Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
Published / 2026-01-27 21:39:40
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के एल एमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कहा कि बड़ी शिद्दत से हमें आजादी मिली है और बचाये रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर गणतंत्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। डीएवी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ कला, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में भाग लेने के मौके उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों संस्कारों में गिरावट आई है। बच्चों की भाषा बिगड़ रही है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि छोटे बच्चों को मोबाइल और स्कूटी न दिया जाए तथा मोबाइल का उचित प्रयोग हो। उन्होंने सभी से आत्मचिंतन करने और ध्यान लगाने की भी सलाह दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश रंगीला गीत पर आधारित नृत्य ने जहां लोगों  का मन मोह लिया वहीं शिक्षिका काकोली दत्ता द्वारा निर्देशित वंदे मातरम, संविधान और विविध राज्यों की संस्कृति में भारत नृत्य नाटिका सराहनीय रही। मौके पर झारखंड साइकोग्राफिक सोसाइटी के विकास कुमार, न्यू एजी कापरेटिव सोसाइटी, कडरू के वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा कोषाध्यक्ष किशोर मिश्रा, अवधेश कुमार समेत शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

संविधान देश की आत्मा, इसका सम्मान व संरक्षण हम सबका दायित्व : सुखदेव भगत
Published / 2026-01-27 21:38:51
संविधान देश की आत्मा, इसका सम्मान व संरक्षण हम सबका दायित्व : सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। 77वें गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने लूथरन हाई स्कूल, महिला महाविद्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन किया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत जिले में आयोजित कई गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल मूल्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और भाषणों के प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। सांसद सुखदेव भगत ने बच्चों की प्रस्तुतियों और उनके विचारों की प्रशंसा करते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को अपनाते हुए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए ताकि देश के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे सके। सांसद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसका सम्मान व संरक्षण करना हम सबों का दायित्व है।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में गणतंत्र दिवस श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया
Published / 2026-01-27 21:38:14
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में गणतंत्र दिवस श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया

टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित श्रद्धालुओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। झंडोतोलन के पश्चात अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समाज से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम जब एक साथ जुड़ते हैं, तब समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण हो उठा। इसके पश्चात मनीष सोनी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम पूरे कार्यक्रम में देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर श्री राधा कृष्ण भगवान का जड़ित आभूषणों एवं तिरंगा रंग की आकर्षक लाइटिंग से अलौकिक श्रृंगार किया गया। तिरंगे की रोशनी से सजा मंदिर परिसर दर्शनीय बन गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर 101 किलोग्राम केसरिया खीर का भोग श्री राधा कृष्ण को अर्पित किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच टॉफियां वितरित कर उनके चेहरों पर खुशी बिखेरी गयी। बच्चों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर देशभक्ति के नारों, भजनों और भक्तिमय वातावरण से गूंजमान रहा। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया,पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, पुजारी अरविंद पांडे, सुरेश अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, सुनील पोद्दार, कमल केडिया, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
Published / 2026-01-27 21:36:21
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

टीम एबीएन, रांची। देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति तथा अग्रवाल सभा के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर गरिमामय ढंग से झंडोत्तोलन एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय कार्यालय मारवाड़ी भवन, रांची में प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने भी मारवाड़ी भवन परिसर में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन भवन में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडोत्तोलन के पश्चात सभी अध्यक्षों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी।  मौके पर बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनमें उन्हें गिफ्ट, मिठाइयां एवं टॉफियां वितरित की गयीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर इस समारोह का विशेष आकर्षण रहा। शिविर में कुल 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए। कार्यक्रमों में समाज के वरिष्ठ सदस्य, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

झारखंड : लगातार बढ़ रहा तापमान, पारा 30 के पार
Published / 2026-01-27 21:34:22
झारखंड : लगातार बढ़ रहा तापमान, पारा 30 के पार

झारखंड में मौसम ने पलटा पासा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर गायब; पारा पहुंचा 30 डिग्री के पार टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप निकलने लगी है, जिससे ठंड का असर काफी कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कड़ाके की सर्दी अब लगभग खत्म हो चुकी है। तापमान पहुंचा 30 डिग्री पार राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। आज सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है, जिससे ठंड से राहत बनी रहेगी। रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम सुहावना रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में आज अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इन इलाकों में ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी। दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे शाम के समय भी ठंड ज्यादा महसूस नहीं होगी। उत्तर-पूर्वी झारखंड में तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। फिलहाल झारखंड में ठंड से राहत मिल चुकी है। अब हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में स्वेटर पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ रही है।

ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, रांची में नेत्रहीन बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ रचा गणतंत्र का उत्सव
Published / 2026-01-27 21:28:01
ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, रांची में नेत्रहीन बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ रचा गणतंत्र का उत्सव

टीम एबीएन, रांची। ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस बना आत्मबल, समानता और सम्मान का प्रतीक गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बड़गई, रांची के प्रांगण में एक ऐसा आयोजन संपन्न हुआ, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र की सच्ची शक्ति बाहरी दृष्टि में नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना, अनुशासन और आत्मसम्मान में निहित होती है। कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन बालिकाओं द्वारा अनुशासित एवं आत्मविश्वास से भरे मार्च पास्ट तथा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे के आरोहण के साथ गूंजता राष्ट्रगान पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर गया। इसके उपरांत प्रस्तुत किये गये। देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक नृत्य न केवल मनोरंजक थे, बल्कि संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और गरिमा के मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रहे थे। इस गरिमामय आयोजन को विद्यालय की निदेशक नीलू वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में रूपेश रजक भी उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुचारु संचालन हुआ। प्रधान अध्यापिका रेणु ने अपने संबोधन में बच्चों के आत्मबल और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ये बालिकाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। विद्यालय की छात्रावास वार्डन तारा की देखरेख में बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिकाएं आरती एवं बसु ने बच्चों को हर गतिविधि में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के समन्वय में समन्वयक एवं शिक्षिका रीटिका जैन की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जबकि संगीत शिक्षिका परिक्रमा साहू के निर्देशन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली रहे। विद्यालय के सहयोगी स्टाफ प्रभुराम (गार्ड), रामअवतार (ड्राइवर) एवं बिंदा (हेल्पर एवं गार्ड) ने भी पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जमशेदपुर : अपहृत कारोबारी पुत्र कैरब सकुशल मिले
Published / 2026-01-27 09:56:58
जमशेदपुर : अपहृत कारोबारी पुत्र कैरब सकुशल मिले

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलताकारोबारी कैरव गांधी को एनएच-19 से किया सकुशल बरामदएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस को कैरव गांधी अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम को यह सफलता एनएच- 19 पर एक स्थान से मिली है। पुलिस ने अहले सुबह करीब 4.30 बजे सुरक्षित अपहृत कारोबारी कैरव को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए प्रयासरत है। फिलहाल कारोबारी कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।25 जनवरी को डीजीपी ने की थी हाई लेवल मीटिंगजमशेदपुर में पहली बार पहुंची झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शहर की विधि-व्यवस्था के विभिन्न रूटों पर भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने 14 दिनों से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर अधिकारियों से जांच का अपडेट लिया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे।

बिहार की तेज पर अब झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10 हजार
Published / 2026-01-26 22:01:04
बिहार की तेज पर अब झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10 हजार

झारखंड सरकार की बड़ी पहलराज्य की लड़कियों को 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का किया ऐलानटीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने राज्य की लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में आयोजित मुख्य समारोह में बताया कि राज्य की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।गुरु को पद्म विभूषण दिया जाना गर्व की बात वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया है और इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार समेत अन्य राज्यों में इस तरह की योजना सफल रही है और झारखंड में भी इसे लागू करने की तैयारी है। साथ ही, राधाकृष्ण किशोर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गुरु को पद्म विभूषण दिया जाना गर्व की बात है, लेकिन उन्हें भारत रत्न मिलने चाहिए। इस संबंध में झारखंड विधानसभा पहले ही केंद्र को प्रस्ताव भेज चुकी है।वित्त मंत्री ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी लीधान की खरीद प्रक्रिया को लेकर मंत्री ने चिंता जताई और जिला प्रशासन को पड़ोसी राज्यों और मिल मालिकों से समन्वय कर काम तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पलामू क्षेत्र की विशेष केंद्रीय सहायता रोक दी है, जिसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने झारखंड की कृषि स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 24 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है, लेकिन केवल 12 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई की सुविधा है।पलामू क्षेत्र की औसत आय 60-65 हजार रुपये है, जिसे बढ़ाना जरूरी है। गणतंत्र दिवस समारोह पलामू पुलिस स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां वित्त मंत्री ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कल हड़ताल पर रहेंगे कई बैंकों के कर्मचारी
Published / 2026-01-26 21:50:10
कल हड़ताल पर रहेंगे कई बैंकों के कर्मचारी

27 जनवरी को देशभर में बैंक यूनियनों की हड़ताल, जानें कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंदटीम एबीएन, रांची। अगर आप 27 जनवरी को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि कहीं आपका भी बैंक मंगलवार को बंद तो नहीं है।बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने अपनी लंबे समय से लंबित 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। ऐसे में देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।वीक में 5 डे वर्किंग की डिमांडयूनियनों की मुख्य मांग है कि बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जाए। यूएफबीयू का कहना है कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी देरी के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।अभी क्या है व्यवस्था?वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। इसके अलावा बाकी शनिवारों में बैंकों में कामकाज होता है, जिससे महीने में दो हफ्ते कर्मचारियों को छह दिन काम करना पड़ता है। यूनियनों का कहना है कि यह व्यवस्था अब समय के साथ उचित नहीं रह गई है।स्ट्राइक में कौन-कौन से बैंक होंगे शामिल?इस हड़ताल में देशभर के सभी प्रमुख सरकारी बैंक शामिल होंगे, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। कई शहरों में पहले से ही बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.