Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आखिर क्यों... शीतलहर के बावजूद सुबह 8 बजे से है स्‍कूल
Published / 2021-12-21 04:58:03
आखिर क्यों... शीतलहर के बावजूद सुबह 8 बजे से है स्‍कूल

रांची। झारखंड के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बावजूद स्‍कूल सुबह 8 बजे से ही संचालित हो रहे हैं। स्‍कूल पहुंचने के लिए कई विद्यार्थियों को सुबह 7 बजे ही घर से निकलना पड़ रहा है। इसे लेकर उनकी परेशानी बढ़ गई है। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं को हाड़ कंपाती ठंड से बचाने की गुहार मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और उपायुक्‍त छवि रंजन से लगाई है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग की अदूरदर्शिता के कारण बच्चों के जान खतरे में पड़ गयी है। राज्‍य में पड़ रही कड़ाके की ठंड से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं काफी प्रभावित हो रहे हैं। हवा चलने से ठंड के साथ कनकनी बढ़ गई है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। तापमान कम होने का कारण बढ़ी ठंड से छात्र-छात्राओं को स्‍कूल आने-जाने काफी परेशानी हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्‍मीद जताई जा रही है। मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक प्रात: 8 बजे से पूर्वाह्न 12 बजे तक कक्षाएं चल रही है। स्कूल पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को सुबह 7 बजे घर से निकलना पड़ता है। उस समय सर्द हवा और हाड़ कंपाने वाली कनकनी से बच्चों को गुजरना पड़ रहा है। इस समय स्कूल के कमरे और ठंडी हो जाती है। पठन पाठन करने वाले बच्चे पढ़ाई के दौरान ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण छात्र-छात्राओं का जीवन खतरे में पड़ गया है। अभिभावकों ने कहा कि स्थिति के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए समुचित कदम उठाये जाने की जरूरत है। अभिभावकों ने सीएम, शिक्षा मंत्री और उपायुक्त से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

आदिवासी-मूलवासी संगठन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, 12 मार्च को रांची में करेंगे विशाल रैली
Published / 2021-12-20 16:53:12
आदिवासी-मूलवासी संगठन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, 12 मार्च को रांची में करेंगे विशाल रैली

रांची। सोमवार को आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय एवं नियोजन नीति तथा अन्य ज्वलंत मसलों को लेकर राजभवन के समक्ष महाधरना का कार्यक्रम हुआ।राज्यपाल को ज्ञापन समर्पण के पूर्व डाक्टर करमा उरांव ने निम्नलिखित प्रस्ताव रखे जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया-:1) स्थानीय एवं नियोजन नीति तुरन्त परिभाषित की जाये जिसमें 1932 खतियान या अंतिम सर्वे रिकार्ड प्रमुख आधार रखी जाये।अन्य शर्तों में राज्य की मुख्य भाषा, संस्कृति ,जीवनशैली एवं परम्पराओं की जानकारी भी प्रमुख शर्तो में हो। 2) भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की स्थापना की जाये।राज्य बनने के साथ ही राज्य में शासन एवं प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार का उद्योग प्रखंड से लेकर राज्य सचिवालय तक व्याप्त रही है, जो आज भी कायम है और इस व्यवस्था को रोकी जाये। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का उद्योग चरम पर है। 3) स्थानीय और नियोजन नीति अविलंब परिभाषित की जाये और राज्य में रिक्त पड़े विभिन्न संवरगीय पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया विधि सम्मत शुरू की जाये। 4) जेपीएससी की वर्तमान संयुक्त परीक्षा में भारी अनियमितता बरती गई है जिसके लिए पूरी तरह से अध्यक्ष जिम्मेवार हैं उसे पद से हटने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री अध्यक्ष जेपीएससी को सलाह दें और परीक्षा अविलम्ब रद्द की जाये। 5) राज्य में विस्थापन और पुनरस्थापन आयोग का गठन, माॅब लीन्चिंग के लिए कड़े कानून बनाये जाये। मछुआरा एवं अन्य सीमांतक जातियों के आर्थिक विकास और नीति बनाई जाये। 6) राज्यपाल भारत सरकार से अनुरोध करे की ऐसे आईएएस/ आईपीएस पदाधिकारियों की पदस्थापना करे जिन्हें भाषा, संस्कृति और अन्य परिस्थितियों की जानकारी हो। 7) राज्य में उद्योग नीति ऐसी बने जिसमें यहां के उद्योगपति, व्यवसायी एवं अन्य कारोबारियों को आर्थिक सहायता एवं अन्य सुरक्षा उनके संवर्धन, संरक्षण की दिशा में गारंटी मिले जिसे यहां के उद्यमियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई और अपनी भावनाओं से अवगत कराये। सभा के माध्यम से डाक्टर करमा उरांव जी ने निर्मित ज्ञापन के प्रत्येक बिन्दु को विषयवार पढ़ा और उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। डॉ करमा उरांव ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की आवश्यकता पर बल दिया और झारखंड के सभी जनप्रतिनिधि अपनी सम्पति की घोषणा करे इससे संबंधित प्रस्तावना पारित किया। उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ने अपने वक्तव्य में आदिवासी मूलवासी को नजरअंदाज कर सत्तासीन सरकार को चेतावनी दी की सुधर जाओ वरना गद्दी छोड़ो।डॉ करमा उरांव जी ने सभी आये हुए विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधि को भारी संख्या में उपस्थिति पर साधुवाद और धन्यवाद दिया और आनेवाले समय और आगे की लड़ाई के लिये एकजुटता बनाये रखने की अपील की। मंच का संचालन संगठन के सक्रिय सदस्य अंतु तिर्की ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बलकू उरांव ने किया। आज इस महाधरना के कार्यक्रम में अंतू तिर्की, प्रेम शाही मुंडा, राजू महतो, आजम अहमद, फूलचंद तिर्की, शिवा कच्छप, लोहरमेन उरांव, बहुरा उरांव, माधो कच्छप, विभय नाथ शाहदेव, प्रवीण देवघरिया, रमजान कुरैशी, उत्तम लाल, चरण केवट, धर्म दयाल साहू, बहुरा एक्का, डॉ मुजफ्फर हुसैन, गीता लकड़ा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, शिव प्रसाद साहू, प्रेम चन्द्र मुर्मू, एस अली, बलकु उरांव, सुनिल सिंह, सुबोध दांगी, सुशांत मुखर्जी, अभय भुटकुंवर, रामपोदो महतो, देवसहाय मुंडा, संजय तिर्की, गोविन्द बेदिया, चामु बेक, शिव शंकर महतो, रिंकू खान, प्रवीण सहाय, सुभाष, अनिल दयाल, शैलेशवर दयाल, अरविन्द देवघरिया, इजराइल खालिद, कृष्णा मुंडा, सोनू तिर्की, सूर्या तिर्की, हरीश मुंडा, इसरार आलम, प्रणव कुमार बब्बू विशेष रूप से घाटशिला से चलकर आये झारखंड आंदोलनकारी सुर्य सिंह बेसरा एवं अन्य उपस्थित लोगों ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये। उक्त महाधरना में 50 से अधिक विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि 12 मार्च 2022 को उक्त मांगों के अतिरिक्त झारखंड के अन्य मसलों को लेकर राज्य की राजधानी रांची में एक विशाल रैली के आयोजन की घोषणा की। 15 जनवरी 2022 को सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधि सभा और 12 मार्च 2022 को आदिवासी मूलवासी की महारैली की घोषणा की गई।

टीपीसी उग्रवादी खलील उर्फ राहुल समेत आधा दर्जन गिरफ्तार
Published / 2021-12-20 14:42:38
टीपीसी उग्रवादी खलील उर्फ राहुल समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी उग्रवादी लेवी वसूल कर बाइक से जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसएसपी की क्यूआरटी ने कार्रवाई करते हुए छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि खलारी बुड़मू, चान्हो, मांडर, ठाकुर गांव क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने टीपीसी उग्रवादी खलील उर्फ राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल छापेमारी कर रही है और भारी मात्रा में हथियार जब्त की है। खलील उर्फ राहुल संतोष लोहरा हत्याकांड के बाद 21 जून 2020 से वांटेड था। टीपीसी उग्रवादी खलील उर्फ राहुल गंझू ने 2020 को माओवादी मोहन यादव की हत्याकांड ,चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में रामपाल सिंह के घर मे पोस्टरबाजी व गोली चलाने के मामले में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। गिरफ्तार उग्रवादियों से पुलिस गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है और उग्रवादी से अधिक से अधिक जानकारी हासिल जुटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस के वरीय पदाधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने बताया कि यदि माओवादी या उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं तो जल्द ही प्रेसवार्ता कर जानकारी दी जाएगी।

झारखंड में शीतलहर : तीन डिग्री तक लुढ़का पारा
Published / 2021-12-20 14:37:55
झारखंड में शीतलहर : तीन डिग्री तक लुढ़का पारा

एबीएन डेस्क, रांची। उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते झारखंड शीतलहर की चपेट में है। यहां कई जिलों में पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया। राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में न्यूतनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को कांके में पारा चार डिग्री पर रहा। वहीं मैकलुस्कीगंज में यह तीन डिग्री पर रहा। इसके अलावा गुमला, लोहरदगा में भी पारा दो डिग्री पर रहा। रांची शहर का तापमान भी आठ से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे में तपामान तीन से चार डिग्री तक गिरेगा। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से उत्तर दिशा से सर्द हवा का बहाव तेज होने से राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया। बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के उत्तरी और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेसि और दक्षिणी भाग के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में पारा तीन से चार डिग्री सेसि नीचे जा सकता है।

दुमका : आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत
Published / 2021-12-20 14:33:57
दुमका : आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

दुमका। जिले के दो थाना क्षेत्र में रविवार की शाम आग में बुरी तरह झुलसी दो महिलाओं ने सोमवार की सुबह मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामगढ़ के कड़बिंधा की 30 वर्षीय जोसना कुमारी घर वालों के लिए चाय बनाने व गोपीकांदर के बलिया गांव की 41 वर्षीय सुचिता मुर्मू ठंड से बचने के लिए जल रहे अलाव की आग में झुलस गई थी। सोमवार को नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया। दोनों के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। रविवार की रात परिजनों ने गोपीकांदर में आग में झुलसी सुचिता मुर्मू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 80 फीसदी जल जाने के बाद भी डाक्टरों ने बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन जान को बचाया जा नहीं जा सका। पति इलियास हांसदा ने बताया कि ठंड से बचने के लिए घर में ही अलाव जलाया था। कुछ देर आग तापने के बाद घर के सभी सदस्य सोने के लिए चले गए, लेकिन पत्नी बैठी रही। अचानक शोर सुनकर देखा तो पत्नी जल रही थी। किसी तरह से आग बुझाकर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि तापने के दौरान साड़ी का पल्लू अलाव में गिर गया और आग ने पत्नी को चपेट में लिया। वहीं देर रात को ही रामगढ़ के कड़बिंधा गांव की जोसना देवी को भी जली हुई अवस्था में भर्ती कराया गया। जहां सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। पति राकेश बायरा ने बताया कि देर शाम खाना खाने के बाद घर के अन्य सदस्य ने चाय पीने की इच्छा जाहिर की। पत्नी किचन में गैस पर चाय बना रही थी। पता नहीं कैसे साड़ी में आग लग गई। काफी प्रयास के बाद भी पत्नी काफी जल गई। सूचना मिलने पर नगर थाना के अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। पतियों के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

हजारीबाग : पंचायत सेवक 5 हजार रूपये घूस लेते धराया
Published / 2021-12-20 12:53:31
हजारीबाग : पंचायत सेवक 5 हजार रूपये घूस लेते धराया

बड़कागांव। भ्रष्टाचार निरोधक टीम हजारीबाग (एसीबी) ने बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित ग्राम पंचायत चंदौल के पंचायत सेवक अशोक नारायण तिवारी को ब्लॉक मोड़ से 5000 रुपए रिश्वत लेते धर दबोचा। एसीबी टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सह हजारीबाग एससीबी थाना प्रभारी विजय शंकर कर रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पहुंची कि सभी सरकारी कर्मियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। सूचक बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत के ग्राम मरदुसोती निवासी जितेंद्र रजवार हैं। जितेंद्र रजवार मुखिया बिंदिया देवी से अनुशंसित 15वें वित्त आयोग मद के 2,49,900 प्राक्कलन राशि से मरदु सोती गांव में दशकर्मा सेड का निर्माण में अध्यक्ष हैं। जितेंद्र रजवार ने बताया कि पंचायत सेवक द्वारा योजना निर्माण में काफी परेशान किया जा रहा था। बार-बार कार्य को रुकवा कर भारी भरकम राशि की मांग की जा रही थी, जिससे तंग आकर मुझे एसीबी टीम का सरण में जाना पड़ा। एसीबी टीम को शिकायत के बाद पूरी जांच-पड़ताल के पश्चात पूर्व नियोजित समय अनुकूल पंचायत सेवक को ब्लॉक मोड बुलाकर जैसे ही पैसा दिया की घात लगाए बैठे एसीबी टीम के सदस्यों ने पैसा लेते रंगे हाथ धर दबोच लिया गया। एसीबी की टीम में डीएसपी विजय शंकर के अलावा दंडाधिकारी आयुक्त सह सचिव परिवहन हजारीबाग के रवि राज वर्मा, इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी दास, नूनू देवराम, सुखदेव सोरेन सहित अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

एनएसयूआइ ने किया देश बचाओ शिक्षा बचाओ का पोस्टर लांच
Published / 2021-12-20 12:35:22
एनएसयूआइ ने किया देश बचाओ शिक्षा बचाओ का पोस्टर लांच

चतरा। जिला एनएसयूआइ कमेटी की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम शिक्षा बचाओ देश बचाओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एनएसयूआइ ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पोस्टर लांच किया। विद्यार्थियों के बीच इस कैंपेन के संबंध में कॉलेज और यूनिवर्सिटी सभी को जागरूक किया जाना है। चतरा जिला एनएसयूआइ कमेटी की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम शिक्षा बचाओ देश बचाओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एनएसयूआइ की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में पोस्टर लांच किया गया। विद्यार्थियों के बीच इस कैंपेन के संबंध में सभी को जागरूक किया गया। सभी को अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ने के आह्वान किया गया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आमिर हाशमी ने कहा आज जिस प्रकार देश में युवाओं के बीच एक निराशा का माहौल छाया हुआ है उसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। आज रोजगार बस एक चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। तीन साल होने के पश्चात भी रेलवे का एग्जाम संपूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही उसके बाद कोई नई वैकेंसी निकली। आज जो भी परीक्षाएं जैसे कि नीट, जेईई जैसे परीक्षाएं हो रही है वह भी केंद्र सरकार निष्पक्ष करवाने में सक्षम नहीं है। कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर सिंह, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक सुवेंदु राणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धीरज अंबेडकर, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला महासचिव प्रियदर्शी कुमार, जिला महासचिव इफ्तेखार अंसारी, सोशल मीडिया संयोजक जुलकर नैन, राजवीर, नसरूदीन अंसारी,अरूण यादव, अभिषेक कुमार, मो अनवारुल मौजूद रहे।

चतरा : हथियार के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
Published / 2021-12-20 12:34:29
चतरा : हथियार के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

चतरा। हंटरगंज थाना पुलिस ने चतरा-डोभी मार्ग स्थित नागर गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान तीन अंतराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक 9 एमएम का देशी पिस्टल, 7 राउंड जिंदा कारतूस, स्विफ्ट कार व विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाईल फोन बरामदगी की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शिवेन्द्र सिंह पिता स्व0 ललन सिंह, कुणाल सिंह पिता दिलीप सिंह और रोहित सिंह पिता गुलाब सिंह के रूप में हुई है। तीनों तस्कर गया (बिहार) के रहने वाले हैं। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोमवार देर रात्रि को थाना प्रभारी सचिन दास के नेतृत्व में संध्या गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चतरा- डोभी मार्ग स्थित नागर गांव के समीप डोभी के तरफ से एक तेज रफ्तार से स्विफ्ट (बीआर 02 एस 8666) आ रही थी, जिसे वाहन चेकिंग के दौरान कार में सवार तीन व्यक्ति सवार थे। कार चला रहे व्यक्ति के कमर से एक 9 एमएम का देशी पिस्टल लोडेड अवस्था में बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति अवैध कारोबाद एवं शराब की तस्करी में संलिप्त रहता है और प्राय: स्कोर्ट कर शराब गाड़ी को हथियार के बल पर पार कराते है।

जेजे कॉलेज में इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता : पुरुष में भुरकुंडा और महिला में हजारीबाग की टीम विजेता
Published / 2021-12-20 12:28:53
जेजे कॉलेज में इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता : पुरुष में भुरकुंडा और महिला में हजारीबाग की टीम विजेता

कोडरमा। जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया में सोमवार को इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में जुबली कॉलेज ने जेजे कॉलेज को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। जबकि महिला वर्ग में केवी विमेंस कॉलेज हजारीबाग ने जुबली कॉलेज भुरकुंडा को हराकर प्रतिस्पर्धा पर विजय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत दो कॉलेज ही यहां शिरकत कर पाए थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ संध्या प्रेम ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग होता है। यह केवल स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से ही नहीं खेला जाता बल्कि इसमें कैरियर और भविष्य भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाचवी पढ़ाता है। प्रतियोगिता सचिव डॉक्टर शमशाद आलम की देखरेख में हुई। मौके पर जेजे कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ी, कोच मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.