कोडरमा। आज नगर परिषद् झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या-27 व जयनगर प्रखंड के हिरोडीह पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद् झुमरी तिलैया व जयनगर प्रखंड के कर्मियों के पर्यवेक्षण में शिविर का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर सभी पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त आमजनों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के विभिन्न समस्याओं को उनके घर पर सुनना एवं यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान निकालना है। कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कार्य कर रही है, यह सभी योजना आपके लिए हैं। इसका आप लोग लाभ उठाएं। शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
पाकुड़। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी है। जिसका पाकुड़ी उपायुक्त श्री वरुण ने निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर अलाव जलते मिलने पर उपायुक्त ने संतोष जताया। कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। सभी प्रखंडों में भी विभिन्न चौक चौराहों पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं। शाम होते ही सभी स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने, नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
गुमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के शिशु विद्या मंदिर भलमंडा रायडीह में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। समापन सत्र में भारत वैश्विक प्रदेश, बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व, भाजपा के वैश्विक समझ विषय पर संघ के अजय कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने अपने विचार रखे। संघ के अजय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धैर्य, लक्ष्य, विवेक दक्षता को अपनाकर अपनी सहभागिता देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए दे सकते हैं। उन्होंने कहा मातृभूमि की जयकार करना अगर अपराध है तो यह अपराध हम बार-बार कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकतार्ओं को अपनी ताकत का एहसास कर हनुमान जी की भूमिका में आने के लिए प्रेरित किया। वही समापन समारोह के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय मंत्री आशा लाकड़ा ने पार्टी के संघर्षमय इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने पार्टी की सरंचना, कार्यपद्धती, परस्पर-संपर्क, समन्वय बनाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया। उन्होंने सामूहिकता से ही राष्ट्रवाद को मजबूती दी जा सकती है इस पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री, सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री, जिला कार्यसमिति,जिला पदाधिकारी ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर, अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने की। प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, महामंत्री सत्यनारायण पटेल, मिसिर कुजूर, विनोद कुमार, जगनारायण सिंह, कौशलेंद्र जमुआर, रविन्द्र सिन्हा, गायत्री देवी, किरणमाला बाड़ा, प्रदीप प्रसाद, बहादुर सिंह, चितरंजन मिश्रा, सुजीत नंदा, दिनेश्वर प्रसाद, देवेंद्र लाल उरांव, रामअवतार भगत, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, निर्मल कुमार, किशोर मिश्रा लखन प्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज वर्मा, सुमित महली, मांगू उरांव, हरिनाथ सिंह, अमरमणि उरांव, गौरी किंडो, अरविंद मिश्रा, संतोष सिंह, वालकेश्वर सिंह, पायल तिवारी, गीता मिश्रा, सोनमणि उरांव, प्रतिमा देवी, गुड्डी नंदा, ममता दास, संदीप कुमार, नितेश गुप्ता, सुबा एल्बुम तिग्गा, सुरेश सिंह, गौतम सिंह, कामेश्वर साय, शंभू सिंह, संजीव कुमार, मंगल सिंह भोक्ता आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायडीह। रायडीह थाना क्षेत्र के जरजट्टा गांव निवासी लकड़ी कारोबारी हिबजुल मंसूरी की अज्ञात अपराधियों ने मिलमिली नदी के पास तेजधार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इधर हत्या के विरोध में व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक गुमला - जशपुर मार्ग को मांझाटोली के पास जाम कर दिया। बाद में एसपी ऐहतेशाम वकारीब के अश्वासन के बाद जाम कर्ताओं ने जाम हटा लिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक हिबजुल मंसूरी पिता शहदुल मंसूरी नवीन एक्का एवं लालो पांडा के साथ लकड़ी के कारोबार में उनका सहयोग किया करता था। मृतक रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे घर पर फोन पर सूचना दी गई थी कि वह नवीन एक्का एवं लालो पांडा के साथ मांझाटोली में है एवं सुबह घर पहुं चने की बात कही।उसके कुछ देर बाद महुअ ाटोली गांव के ही एक व्यक्ति मृतक के मोटरसाइकिल उसका घर छोड़ गया। उसके बाद सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे उसकी हत्या करने की बात सामने आयी। ग्रामीणों के द्वारा लगभग 6:30 बजे रायडीह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मृतक युवक की पहचान हिबजुल मंसूरी जरजट्टा महुआटोली निवासी के रूप में की तथा उसके परिजनों को सूचित किया गया। इधर रायडीह पुलिस के पहुंंचने से पहले परिजन घटना स्थल पर पहुचकर विलाप करने लगे। रायडीह पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा दल बल के साथ 8 बजे घटना स्थल पहुंचे। लेकिन परिजनों ने मृतक का शव घटनास्थल से पुलिस को उठाने नहीं दिया। रविवार को उसके साथ रहे नवीन एक्का ग्राम पारा सीमा एवं लालो पांडा ग्राम सुरसांग को मृतक की हत्या करने की बात कह गिरफ्तार करने की मांग करने लगे और सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ सिरिल मरांडी घटनास्थल पहुंच और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किये लेकिन लोग उनकी बात नहीं माने। गुमला एसडीओ रवि आनंद भी जाम की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर जामकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया। जाम की सूचना पर स्वयं एसपी ऐहतेशाम वकारीब रायडीह थाना पहुंचे और थाना बुलाकर जाम कर्ताओं से वार्ता की। एसपी के अश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। इधर, जाम के दौरान मिशन चौक से कुछ भीड़ शंख मोड़ मांझाटोली में बन रहे नवीन एक्का के घर पर हमले के उद्देश्य से जाने लगी। लेकिन पुलिस को भनक लगते ही भीड़ को तुरंत नियंत्रित किया और उनके मंसूबे को विफल कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर वापस भेजा। सुबह 8 बजे से ही सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक परेशानी यात्री वाहन में सवार लोगों को हुई। आवश्यक काम से घरों से निकले लोग समय पर अपना कार्य नहीं कर पाये। जाम के कारण पैदल चलान भी मुश्किल हो गया था।
कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा जिला से बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किए जाने के संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा गया। विगत दिनों सदर अस्पताल में बंध्याकरण के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि यह वीडियो भ्रामक है ऐसे किसी प्रकार की वसूली नहीं की गई है। जबकि 13 दिसंबर को बांझेडीह प्लांट में हादसे में मृत मजदूर कलेंदर सिंह के आंदोलनरत परिजन को शीघ्र ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर उचित मुआवजा एवं पारिवारिक लाभ दिए जाने की बात उपायुक्त महोदय ने कहा। प्रतिनिधिमंडल में कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह और सोशल मीडिया प्रभारी जहीरूद्दीन आदि भी उपस्थित हुए।
बोकारो। दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंदिरा कुमारी ने बोकारो सेक्टर 12 के प्रांगण में दलित सेना ने तमाम दलित महिलाओं और दलित छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने उनके साथ उसके निराकरण पर भी चर्चा की। जहां सभी ने एक सुर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर लखमणि देवी, अनिता कुमारी, पम्मी देवी, सीता देवी, उर्मिला देवी समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संगठन की अनिता कुमारी ने माला पहनाकर महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा कुमारी का स्वागत किया।
बेरमो/कथारा। सीसीएल कथारा वाशरी में कार्यरत सीसीएलकर्मी रामकुमार मांझी की ड्यूटी के दौरान रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी। तबीयत बिगड़ती देख सहकर्मी इलाज के लिए उसे कथारा क्षेत्रीय अस्पताल आनन फानन में भर्ती करने ले जा रहे थे। मगर दुर्भाग्य से उसकी बीच रास्ते में ही कर्मी ने दम तोड़ दिया। सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल की महिला चिकित्सक निशा टोपो ने सीसीएल कर्मी की जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही कथारा ओपी पुलिस, मृतक के परिजन तथा श्रमिक संगठन के नेतागण कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के आश्रित को नौकरी व मुआवजा की राशि अविलंब देने की मांग को लेकर श्रमिक संगठन के नेता अस्पताल में ही शव रख अड़े हुए थे। वहीं दूसरी ओर मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजा देने के मामले में सीसीएल प्रबंधन से विलंब होता देख तमाम जुटे श्रमिक संगठन के नेताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। साथ ही जनता मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन नौकरी व मुआवजा देने में टाल मटोल किया तो शव को रखकर श्रमिक संगठन अपनी चट्टानी एकता का परिचय देगा। बताते चलें कि सीसीएल कर्मी लाईन फिटर के पद पर सीसीएल कथारा वाशरी में कार्यरत थे। मौके पर वाशरी परियोजना पदाधिकारी के मुरली बाबू, अजय सिंह, वरुण सिंह, इसराफिइल अंसारी उर्फ बबनी, मो जानी, मो वकील अंसारी, कामोद यादव, दयाल यादव, सर्वजीत पांडे, शमशुल हक, छोटन राम, देवेंद्र यादव, एस अवस्थी एवं उनके साथी कर्मचारी और परिजन उपस्थित थे। सीसीएल प्रबंधन के लंबे मंथन के बाद मृतक के छोटे पुत्र को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। आश्रितों को सीसीएल प्रबंधन ने क्या मुआवजा दिया, इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाई थी।
बेरमो/ललपनिया। गोमिया सरकारी अस्पताल में भर्ती साड़म बाजार के शिशिल प्रसाद (80) का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद ऐन वक्त पर 108 एंबुलेंस खराब होने जाने से उनकी की जान चली गई। जानकारी अनुसार रविवार को शिशिल की अचानक तबीयत खराब हो गयी। परिजन उन्हें गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस चालू ही नहीं हो सकी। इसी दरम्यान मरीज की जान चली गयी। मृतक के पुत्र गोपाल व भतीजा कुंदन प्रसाद ने बताया कि मृतक का बीपी हाई हो गया था। जब वह अस्पताल लाये, तो डॉक्टरों ने तुरंत मरीज को रेफर कर दिया। वहां खड़ी 108 एंबुलेंस को फोन करने पर चालक ने गाड़ी स्टार्ट करना चाहा। लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। उसके ढकेल कर भी स्टार्ट करने की कोशिश विफल रही। करीब पैंतालीस मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस आई, तब तक उनकी जान चली गई थी। अस्पताल के चिकित्सक हेलन बारला ने कहा कि मरीज की स्थिति गंभीर थी। टेक्निकल खराबी के कारण एंबुलेंस चालू नहीं हो पाई। इसी तरह गोमिया आईईएल के आदर्श नगर निवासी नरेश राम के पुत्र मुकेश (35) की जान गोमिया सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान चली गयी। इस मरीज को भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। फोन करने के 20 मिनट बाद 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची और उनकी भी जान अस्पताल में ही चली गयी।
हजारीबाग। जिले में हाथियों के हमले में 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के इतिज की है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात 12 हाथियों का झुंड अनाज की तलाश में गांव में घुसा। इस दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक नहीं लगी। हाथियों का झुंड रामवृक्ष राम और सिंह भुईयां के घर में घुस गया। वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान हाथियों ने उनकी पत्नी रोहणी देवी (40), पुत्र मुकेश कुमार (12), पुत्री सुंदरी कुमारी (10) को कुचल कर मार डाला। वहीं रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हमले का शिकार हुआ परिवार मनातू गांव का रहने वाला है। यह ईंटा भट्ठा पर काम करने यहां आया था। बताया जाता है कि हाथियों ने पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते झुंड घर को बर्बाद कर चुका था। गांव के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 1 महिला और 2 बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों में वन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से आबादी वाले इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। इन्हें गांव से बाहर निकालने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयत्न कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस काम में वन विभाग का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि हमले के दौरान हाथियों के झुंड ने पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया था। हाथियों की चिघाड़ सुनने के बाद गांव के लोग घर के आसपास पहुंचे। तब तक हाथी परिवार व घर पर हमला कर चुके थे। हाथियों के जाने के बाद लोगों ने एक-एक कर कुल 3 शव घर से बरामद किए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.