Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
तीसरी लहर : 30 से 44 साल के युवा हुए सबसे ज्यादा संक्रमित
Published / 2022-01-12 03:49:34
तीसरी लहर : 30 से 44 साल के युवा हुए सबसे ज्यादा संक्रमित

एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में तीसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमित 30 से 44 आयु वर्ग के लोग हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 15 से 29 वर्ष के युवा प्रभावित होनेवालों में शामिल हैं। दोनों आयु वर्ग कामकाजी लोगों या छात्रों का है, जो अक्सर बाहर किसी न किसी काम से निकलते हैं। झारखंड में 25 दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 के बीच करीब 31467 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 30 से 44 आयु वर्ग के 34.75 प्रतिशत और 15 से 29 आयु वर्ग के 32.60 प्रतिशत संक्रमित मिल चुके हैं। 30 से 44 आयु वर्ग के 10935 संक्रमित हुए हैं, जबकि 15 से 29 आयु वर्ग के 10260 संक्रमित हुए हैं। राज्य में तीसरी लहर में अब तक मिले कुल संक्रमितों में 4.72 प्रतिशत बच्चे भी हैं। शून्य से 14 वर्ष आयु वर्ग के इन बच्चों की संख्या 1488 हैं, जो संक्रमित हुए हैं। तीसरी लहर में 45 से 59 आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 6470 है, जो कुल संक्रमितों का 20.56% है। हालांकि इस बार 60 प्लस के लोग कम संक्रमित हुए हैं। इनकी संख्या 2314 है, जो कुल संक्रमितों का 7.35% है। मौत का आंकड़ा बुजुर्गों के लिए चिंताजनक है। 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक कुल 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 21 बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 60 या उससे ज्यादा थी।

दारोगा आत्महत्या मामला : एसपी-डीटीओ के खिलाफ परिजनों ने की शिकायत, 16 घंटे जाम रहा एनएच
Published / 2022-01-12 03:37:29
दारोगा आत्महत्या मामला : एसपी-डीटीओ के खिलाफ परिजनों ने की शिकायत, 16 घंटे जाम रहा एनएच

टीम एबीएन, पलामू। नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या मामले में परिजनों ने पलामू एसपी-डीटीओ समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ डीआईजी को आवेदन दिया है.। इसमें अन्य अधिकारियों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना परिसर में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद सैकड़ों नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 98 को जाम कर दिया था। ग्रामीण पलामू एसपी- डीटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। परिजन रात 11 बजे के करीब नावा बाजार थाना पहुंचे थे। इस दौरान लालजी यादव की पत्नी, मां, बहन, पिता, ससुर, सास समेत कई रिश्तेदार भी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप उन्होंने लगाए। परिजनों ने लालजी यादव के कमरे की एक-एक चीज का जायजा लिया। परिजन लालजी यादव का शव उठाने के दौरान भी नाराज हो गए। बाद में डीआईजी राजकुमार लकड़ा के हस्तक्षेप और लिखित आवेदन के बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया। रात करीब 12:30 बजे शव उठाया जा सका। पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेजा गया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पंचनामा किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है। घटना के बाद नावाबाजार के इलाके के नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 98 को जाम कर दिया था। सैकड़ों ग्रामीण थाना से लेकर नेशनल हाईवे तक जमा थे और एसपी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान अधिकारी और ग्रामीणों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। रात एक बजे के करीब नेशनल हाईवे 98 पर परिचालन शुरू हुआ। इस जाम में सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां फंसी हुई थी।

कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को फिर ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे शिक्षक
Published / 2022-01-12 03:30:02
कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को फिर ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे शिक्षक

एबीएन डेस्क, रांची। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड में मिनी लॉकडाउन पहले ही लागू कर दिया गया है। इस कड़ी में अब कक्षा छह से 12 तक के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। अब स्कूल नहीं खुलेंगे, बल्कि शिक्षक बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। इसको लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने SOP जारी किया है। झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को एक निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को एक बार फिर बंद किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन पठन-पाठन हर हाल में सुनिश्चित करना है। इससे पहले 2020 में कोरोना काल के दौरान शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। 2021 में कुछ हद तक लॉकडाउन में छूट मिली और धीरे-धीरे व्यवस्था सामान्य हुई। बताते चलें कि कोरोना काल के दौरान स्कूलों में ताले लटक रहे थे। कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों से हुई। व्हाट्सएप एप ग्रुप के माध्यम से कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई। हालांकि वर्ष 2021 में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को खोल दिया गया था, लेकिन एक बार फिर 2022 में प्रवेश करते ही कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को एक बार फिर बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

झारखंड : मंगलवार को मिले 4719 नए मरीज, 4 की मौत
Published / 2022-01-12 02:14:50
झारखंड : मंगलवार को मिले 4719 नए मरीज, 4 की मौत

एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में कोरोना की स्थिति भयावह हो चली है। रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद लापरवाही कोरोना संक्रमण के प्रसार में बड़ी वजह है। मंगलवार को झारखंड में 4719 नए मरीज मिले हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 1692 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 29042 एक्टिव मरीज हैं। वहीं झारखंड में कोरोना से अब तक 5176 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी सबसे अधिक मरीज रांची में ही मिले हैं। रांची में मंगलवार को 1592 नए मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए सरकार तमाम एहतियात बरत रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर रखे हैं। लोगों को समझाया जा रहा है कि वो गाइडलाइंस का पालन जरूर करें। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दी गई है। अस्पतालों में भी आपात व्यवस्था की गई है। कोरोना के दूसरी लहर के दौरान मिले एक्सपीरियंस से सबक लेते हुए सरकार ने इस बार तमाम अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वो कोविड मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था रखें।

मानगो में शीघ्र बनेगा 100 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल
Published / 2022-01-11 17:32:58
मानगो में शीघ्र बनेगा 100 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल

टीम एबीएन, जमशेदपुर। जमशेदपुर में 150 बेड के दो और अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने की योजना है। इनमें से एक 100 बेड का अस्पताल मानगो में बनेगा। दूसरे 50 बेड की योजना पर विचार चल रहा है। मानगो में प्रस्तावित अस्थायी अस्पताल के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। यह अस्पताल वर्कर्स कॉलेज के समीप खाली पड़ी एक एकड़ जमीन पर बनेगा। इससे पूर्व मानगो के अंचलाधिकारी को जमीन से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। इस पर उन्होंने इसी जमीन के बारे में प्रस्ताव भेजा। हालांकि पहले यहां 50 बेड के अस्पताल का ही प्रस्ताव था। परंतु जमीन पर्याप्त होने के कारण इसके आकार को बढ़ाकर 100 बेड कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के पास भेज दिया है।

78 साल के हुए गुरुजी, हेमंत ने ऐसे मनाया पिता का जन्मदिन...
Published / 2022-01-11 15:54:13
78 साल के हुए गुरुजी, हेमंत ने ऐसे मनाया पिता का जन्मदिन...

टीम एबीएन, रांची। आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 78 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता आशीर्वाद लिया और बल्कि फूलों का गुलदस्ता देकर ईश्वर से उनके दीघार्यु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया है। हालांकि उनके समर्थकों ने पूरे प्रदेश में कई जगहों पर केक काटा और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। उनके आवास पर कई झामुमो कार्यकर्ता जाना चाहते थे लेकिन कोरोना गाइलाइन को देखते हुए किसी को भी वहां जाने नहीं दिया गया। हालांकि, झामुमो कार्यकर्ता अपने जिले में शिबू सोरेन का जन्मदिन मना रहे हैं। रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में निलय कॉलेज में दिशोम गुरू का 78वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता भीम मुंडा ने शिबू सोरेन के चित्र के सामने केक काटा और उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान गरीब दिव्यांगों को कंबल बांटा गया और खिलाड़ियों के बीच में पोशाक वितरण किया गया।

धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 बंदी कोरोना संक्रमित
Published / 2022-01-11 14:25:26
धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 बंदी कोरोना संक्रमित

टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड में कोरोना बेहद तेजी से फैल रहा है। धनबाद जेल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जहां पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। IDSP सेल ने इसकी पुष्टि की है। दो दिन पहले कोरोना के लक्षण आने के बाद संजीव सिंह को जेल में आइसोलेट किया गया था।

लातेहार : रेलवे इंजन और ट्रॉली की टक्कर में तीन की मौत
Published / 2022-01-11 14:23:27
लातेहार : रेलवे इंजन और ट्रॉली की टक्कर में तीन की मौत

टीम एबीएन, लातेहार। झारखंड में ट्रेन हादसा हुआ है। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के निंद्रा और मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को रेलवे इंजन और ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होने की खबर है। घटना के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि रेलवे की बिजली दुरुस्त करने वाली रेल इंजन और रेलवे की पटरी को चेक करने वाली ट्रॉली की आपस में भिड़ंत हो गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत भी हुए कोरोना संक्रमित
Published / 2022-01-11 14:20:06
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत भी हुए कोरोना संक्रमित

टीम एबीएन, रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। अपने ट्विटर अकाउंट में उन्होंने लिखा कि उनमें कोरोना के लक्षण थे। जिसके बाद जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आये हैं वे अपने आप को आइसोलेट करें और अपना जांच जरूर करवाएं। फिलहाल सुबोध कांत सहाय होम क्वारंटाइन में हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding