Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची बना शिमला, बर्फ की चादर से ढंकी राजधानी
Published / 2022-01-12 15:17:18
रांची बना शिमला, बर्फ की चादर से ढंकी राजधानी

टीएम एबीएन, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, कांके इलाके में बारिश के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि भी हुई। जिससे रांची में शिमला जैसा नजारा दिखने लगा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे दोपहर के बाद से ही कई इलाकों में रिमझिम बारिश होने लगी। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। जिसके कारण फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि और बारिश के कारण रांची के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं, उन्होंने बनाता कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक और साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है जिसका भी असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राजधानी समेत पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, खूंटी और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में बारिश के साथ वज्रपात का भी अनुमान है। 13 जनवरी को भी राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे से बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, 16 जनवरी से आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा। हालांकि सुबह और शाम कोहरा और धूल देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के सभी इलाको में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक वर्षा 43.4 े सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया है। अगर तापमान की बात करें तो उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया है। जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कोडरमा : जिले में 152 नये संक्रमित, 09 लोग हुए स्वस्थ
Published / 2022-01-12 15:11:43
कोडरमा : जिले में 152 नये संक्रमित, 09 लोग हुए स्वस्थ

कोडरमा। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना जांच में 09 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें ट्रू नेट जांच में 05 एवं एंटी जेन जांच में 04 कुल 09 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 499 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन एंव डीसीएचसी में 08 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 152 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 507 है।

युवा दिवस : राज्य योग केंद्र में मिला योग का प्रशिक्षण
Published / 2022-01-12 12:41:51
युवा दिवस : राज्य योग केंद्र में मिला योग का प्रशिक्षण

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे से राज्य योग  केंद्र,  पूर्वी जेल रोड, रांची परिसर में आयुष विभाग, झारखंड सरकार की तरफ से स्वामी विवेकानंद जयंती ( युवा दिवस ) के उपलक्ष्य में युवाओं के लिए योग प्रशिक्षण/ योग प्रदर्शन/ योग चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ अर्चना कुमारी ने योग प्रशिक्षण सत्र लिया। साथ ही राज्य योग केंद्र के योगाभ्यासियों ने योग प्रदर्शन किया गया तथा युवाओं के द्वारा योग चित्रांकन में भाग लिया गया। कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुरूप इस कार्यक्रम में मात्र 25 युवाओं की उपस्थिति रही। साथ ही इस कार्यक्रम में राज्यों केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम से युवाओं में काफी उत्साह दिखा तथा उन्होंने आगे भी इस तरह के आयोजन करने का आग्रह किया।

एसआर डीएवी पुंदाग में मना राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह, विजेता हुए पुरस्कृत
Published / 2022-01-12 12:40:39
एसआर डीएवी पुंदाग में मना राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह, विजेता हुए पुरस्कृत

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इस बार यह समारोह आॅनलाइन मनाया गया,जिसमे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा पंचम की श्रुति मिश्रा प्रथम, तृतीय के प्रत्युष द्वितीय तथा चतुर्थ के शिवम राज तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की काजल कुमारी को प्रथम, सप्तम की आकृति को द्वितीय तथा षष्ठ के अनिरुद्ध पंडित को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानंद का चुंबकीय व्यक्तित्व विषय पर आयोजित इंग्लिश भाषण प्रतियोगिता थी, जिसमें कक्षा एकादश की चेतना श्री ने प्रथम, नवम की स्नेहा कुमारी ने द्वितीय तथा दशम की अनुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा नवम की ही अभीप्सा हाजरा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला।विद्यालय के प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद का रूप धारण करके सबकी खूब वाह - वाही बटोरी। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारत की महान विभूति एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। बच्चों को उनकी जीवनी अवश्य ही पढ़नी चाहिए। यदि हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करें तो हमारा जीवन भी पावन हो जाएगा एवं हम देश के सुयोग्य नागरिक बन कर भारत का नाम विश्व फलक पर ऊंचा कर पाएंगे। सभी कार्यक्रम श्रीमती राजश्री मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संचालित किए गए।

संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभागार में हुई जिला स्तरीय रबी कार्यशाला
Published / 2022-01-12 12:39:01
संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभागार में हुई जिला स्तरीय रबी कार्यशाला

गुमला। संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला हुई। जिसमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं उन्नत तकनीक से कृषि कार्य करने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वरीय कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी प्रखण्ड के बीटीएम, एटीएम एवं चैनपुर, घाघरा, गुमला के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने कृषि प्रभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा बीज वितरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, मृदा जांच, ऋण माफी, केसीसी ऋण आदि योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने गुमला जिला में कीटनाशक, खाद, बीज नमूना जांच के लक्ष्य बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ मो कलाम ने अपने संबोधन में मेड़ विधि से सब्जी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए फसल लगाने की तकनीक एवं उससे होने वाले तुलनात्मक लाभ के बारे में विस्तृत से बताया। वही अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार ने केसीसी ऋण का लाभ लेने को कहा। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों की चर्चा करते हुए त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र का निदान कर पुन: बैंक को भेजने की बात कही। साथ ही बैंक शाखा प्रबंधकों से व्यक्तिगत आधार पर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। कार्यशाला में जिला सहकारिता पदाधिकारी मंजू बिरजिनया एक्का, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मो कलाम व अन्य ने अपने अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में वरीय वरीय कृषि वैज्ञानिक संजय कुमार पांडे ने उपस्थित कर्मियों को तकनीकी रूप से कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की विभिन्न कृषि तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के अलावे भी किसानों की पैदावार बढ़ाने हेतु फसलों के प्रभेद का प्रचार करना और प्रत्यक्षण में लाने पर जोर देने की बात कही। जिला स्तरीय रबी कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला उद्यान पदाधिकारी शिवपूजन राम, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मो कलाम, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, एलडीएम गुमला राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी मंजू बिरजिनया एक्का, प्रभारी प्रणन सचिव उर्मिला कुमारी, वरीय वैज्ञानिक प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र संजय कुमार पांडे, सुनील कुमार वैश्य वैज्ञानिक केवीके, तकनीकी सहायक उद्यान दीपक कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा मोहित सिंह, तकनीकी सहायक अजीत कुमार, एनएएसएम शीतल मिंज जिला कृषि कार्यालय गुमला एवं अन्य उपस्थित थे।

कैलाश राय स्कूल : युवा दिवस कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद गठित
Published / 2022-01-12 10:56:50
कैलाश राय स्कूल : युवा दिवस कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद गठित

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विद्यालय में पूर्व छात्र परिषद के गठन का कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ प्रारंभ हुआ। सचिव ने पुष्पार्चन के पश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय वरीय आचार्य डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह ने कराया। विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने संस्कार एवं संस्कृति की महत्ता को बताते हुए विद्या भारती की स्थापना से लेकर आज तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य वक्ता आचार्य प्रदीप कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग एवं वोधवाक्यों को सबके समक्ष रखा। वरीय आचार्य मनोज कुमार सिंह ने पूर्व छात्र परिषद की उपयोगिता एवं इसके दायित्व का बोध कराते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के रिकॉर्ड में सबसे बड़ा एल्यूमिनी बताया। वहीं वरीय आचार्य रामानुज पांडे ने एकात्म मानववाद की विस्तृत व्याख्या की। भैया बहनों की ओर से चयनित अध्यक्ष विजेता कुमारी ने पुराने दिनों को याद करते हुए वंदना एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। भैया सुमित कुमार, नितिन गुप्ता, सोनल गुप्ता, आकाश कुमार ने भी अपने विचार रखे। मौके पर पूर्व छात्र परिषद का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें दायित्वों का वितरण करते हुए अध्यक्ष पद पर भैया प्रवीण मोदी, कोषाध्यक्ष अंकुर सहाय, विजेता कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर कुणाल रंजन एवं अतुल का चयन किया गया। सचिव पद पर भैया नितिन गुप्ता एवं आकाश का चयन हुआ। अंत में प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने भैया बहनों को आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सचिव नारायण सिंह ने कहा कि आप जहां भी रहें मानवतावादी बनें एवं उठो, जागो एवं चेतना को प्राप्त करो का मंत्र आत्मसात करें। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य, बन्धु और भगिनी उपस्थित थे।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के वैक्सीनेशन कैंप में 54 किशोरों को लगी वैक्सीन
Published / 2022-01-12 10:04:26
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के वैक्सीनेशन कैंप में 54 किशोरों को लगी वैक्सीन

कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल परिसर में बुधवार को कैंप लगाकर 15 से 18 वर्ष उम्र तक के बच्चों को वैक्सीन दी गयी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंकज कुमार और शोभा सिन्हा बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर वैक्सिंग लगा रहे थे। वैक्सीनेशन कैंप के बारे में सैक्रेड हार्ट स्कूल मैनेजमेंट कमिटी का सेक्रेटरी प्रमोद कुमार और प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा की वैश्विक महामारी कोरोना पर रोक के लिए और बच्चों की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी था। उन्होंने अन्य बच्चों से भी जिनकी उम्र 15 से 18 साल के बीच है वैक्सीन लेने की जरूरत बताई। कैंप में 53 बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया। बीच में डीपीएम विनीत कुमार और स्वास्थ्य कर्मी पवन कुमार ने इस कैंप का निरीक्षण भी किया। मौके पर सुभय कुमार, प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, राजन कुमार, दीपक सर्राफ, जेपी सिंह, सुनील सिंह, संजय तिवारी, शंकर कुमार, विशाल आनंद, फैयाज कैसर, सीमा जैन, कविता झा के अलावा राजू सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। इन लोगों ने वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।जबकि वैक्सीन लेने वाले बच्चों में रितु कुमारी, श्रेया कुमारी, दीपांशी प्रिया, सोनाली कुमारी, उन्नति कुमारी, संध्या कुमारी, हर्षिता सिंह, अनुपम कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूजा कुमारी, संध्या भारती, स्वीटी कुमारी, खुशी कुमारी, लक्की थापा, कल्याणी कुमारी, सृष्टि तिवारी, सौम्या मोदी, पल्लवी कुमारी, रिया कुमारी, रानी कुमारी, लवली कुमारी, श्रेया राज, आकृति राज, रश्मि किरण, सुमित कुमार, आलोक कुमार, राहुल कुमार, सावन पंडित, शुभम कुमार, आलोक कुमार, पीयूष कुमार, आलोक कुमार मोदी समेत अन्य बच्चों के नाम शामिल हैं।

कोरोना लड़ाई में मोर्चा सम्भालने को तैयार हैं ट्रेंड प्रोफेशनल्स मेडिकल स्टूडेंट
Published / 2022-01-12 06:50:46
कोरोना लड़ाई में मोर्चा सम्भालने को तैयार हैं ट्रेंड प्रोफेशनल्स मेडिकल स्टूडेंट

एबीएन डेस्क। कोरोना से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। पिछली बार की गलतियों से सबक लेते हुए इस बार बेहतर व्यवस्था की जा रही है। यही वजह है कि निजी आउटसोर्स एजेंसियों पर निर्भरता खत्म करते हुए कोरोना से निबटने के लिए पूरी तरह से ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मदद ली जायेगी। इसके तहत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अंतिम वर्ष के ट्रेंड स्टूडेंट्स की सेवाएं ली जायेंगी। इसमें अंतिम वर्ष के मेडिकल स्टूडेंट्स, एमबीबीएस डॉक्टर, इंटर्न मेडिकल स्टूडेंट्स, अंतिम वर्ष की बीएससी नर्सिंग, जीएनएम स्टूडेंट्स, आयुष-बीडीएस जैसे एलायड हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स शामिल हैं। भारत सरकार के निर्देश के बाद सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी कोविड-19 रिस्पांस प्लान (इसीआरपी) का गठन किया गया है। इन्हें हेल्थ वर्कर्स फाइटिंग कोविड-19 इंश्योरेंस स्कीम का सुरक्षा कवर भी मिलेगा। इसके साथ ही 100 दिनों तक कोरोना महामारी से निबटने के अनुभव को आगे की नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जायेगी। काम में इनकी प्रतिबद्धता बनी रहे, इसके लिए पद के अनुसार पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स को एक शिफ्ट के लिए 3500, जबकि बीडीएस व आयुष स्वास्थ्य कर्मियों को 800 रुपये तक सरकारी प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। कोविड के इलाज में आये दिन कर्मियों व मरीजों के बीच झंझट को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला किया है।

कटर से काटा शटर और लाखों के जेवर लेकर फुर्र...
Published / 2022-01-12 05:49:31
कटर से काटा शटर और लाखों के जेवर लेकर फुर्र...

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के डोरंडा इलाके में अपराधियों ने उत्पात मचा कर रखा हुआ है। आए दिन इस इलाके में कोई न कोई वारदात हो रहा है। अब डोरंडा थाना क्षेत्र के ही पत्थर रोड स्थित एक जेवर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए जेवर दुकान के शटर को काटकर लाखों के गहने उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड में स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स को मंगवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। देर रात इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने जेवर दुकान के बाहर वाले शटर को गैस कटर से काट दिया है। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यू सोनी ज्वेलर्स के मालिक को सड़क से गुजरने वाले लोगों ने उनके दुकान का शटर काटा हुआ देख फोन किया। मालिक दौड़े-दौड़े पहुंचे और जब अंदर जाकर देखा तो लाखों के सोने और चांदी के गहने गायब थे। हालांकि गनीमत यही थी कि चोर अंदर रखी तिजोरी को तोड़ नहीं पाए। जेवर दुकान के मालिक ने बताया कि अभी चोरी किए गए गहनों का मिलान किया जा रहा है। उसके बाद यह पता चल पाएगा कि चोर कितने लाख के जेवर चुरा ले गए हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह को फोन से दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि उनसे चोरों का कोई सुराग हासिल हो सके। गौरतलब है कि 10 जनवरी को डोरंडा इलाके में ही एक पुलिस वाले से ही अपराधियों ने बाइक लूट ली थी, वह अपराधी भी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...