झारखंड

View All
Published / 2021-10-11 17:14:57
फेरीवाले के बेटे ने झारखंड कंबाइंड इंजीनियरिंग की परीक्षा में राज्य में पाया प्रथम स्थान

एबीएन टीम, रामगढ़। रामगढ़ जिले के डाड़ी प्रखंड भवन के समीप रहकर हाट बाजारों में फेरी करनेवाले धनी महतो के पुत्र गुंजन कुमार ने झारखंड कंबाइंड इंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एक्जाम (डीईसीई) लेटरल एंट्री 2021 की परीक्षा में झारखंड में पहला रैंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया है। गुंजन ने परीक्षा में राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया कि यदि सच्ची लगन हो तो हर काम संभव है। गुंजन कुमार ने जनरल व ओबीसी दोनों कैटेगरी में नंबर वन रैंक प्राप्त किया है। गुंजन के पिता धनी महतो का डाड़ी प्रखंड भवन के बगल में घर है। वह वहीं पर छोटा-सा दुकान चलाते हैं। साथ ही प्रखंड के कई गांवों के हाट बाजार में फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। धनी महतो कपड़ा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके बावजूद उन्‍होंने अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुंजन कुमार ने बताया कि उसने मैट्रिक व इंटर साइंस की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर सिरका से की है।

Published / 2021-10-10 16:18:11
गोलीबारी-रंगदारी के कई मामलों का खुलासा : 9 अपराधी गिरफ्तार, एके-56 बरामद

रांची। राजधानी में हाल के दिनों में गोलीबारी-रंगदारी सहित कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक रांची से 9 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार कई अपराधियों के संपर्क उग्रवादी संगठन टीपीसी से भी हैं। रांची पुलिस ने चर्चित ट्रांसपोर्टर बबलू सागर मुंडा पर गोलीबारी करने वाले, प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड, अरगोड़ा में कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एके-56 सहित कई हथियार बरामद किए हैं।

Published / 2021-10-10 16:16:23
लाठीचार्ज के बाद भी धरने पर बैठे हैं ग्रामीण, कहा- मांगें पूरी नहीं होने तक कोयले का परिचालन रहेगा ठप

एबीएन टीम, हजारीबाग। जिले में पिछले 5 दिनों से ग्रामीण, रैयत और प्रशासन आमने-सामने थे। ग्रामीणों ने एनटीपीसी कंपनी से 30 सूत्री मांग की है, जिसमें स्थानीय को नौकरी, प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाना और उचित मुआवजा मुख्य है। ऐसे में ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जिसके कारण कोयला आपूर्ति 5 दिनों से बाधित थी। रविवार को प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने धरना पर बैठे लोगों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इतना ही नहीं रबर बुलेट का भी उपयोग किया गया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण और एक दर्जन से अधिक पुलिस घायल हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव किया है, जिससे तीन डीएसपी, 4 थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हैं। हजारीबाग में एनटीपीसी के खिलाफ आंदोलन कोई नया नहीं है। बड़कागांव हो या बानादाग यहां पिछले कई सालों से रैयत कंपनी और किसान आमने-सामने हुए हैं। एक बार फिर बानादाग कोल स्लाइडिंग खून से लहूलुहान हो गया। ग्रामीण पिछले 5 दिनों से अपने 30 सूत्री मांग को लेकर धरना पर बैठे थे। जिसके चलते कोयला परिचालन ठप था। सैकड़ों कोयला लदा हाइवा सड़क पर था। ग्रामीण कि मांग थी कि एनटीपीसी समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता करें, अन्यथा कोयला परिचालन ठप रखा जाएगा। पिछले 5 दिनों से जिला प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर रहा था। लेकिन वार्ता विफल रहा। ऐसे में रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया है। इस लाठीचार्ज में 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हैं। वहीं पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया है जिससे 1 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें चार थाना के प्रभारी, 3 डीएसपी और कई जवान शामिल हैं।

Published / 2021-10-10 13:46:25
हनुमान खंड हेसल में दुर्गावाहिनी का भव्य शस्त्रपूजन सह शोभायात्रा

रांची। विश्व हिन्दू परिषद की नारी शाखा दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को हनुमान खंड हेसल, रांची के अखाड़ा हनुमान मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभायात्रा में दो सौ से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुईं। वे हाथ में तलवार लिये लाल रंग के परिधान में सुसज्जित होकर चल रही थीं। कार्यक्रम का संचालन उषा सिंह, ममता, रुक्मिणी देवी, आरती सिंह, मंजू गुप्ता, सुमन तिवारी आदि मातृशक्ति ने मिलकर किया। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने माता-बहनों को संबोधित करते हुये कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। वह दुर्गा स्वरूपा है। स्त्रियों को अपनी शक्ति पहचाननी चाहिए। बेटियों को सशक्त एवं संस्कारक्षम बनाना माताओं का दायित्त्व है। भारतभूमि से कन्या भ्रूण हत्या का कलंक मिटाने की जिम्मेदारी भी माता बहनों की है। कार्यक्रम में मातृशक्ति की प्रदेश संयोजिका दीपारानी कुंज का भी उद्बोधन हुआ। शोभायात्रा हनुमान मंदिर, देवी मंडप, जोड़ा मंदिर होते हुये अखाड़ा मंदिर में वापस आई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Published / 2021-10-10 12:44:58
गोड्डा : तीन बच्चो की तलाब में डूबने से मौत, पूरा गांव में मातम

गोड्डा। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार-परसपानी गांव की है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। तीनों मासूम तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। पथरगामा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लेकर आई। परिजनों के रोने से सदर अस्पताल परिसर भी दहल उठा। मृतकों में खुशी कुमारी (10) और हर्ष कुमार (8), दोनों पिता मुकेश कुमार महतो और नौ वर्षीय नयन कुमारी पिता कामदेव महतो शामिल हैं। सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। स्वजन बुद्धिनाथ महतो ने बताया कि केरवार-परसपानी के डोमन महतो के घर में हुई इस घटना में उनके दो बेटों के तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमें डोमन महतो के बेटे कामदेव महतो की एक बेटी और मुकेश महतो के एक बेटे और एक बेटी की मौत हो गई है। बुद्धिनाथ महतो ने बताया कि मृतक के दादा-दादी और दो चाचा रविवार की सुबह 11 बजे पथरगामा बाजार में बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गए थे।

Published / 2021-10-10 12:40:45
एसएसपी की टीम ने राजधानी में आतंक फैलाने पहुंचे टीपीसी के 8 खूंखार उग्रवादियों को पकड़ा

रांची। राजधानी में आतंक फैलाने के मकसद से घर में दुबक कर बैठे टीपीसी के 8 खूंखार उग्रवादियों को पकड़ने में रांची पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार टीपीसी के उग्रवादी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। यह उपलब्धि एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर क्यूआरटी टीम को मिली है। पुलिस ने इनके पास से AK-47 सहित कई हथियार और गोली जप्त किए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में अफरोज़ अंसारी, इरफान अंसारी, एजाज अंसारी, अली अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्लाह अहमद, इकरामुल अंसारी, जसीम खान और मैनुल अंसारी शामिल हैं। रांची पुलिस की टीम ने इनलोगों को कांके के बोरैया समेत अन्य जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों ने रांची पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। जिसका खुलासा रांची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा कुछ देर में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देंगे।

Published / 2021-10-09 13:41:55
रांची स्मार्ट सिटी : दूसरे चरण का ई-आक्शन शुरू

रांची। रांची स्मार्ट सिटी को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस दिशा में रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स के दूसरे चरण का ई-आॅक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार कुल 42 प्लॉट्स मिलाकर 218 एकड़ जमीन की ई-नीलामी का एनआइटी प्रकाशित किया गया है। ई-आक्शन के इच्छुक बिडर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के ई-आक्शन पोर्टल eauction.rsccl.in पर 9 अक्टूबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक निबंधन करा सकते हैंं। इससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी कॉरपोरेशन की वेबसाइट rsccl.in से भी प्राप्त की जा सकती है। वहीं इस ई-आक्शन प्रक्रिया की प्री-बिड मीटिंग के लिए 28 अक्टूबर 2021 की तिथि निर्धारित की गयी है। 29 अक्टूबर 2021 से बिड डॉक्यूमेंट को आनलाइन सबमिट किया जा सकता है और इसके जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021 निर्धारित किया गया है। 42 प्लॉट्स में कुल 218 एकड़ जमीन के लिए निकला एनआइटी : दूसरे चरण में 218 एकड़ जमीन को 42 प्लॉट्स में बांटकर ई आक्शन के लिए जारी किया गया है। जिसमें संस्थागत, व्यावसायिक, मिक्स यूज, पब्लिक और सेमी पब्लिक प्रकार के प्लॉट्स हैं। ई-आॅक्शन प्रक्रिया में अधिक से अधिक निवेशक भाग लें, इसको लेकर पिछले दिनों रांची में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था। इसके बाद रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन जल्द देश के दूसरे शहरों में भी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन करने की तैयारी में है। इससे पहले प्रथम चरण में भी देश के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था। जिसके बाद आॅक्शन प्रक्रिया में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को सफलता मिली थी। जिसमें कुल 9 बड़े प्लॉट्स का आक्शन किया गया था। रांची स्मार्ट सिटी एरिया में आधारभूत संरचना का कार्य तेजी से चल रहा है और अंतिम दौर में है। 656 एकड़ जमीन में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना वाले शहर के विकास के बाद राजधानी रांची देश के विकसित शहरों की तुलना में अपनी मजबूत स्थिति के साथ खड़ी दिखेगी।

Published / 2021-10-08 12:46:57
पलामू : टीएसपीसी का एक सदस्य गिरफ्तार, एक देसी कट्टा, दो गोली और नक्सली पर्चे बरामद

मेदिनीनगर। टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का जोनल कमांडर शशिकांत जी अपने दस्ते के साथ मनातू थाना क्षेत्र एवं कुंदा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण शील थे। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त रूप से प्राप्त हुआ। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने मनातू थाना प्रभारी एवं अभियान एसपी के नेतृत्व में दो छापामारी दल का गठन किया। इसके बाद दोनों दल उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए डुमरी गांव पहुंच कर पैदल ही केदल जंगल की ओर प्रस्थान किए। जहां पर नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू किया। इस पर पुलिस ने आत्म रक्षार्थ हेतु गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर गया। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ ली । इस संबंध में एसपी श्री सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 7 अक्टूबर को सूचना शुबह 3:15 में प्राप्त हुई कि टीएसपीसी के जोनल कमांडर अपने दस्ते के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण शील है । इस पर कार्रवाई करने हेतु दो टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से जब पूछताछ किया गया। तो उसने मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम गवही निवासी नरेश सिंह का पुत्र किसलय कुमार सिंह के रूप में अपना परिचय दिया। पुलिस जब उसकी तलाशी ली तो इसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक खोखा एवं नक्सली पर्चे बरामद किए गए। एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि जोनल कमांडर शशिकांत अपने दस्ते के साथ मनातू थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने के लिए या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते ही कार्रवाई करते हुए इसके संगठन का सक्रिय सदस्य किसलय को गिरफ्तार करने में सफल रही। उन्होंने बताया कि किसलय के विरूध सतबरवा, मनातू, लेस्लीगंज थानों में आधे दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 17 सीएलएक्स, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में नक्सली संगठनों में पुलिस के प्रति खौफ व्याप्त है ।वे पूर्व की भांति बेखौफ विचरण नहीं कर रहे हैं। नक्सली संगठनों के कुछ लोग हैं जो समाज में दहशत का माहौल उत्पन्न कर अपनी रोटी सेकना चाहते हैं। जो पलामू पुलिस नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि नक्सली अपने आप को सरेंडर कर दें वरना पुलिस ना चैन से बैठेगी ना चैन से बैठने देगी। छापेमारी दल में अभियान एसपी विजेंद्र कुमार मिश्रा, मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, जितेंद्र मिश्रा, रवि कुमार चौरसिया, रंजीत कुमार, कुंदन कुमार सिंह, बलराम दास, मनसूर अंसारी, आरक्षी अजय कुमार गुप्ता, वीर कुमार सिंह समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Page 1602 of 1658

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse