Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
उग्रवादी घटना से सांसत में हैं बुढ़मू के लोग
Published / 2022-02-04 11:19:28
उग्रवादी घटना से सांसत में हैं बुढ़मू के लोग

टीम एबीएन, बुढ़मू। राजधानी रांची से सटे बुढ़मू प्रखंड में उग्रवादियों की धमक से बुढ़मू वासियों की जान सांसत में है। एक बार फिर क्षेत्र के लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। चार बड़े वाहनों को जलाकर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के साडम गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्य मे लगे तीन हाइवा क्रमशः BR- 02GA-6213,JH02Z- 9211 एवं JH 02Y 6045 एवं एक जेसीबी पोकलेन को आग लगा अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी है।सूत्रों की माने तो उक्त घटना को अंजाम टीपीसी के उग्रवादियों ने दिया है। शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे के बीच करीब 10 की सांख्य में आये हथियारबंद उग्रवादियों ने पहले वहां काम कर रहे वर्करों के साथ मारपीट की और वाहन में आग लगा चलते बने। उक्त घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है। बार-बार मिल रही थी धमकी : ठेकेदार मनोज गुप्ता ने बताया कि लेवि को लेकर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर दिनेश जी के द्वारा मेरे मुंशी को बार-बार धमकी आ रही थी की काम बंद करो। जबतक लेवि नहीं दी जाती है, अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहो।उन्होंने कहा कि मैंने एक प्रोजेक्ट में काम को लेकर अपना पेपर डाला था। जिसे हटाने को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा था। उसी का परिणाम है कि देर रात मेरे कार्य क्षेत्र में लगे वाहनों को आज के हवाले कर दिया गया है। अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम को बारीकी से जांच रही है।

एचईसी : दो महीने में 50 युवा इंजीनियरों ने छोड़ी नौकरी
Published / 2022-02-04 11:06:59
एचईसी : दो महीने में 50 युवा इंजीनियरों ने छोड़ी नौकरी

टीम एबीएन, रांची। कार्यशील पूंजी की कमी से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) को एक और संकट से गुजरना पड़ रहा है। एचईसी के अनिश्चित भविष्य के देखते हुए यहां के युवा इंजीनियर नौकरी छोड़ रहे हैं। वे दूसरे प्रतिष्ठानों में योगदान दे रहे हैं। दिसंबर-जनवरी के बीच अब तक 50 से अधिक युवा इंजीनियर एचईसी छोड़ चुके हैं। कुछ और छोड़ने वाले हैं। एचईसी में वेतन पुनरीक्षण कई सालों से लंबित है। दूसरी सुविधाएं भी बंद है। सात माह से वेतन नहीं मिलने और केंद्र सरकार के एचईसी को फिलहाल कोई वित्तीय मदद नहीं देने की घोषणा के बाद इंजीनियरों के इस्तीफा देने की रफ्तार में इजाफा हुआ है। पहले से ही इंजीनियरों और कामगारों की कमी से प्रबंधन के सामने योग्य इंजीनियरों की नियुक्ति करना चुनौती बन गई है। वित्त निदेशक ने एचईसी में अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति नहीं करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से एचईसी में नियुक्ति बंद है। ऐसे में नए कार्यादेश मिलने के बाद डिजाइन और निर्माण में एचईसी को परेशानी हो सकती है।कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए पहले से ही एचईसी कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा ले रहा है। लेकिन अब इनकी संख्या भी कम ही रह गयी है। ऐसे में प्रबंधन को एक नयी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। एचईसी में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने बैंक से पर्सनल और दूसरे कार्य के लिए लोन लिया है। उन्हें इसकी ईएमआई एक निश्चित तिथि को देनी पड़ती है। लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से वह ईएमआई जमा नहीं कर पा रहे हैं और उनका ब्याज बढ़ता जा रहा है। एचईसीकर्मियों को लेन देने का गारंटर एचईसी बना है। हर माह की दस तारीख तक वेतन भुगतान करने की शर्त पर बैंकों ने कर्मचारियों को लोन दिया है। उधर, कामगारों का कहना है कि प्रबंधन समय पर वेतन नहीं दे रहा है इस कारण ब्याज और फाइन का भुगतान भी प्रबंधन ही करे।

रांची :  बरियातू में एन्टी क्राइम चेकिंग में मिला विस्फोटक और डेटोनेटर, एक धराया
Published / 2022-02-04 10:48:05
रांची : बरियातू में एन्टी क्राइम चेकिंग में मिला विस्फोटक और डेटोनेटर, एक धराया

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बलराम सिंह नामक एक व्यक्ति को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है। बलराम के पास से पावर जेल एक्सप्लोसिव इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और वायर बरामद किया गया है। बरियातू थाना प्रभारी सपन महता ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को बरियातू में जगह जगह पर एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था। इसी दौरान बरियातू थाना क्षेत्र के बोडिया रोड में एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए, पुलिस को देखते ही बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने पास रखे झोले को गड्ढे में फेंक दिया और वहां से भागने लगा। मौके पर मौजूद टाइगर जवानों ने बाइक चला रहे हैं व्यक्ति को खदेड़ कर धर दबोचा। हालांकि इस बीच एक व्यक्ति झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की टीम ने जब झोले की तलाशी ली तो उसमें से विस्फोटक बरामद हुआ। विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार आरोपी का नाम बलराम सिंह हैं और वह रांची के पिठौरिया इलाके का रहने वाला है। जांच के दौरान उसके झोले से 15 पावर जेल एक्सप्लोसिव, 26 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 25 मीटर लंबा डेटोनेटर वायर बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी बलराम ने बताया है कि उसके भाई ने उसे बरियातू में एक व्यक्ति के पास विस्फोटक पहुंचाने के लिए दिया था। विस्फोटक कहां से लाए गए हैं इसकी जानकारी उसे नहीं है। बलराम ने फरार होने वाले व्यक्ति के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है जिसकी तलाश की जा रही है। रांची में विस्फोटक बरामद होने के बाद रांची पुलिस की एक टीम ने बलराम के भाई के पिठोरिया स्थित घर पर छापेमारी भी की। लेकिन वह घर से फरार मिला। बलराम के भाई की तलाश में पिठोरिया और कांके में भी रेड किया गया है। हालांकि अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बलराम के भाई की गिरफ्तारी के बाद यह पता चल पाएगा कि आखिर विस्फोटक कहां से आए और किसे सप्लाई किया जाना था।

हजारीबाग जेल : 4 मोबाइल अंदर ले जाते सिपाही पकड़ाया
Published / 2022-02-04 06:22:08
हजारीबाग जेल : 4 मोबाइल अंदर ले जाते सिपाही पकड़ाया

टीम एबीएन, हजारीबाग। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग राज्य का सबसे सुरक्षित जेल में एक माना जाता है। जहां खूंखार अपराधी और हार्डकोर नक्सलियों को रखा जाता है। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता हो यह महत्वपूर्ण है। लेकिन हजारीबाग में एक सुरक्षाकर्मी के पास से ही मोबाइल फोन बरामद किया गया है जो जेल के अंदर ले जाने की फिराक में था। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में जेल ड्यूटी पर चेकिंग के दौरान सिपाही के पास से दो एंड्रॉयड और दो कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर जेल में ड्यूटी पर जाने वाले सिपाहियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिपाही शत्रुघ्न ठाकुर का व्यवहार संदिग्ध लगा। ऐसे में उन्होंने उसकी जांच की। जांच करने के दौरान जूते की स्क्रीनिंग कराई जा रही थी तभी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जेल अधीक्षक कुमार चंद शेखर ने बताया कि सिपाही शत्रुघन कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा की जा रही है। 4 दिन पहले पूरे राज्य भर में एक साथ विभिन्न कारा में छापेमारी की गई थी। इस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में भी छापेमारी की गई। लेकिन उस छापेमारी के दौरान किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया था। ऐसे में यह कहा जा रहा था कि यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था है। बीते दिन हजारीबाग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने भी बैठक कर हजारीबाग में लॉयन ऑर्डर की समीक्षा की थी। इस दौरान विशेष रूप से कहा गया था कि जेल के अंदर जो अपराधी हैं उन पर विशेष रूप से नजर रखी जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएं। जिस तरह से आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में मोबाइल ले जाता हुआ सुरक्षाकर्मी पकड़ाया है। यह कई सवाल खुद में खड़ा करता है कि किसके भरोसे जेल सुरक्षित रखा जाए।

झारखंड : स्कूलों में ऑफलाइन क्लास शुरू, लेकिन उपस्थिति बहुत कम
Published / 2022-02-04 06:17:43
झारखंड : स्कूलों में ऑफलाइन क्लास शुरू, लेकिन उपस्थिति बहुत कम

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार से झारखंड के स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो गए हैं। राज्य सरकार के निर्देश के बाद एक प्रोटोकॉल के तहत तमाम स्कूल खुल गए हैं। हालांकि, रांची समेत 7 जिलों में नौवीं से बारहवीं तक ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने की अनुमति दी गई है। बाकी 17 जिलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए आज यानी शुक्रवार से ऑफलाइन क्लासेस शुरू की गई है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनवरी 2022 में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। वहीं लगभग 2 सालों से पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं पूरी तरह ठप थी। हालांकि राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के बाद 4 फरवरी से राज्य के 17 जिलों में पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल ओपन कर दिया गया है। वहीं रांची समेत सात जिलों में 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है। स्कूल संचालन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक गाइडलाइन भी जारी किया गया था। शुक्रवार से रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में स्कूली बच्चों का चहल-पहल देखा गया। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए, मास्क और सेनेटाइजेशन का इस्तेमाल करने के बाद स्कूलों में प्रवेश की अनुमति दी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के मुताबिक ऑफलाइन क्लास में उपस्थिति को स्कूलों के लिए वैकल्पिक रखा गया है। स्कूलों में उपस्थिति के लिए ऑफलाइन क्लास अनिवार्य नहीं है। स्कूलों में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक है, जो बच्चे अभिभावक से अनुमति लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं, उन्हें स्कूलों में एंट्री दी जा रही है। रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सरायकेला, बोकारो और सिमडेगा को छोड़ अन्य 17 जिलों में ऑफलाइन टेस्ट परीक्षाएं भी ली जा सकेंगी। समय-समय पर शिक्षकों और छात्रों का भी जिला प्रशासन के द्वारा स्कूल कैंपस में ही कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।

रांची : टीपीसी उग्रवादियों ने चार वाहनों को जलाया
Published / 2022-02-04 06:09:10
रांची : टीपीसी उग्रवादियों ने चार वाहनों को जलाया

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सड़ाम गांव के पास कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने तालाब निर्माण में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। गुरुवार की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आशंका है कि टीपीसी के उग्रवादियों के द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है।

झारखण्ड में कोरोना :  3 फरवरी को मिले 523 नए मरीज, दो की मौत
Published / 2022-02-04 04:18:58
झारखण्ड में कोरोना : 3 फरवरी को मिले 523 नए मरीज, दो की मौत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, जिससे झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घट कर 3000 के करीब पहुंच गई है। राज्य में गुरुवार, 3 फरवरी को 53,100 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 523 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 1046 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। हालांकि, गुरुवार को कोराना से दो की मौत भी हुई है। जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 3256 बची है। झारखंड में गुरुवार, 03 फरवरी को 24 में से 22 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। साहिबगंज और सरायकेला ऐसे दो जिले रहे जहां 3 फरवरी को कोई केस नहीं मिला है। गुरुवार को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा, 203 नए केस जमशेदपुर में मिले हैं। उसके बाद राजधानी रांची में 128 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं गुरुवार को चतरा और रामगढ़ में 1-1 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई, जिसके बाद झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 5308 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर में 203, रांची में 128, बोकारो में 38, देवघर में 25, धनबाद में 21, गढ़वा में 17, सिमडेगा में 13, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका में 10, खूंटी, पलामू और गोड्डा में 8-8, जामताड़ा में 7, कोडरमा में 6, चतरा और लोहरदगा में 4-4, हजारीबाग, पाकुड़ और गुमला में 3-3, रामगढ़ में 2 और गिरिडीह और लातेहार में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं।

चतरा : पत्रकार की मौत से पत्रकारिता जगत में शोक
Published / 2022-02-04 04:14:03
चतरा : पत्रकार की मौत से पत्रकारिता जगत में शोक

टीम एबीएन, चतरा। जिला में तेज रफ्तार का कहर कोल वाहन ने एक बार फिर अपना कहर बरपाया है। दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में एक पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। घटना सिमरिया-बगरा मुख्य पथ स्थित दुन्दुवा और बन्हे गांव में घटी है। सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-बगरा मुख्य पथ को जाम कर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर सिमरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिमरिया रेफरल अस्पताल ले गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

तैयारी : फिर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं मोरहाबादी के दुकानदार
Published / 2022-02-03 17:32:43
तैयारी : फिर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं मोरहाबादी के दुकानदार

टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी में दुकानें लगाने को लेकर दुकानदार एक बार फिर धरना पर बैठ सकते हैं। दरअसल, गुरुवार को निगम की ओर से दुकानदारों को चिह्नित जगह दिखाई गई, जिस पर दुकानदारों ने असंतोष जाहिर किया। इसके बाद देर शाम दुकानदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निगम को शुक्रवार तक का समय दिया है। संघ ने कहा कि निगम हमें प्राइम लोकेशन पर जगह दे, ताकि दुकानदार अच्छे से व्यापार कर पाएं। अभी जो जगह दी जा रही है, उसमें रजिस्ट्री कार्यालय के सामने की जगह को छोड़कर बाकी जगह ऑफ लोकेशन हैं। संघ ने कहा कि दुकानदार मान्या पैलेस के सामने व मान्या पैलेस के सामने से रजिस्ट्री ऑफिस के सामने तक के स्थल के लिए तैयार है। 75 फीसदी सहमति बन चुकी है। लेकिन निगम प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण वार्ता टूटने के कगार पर है। दुकानदार ऑक्सीजन पार्क के सामने से लेकर स्टेडियम के बाहर मान्या पैलेस के सामने तक दुकान लगाना चाहते हैं। मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि निगम दुकानदारों से पिंड छुड़वाने की कोशिश कर रहा है। दुकानदारों को ऑफ लोकेशन में जगह दी जा रही है। हमारी मांग है कि हमें दुकान लगाने के लिए प्राइम लोकेशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन अपनी हठधर्मिता के कारण गरीबों की रोजी-रोटी पर आफत बन चुका है। संघ की मांग है कि शुक्रवार तक गरीबों की दुकान खुलवा दी जाए, अन्यथा दुकानदार आंदोलन को बाध्य होंगे। निगम ने इन जगहों पर दुकानें लगाने की दी अनुमति : निगम ने राजकीय अतिथिशाला से बापू वाटिका तक के दुकानदारों को शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक जगह के रूप में होटल पार्क प्राइम के सामने, रजिस्ट्री कार्यालय के सामने व बापू वाटिका के आगे दुकानें लगाने की अनुमति दी है। लेकिन संघ ने रजिस्ट्री कार्यालय को छोड़कर अन्य जगहों को उपयुक्त नहीं बताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...