Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
जयप्रकाश नगर बरियातू में खुला सेरेमिक ग्लोबल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं रिहैब सेंटर
Published / 2022-02-05 14:04:40
जयप्रकाश नगर बरियातू में खुला सेरेमिक ग्लोबल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं रिहैब सेंटर

रांची। शनिवार को सेरेमिक ग्लोबल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं रिहैब सेंटर का उद्घाटन कृष्णा नगर, जयप्रकाश नगर, बरियातू रोड, रांची में डॉ रजनीश बरियार की मां के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। डॉ रजनीश बरियार और डॉ प्रियंका बरियार 2012 में दिल्ली से यहां आए और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अपने अथक और कठिन परिश्रम करने के बाद एक अपनी पहचान झारखंड में बनायी। उनका सपना था कि रांची में एक एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक एवं न्यूरो रिहैब रिहैबिलिटेशन को बहुत ही ज्यादा जरूरत है। आज उनके अथक प्रयास और उनकी मेहनत से रांची में एक बहुत बड़ी और एडवांस फिजियोथैरेपी यूनिट की शुरुआत हुई है, जो रांची के लिए बहुत बड़ी बात है। इसमें बच्चों के लिए एक अलग यूनिट है, जिसमें चाइल्ड न्यूरो रिहैब की सुविधा है जिसमें सीपी चाइल्ड आॅटिज्म एमआर आदि तरह के बच्चों को भी इलाज की जाएगी। यहां कार्डियो न्यूरो आॅर्थो सर्जरी सपोर्ट से संबंधित परेशानियों का आधुनिक मशीनों तथा एक्सपीरियंस प्रोजेक्ट के द्वारा इलाज किया जाएगा। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बालमुकुंद सहाय और प्रदीप वर्मा उपस्थित हुए। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रजनीश कुमार एवं राहुल सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी को आश्वस्त किया कि यहां जितने भी मरीज आएंगे। उनकी इलाज सेवा भाव से ही की जाएगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित डॉ हेमलता भारती, आकांक्षा तथा ग्लोबल हॉस्पिटल परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

कोडरमा विधायक ने किया थैंक्यू कैंसर पुस्तक का विमोचन
Published / 2022-02-05 13:38:14
कोडरमा विधायक ने किया थैंक्यू कैंसर पुस्तक का विमोचन

कोडरमा। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम शहर के बाईपास स्थित शिव वाटिका में आवर हैप्पी फैमिली कैंसर सरवाइवर एंड पेशेंट चैरिटेबल ट्रस्ट झुमरीतिलैया के चेयरमैन डॉ अरुण मिश्रा के द्वारा लिखित पुस्तक थैंक्यू कैंसर के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय शर्मा एवं संचालन अंकिता एकघरा और गरिमा अरोड़ा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव विशिष्ट अतिथि कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ डी पी सक्सेना समेत जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके तथा सभा अध्यक्ष संजय शर्मा ने अपने संबोधन से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं मंचासीन सभी अतिथियों को स्वागत बुके देकर किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के सचिव अधिवक्ता ज्ञान रंजन, गुलशन कुमार और डॉ ट्विंकल कृष्णा ने कैंसर के विषय में लोगों को जागरूक किया। वही कार्यक्रम के दौरान आॅक्सब्रिज कोचिंग क्लासेज के बच्चों ने कैंसर से बचाव को लेकर एक जागरूकता नाटक का मंचन किया। इसके बाद बच्चों ने कैंसर को लेकर दो लोगों के बीच संवाद से संबंधित कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ डी पी सक्सेना समेत अन्य ने डॉ अरुण मिश्रा के द्वारा लिखित पुस्तक थैंक्यू कैंसर का विमोचन किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने व्यस्त जीवन शैली से थोड़ा समय निकालकर अपने शरीर पर भी ध्यान देना चाहिए और नियमित रूप से योग करना चाहिए। इसके अलावा शुद्ध भोजन भी हमारी सेहत पर काफी प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि आज जनसंख्या बढ़ती जा रही है और खेती योग्य भूमि कम होते जा रही है ऐसे में सब्जियों को हाइब्रिड तरीके से उगाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कैंसर होने के खतरे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा में आवर हैप्पी फैमिली संस्था इस बीमारी से लड़ने वाले लोगों को हिम्मत दे रही है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभर रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी को डर के रूप में नहीं बल्कि सामान्य बीमारी के रूप में लेना चाहिए। मानसिक रूप से मजबूत रहकर ही किसी बीमारी से लड़ा जा सकता है। वंही टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के एचओडी डॉ कुमार प्रभास ने वीडियो क्लिपिंग के द्वारा आवर हैप्पी फैमिली की टीम एवं थैंक्यू कैंसर पुस्तिक के लेखक डॉ अरुण मिश्रा को बधाई संदेश दिया। पुस्तक विमोचन के उपरांत आवर हैप्पी क्लब के चेयरमैन डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि उनके पुस्तक में कैसे खुद को खुश रखा जा सकता है और कैसे कैंसर का मुकाबला किया जा सकता है इन सब का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग तंबाकू उत्पादों के चक्कर में पड़कर कैंसर के शिकार हो रहे हैं उन्होंने युवाओं को इन सब से बचने और अच्छी चीजों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनकी यह पुस्तक अमेजॉन पर आॅनलाइन उपलब्ध है इसके अलावा शहर के शर्मा बुक सेंटर में भी यह पुस्तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि किताब के पब्लिसर के साथ उनका एग्रीमेंट हुआ है कि किताब से जो भी रॉयल्टी राशि प्राप्त होगी उन सभी राशि को आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से कैंसर पीड़ितों के बेहतरी में खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मोमेंटो देकरसम्मानित किया गया। हैप्पी फैमिली के प्रयास से स्थानीय होली फैमिली हॉस्पिटल में कीमो थेरेपी सेंटर की शुरूआत करने की योजना फलीभूत होने जा रही है। इस वर्ष के अंत तक यह सेंटर की शुरूआत होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आवर हैप्पी फैमिली कैंसर सरवाइवर एंड पेशेंट चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव ज्ञान रंजन,सह सचिव अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव दीवान, सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सदस्य अंजना जैन, विवेक सहल, ललिता देवी, रंजीत चौधरी, एसोसिएट सदस्य संदीप जैन, सुजीत लोहानी, मनन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन अंजना जैन ने किया। मौके पर मुख्य रुप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश लाल सलूजा, सुरेश झांझरी, महेश दारूका, कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, ललित सेठी, डॉ चेलना जैन, राजकुमार यादव, पंकज वर्णवाल, नितेश चंद्रवंशी, अनूप जोशी, पिंकू सहाय, प्रदीप भारद्वाज, अरुण ओझा, आत्मा शर्मा, टिंकू मिश्रा, मनन कुमार, संदीप जैन, वंदना अग्रवाल, चंद्रशेखर जोशी एवं हैप्पी फैमिली के सदस्यों के परिजन समेत कई लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने सदन में उठाया झारखंड में कुपोषण का मुद्दा
Published / 2022-02-05 13:37:43
कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने सदन में उठाया झारखंड में कुपोषण का मुद्दा

टीम एबीएन, चाईबासा। कांग्रेस सांसद सह कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने संसद में झारखण्ड और संसदीय क्षेत्र सिंहभूम में कुपोषण के मुद्दा को उठाते हुए सरकार से पूछा कि देश में कुपोषण के क्षेत्र में झारखंड दूसरे नंबर और मैं जिस क्षेत्र सिंहभूम से आती हूं वह देश के अतिकुपोषित जिलों में चौथे स्थान पर आता है। यहां कुपोषण की स्थिति भयावह है। क्या सरकार इसका अध्ययन करा रही है। अध्ययन इसलिए की धरातल पर पोषण आहार मिलता नहीं है, जिससे कुपोषण की संख्या और बढ़ते जा रहा है। इसे दूर करने के लिए सरकार क्या कर रही है। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय बढ़ाने और समेकित बाल विकास योजना के मुद्दा को भी उठाया तथा कहा कि वर्तमान में आंगनवाड़ी सेवीकाओं को जो मानदेय मिल रहा है वह नाकाफी है। मानदेय बढ़ोतरी की दिशा में सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। संसद में उनके सवालों का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इसका दायित्व प्रदेश सरकार पर डालते हुए कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश सरकार जो व्यवस्था या योजना बनाकर भेजती है, उसे ही केन्द्र सरकार आगे बढ़ाते हुए पोषण के क्षेत्र में कार्य करती है। राज्य सरकार ने हमारे विभाग को जो रिपोर्ट भेजा है उसमें कहा गया है कि यहां कुपोषण को दुर करने के लिए पर्याप्त कार्य किया जा रहा है। जहां तक माननीय सदस्य गीता कोड़ा जी का कुपोषण के लिए जो आरोप है, उसके लिए राज्य सरकार की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जायेगी। जहां तक आंगनवाड़ी सेवीकाओं के मानदेय बढ़ोतरी का सवाल है तो सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। दूसरी ओर श्रीमती ईरानी ने लिखित रूप में जवाब दिया की वर्तमान में आंगनवाड़ी सेवा स्कीम में 9.06 करोड़ लाभार्थियों को शामिल करते हुए देशभर में 7075 परियोजनाओं और 1389110 कार्यशील आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कार्यों को किर्यान्वित किया जा रहा है। झारखंड सहित देश भर में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए बच्चों में पोषण के परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार ने कुपोषण की समस्या को उच्च प्रथमिकता दी है तथा अंब्रेला समेकित बाल विकास सेवा योजना के तहत प्रत्यक्ष लिखित परिणामों के रुप मे आंगनबाड़ी सेवा, किशोरी योजना और प्रधानमन्त्री मातृ वंदना योजना जैसी कई स्कीम चला रही हैं। आंगनबाड़ी सेवा स्कीम के तहत गरम पका भोजन, सुबह का नाश्ता और टेक होम राशन के रुप में पूरक पोषण भी प्रदान किया जा रहा है। आठ मार्च ,2018 से शुरू किए गए पोषण अभियान का उद्देश्य तालमेल युक्त और परिणामोंनयुक्त दृष्टिकोण के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से झारखंड समेत अन्य राज्यों में कुपोषण की समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। सरकार ने बजट 2021-22 में घोषित पोषण 2.0 के तहत स्वास्थय, आरोग्यता, बीमारी एवं कुपोषण के प्रति प्रतिक्षण को बढ़ावा देनेवाली प्रथाओं पर बल देते हुए पोषण सामाग्री, वितरण, आउटरीच और परिणामों को शुद्ध कराने के उपाय किए जा रहे है। राशन में सुधार के लिए पोषण ट्रैकर नामक एक शुद्ध आईसीटी प्लेटफॉर्म के तहत पोषण की गुणवत्ता एवं जांच में सुधार, वितरण को शुद्ध करने तथा प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि पूरक पोषण की गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके तहत विनियमो में निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। राज्य के क्षेत्रों को कुपोषण और संबद्ध बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुष की पद्धतियों के प्रयोग को बढ़ावा देने की भी सलाह दी गई है। पोषण की प्रथाओं में परंपरागत ज्ञान का उपयोग करते हुए आहार विविधता के अंतर को पुरा करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिकाओं के विकास में मदद करने के लिए भी एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। पूरक पोषण के वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तथा पोषण के परिणामों की पता लगाने के लिए 13/01/2021 को सुव्यवस्थित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं साथ ही टिकाकरण का आभियान भी जारी है। पोषण आभियान के तहत सामुदायिक जुटाव, स्वभाव परिवर्तन और जनांदोलन घटक ने देश के सबसे बड़े पोषण केंद्रित वार्षिक जनांदोलनों के माध्यम से जागरूकता लाने का कार्य किया है।

चतरा : पत्रकार की मौत पर रखा गया दो मिनट का मौन
Published / 2022-02-05 13:35:29
चतरा : पत्रकार की मौत पर रखा गया दो मिनट का मौन

सिमरिया। पत्रकारों ने किसान भवन में पत्रकार शशिभूषण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने मृतक पत्रकार शशिभूषण की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया। पत्रकारों ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढांढस बंधाये रखने की कामना ईश्वर से किया। पत्रकारों ने कहा कि शशिभूषण के निधन से हम लोगों को अपूरणीय छति हुई है। उनकी हमेशा कमी खलती रहेगी। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। पत्रकारों ने कहा कि शोक सम्पत परिवार के साथ हमलोग हर समय खड़े रहेंगे। साथ हीं उनके दुख सुख की घड़ी में तत्पर रहेंगे। शोक सभा में शिवकुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, मोकिम अंसारी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद, शैलेश कुमार, सुबोध शर्मा, मो अरबाज, अशोक कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार के अलावे भाजपा मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, लखन प्रसाद साहू, अलोक रंजन, रंजीत सिंह, दिलीप कुमार उर्फ काजू, बलराम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

चतरा : बाइक चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Published / 2022-02-05 13:34:44
चतरा : बाइक चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

टंडवा (चतरा)। साप्ताहिक गुरुवार बाजार टंडवा से दोपहिया वाहन हुए चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्भेदन करते हुए एक चोर को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को गाडीलौंग निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता का दोपहिया वाहन पैशन प्रो जेएच 13 बी 1782 बाजार टांड स्थित हनुमान मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। वहीं भुक्तभोगी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कांड सं. 23/22 दिनांक 03.02.22 धारा-379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।इसी क्रम में शुक्रवार को सराढु निवासी अशोक कुमार महतो उम्र 26 वर्ष, पिता- धनु महतो को उसके गांव से हीं चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने पकड़ लिया जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह, विनोद तिवारी, मनोज पाल, सराढू पिकेट प्रभारी प्रवीण सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चतरा : टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार
Published / 2022-02-05 13:34:24
चतरा : टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

चतरा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को नक्सली संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर छोटू कुमार उर्फ बलवत को गिरफ्तार किया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे हंटरगंज थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि टीपीसी का एरिया कमांडर छोटू क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सूचना के आलोक में टीम गठित कर उक्त गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घर से उसे गिरफ्तार किया गया। छोटू के विरुद्ध गिद्धौर, इटखोरी, टंडवा सहित हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना में उग्रवादी घटना में शामिल रहने का मामला दर्ज है। गिद्धौर के मोरंगी में सड़क निर्माण में लगे मुंशी व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर काम को बंद कराने का भी उस पर आरोप है। बलवंत से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

हाई कोर्ट के जज ने मां भद्रकाली के दरबार में मत्था टेका
Published / 2022-02-05 13:34:02
हाई कोर्ट के जज ने मां भद्रकाली के दरबार में मत्था टेका

चतरा। झारखंड उच्च न्यायलय के न्यायधीश संजय प्रसाद पत्नी संग शनिवार को जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां सर्व प्रथाम न्यायधीश संजय प्रसाद को गॉड आॅफ आॅनर भी दिया गया। इसके उपरांत न्यायधीश अधिकारियों संग माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि विधान पूर्व पूजा अर्चना की। माता के मुख्य मंदिर में पूजा के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, रामजानकी मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया। इस दौरान जिले के उपरोक्त अधिकारियों के अलावे जिला जज प्रथमप्रज्ञा वाजपेई, एडीजे राम बाबू गुप्ता,एडीजे सी रमेशचंद्र, लक्ष्मीकांत, जिला नाजिर जयप्रकाश नारायण, डीएसपी केदार राम, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, सीओ राम विनय शर्मा, थाना प्रभारी, निरंजन मिश्रा, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार, सहीत अन्य शामिल थे।

पूर्व विधायक योगेंद्र ने शुरू करवाया श्री राधा-कृष्ण मंदिर की छत ढलाई का कार्य
Published / 2022-02-05 13:33:20
पूर्व विधायक योगेंद्र ने शुरू करवाया श्री राधा-कृष्ण मंदिर की छत ढलाई का कार्य

बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआ टांड पंचायत के बाजारटांड के चौराहे पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिसके तहत शनिवार को मंदिर की छत ढलाई का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया पूर्वविधायक योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो व गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी ने मुख्य रूप से शामिल होकर उक्त छत में सेटरिंग ऊपर एकगमला कॉन्क्रीट भरकर ढलाई कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रसाद ने समिति और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त मन्दिर बन जाने से गांवो में भक्ति मय का वातावरण होगा। इसके बाद उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया। दौरे के उपरांत पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने पंचायत धवैया के हरिदगडा गांव पहुंच इनफोजोन राष्ट्रीय प्रशिक्षण कंप्यूटर केंद्रका उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष गिरधारी महतो, प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मदन महतो, भुवनेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख प्रभुदयाल महतो, मंदिर कमेटी सचिव बालमुकुंद प्रसाद, अरुण महतो अजीत महतो, सेवालाल महतो, संतोष चौधरी उमाचरण महतो, अजय महतो, फूलचंद केवट, सुमित महतो, राजू शर्मा, घनश्याम महतो, गोपाल महतो, दौलत महतो, सुरेश महतो, महेंद्र महतो, किशुन महतो, आकाश कुमार, सेंटर प्रभारी पवन कुमार एवं संचालक दिनेश मरांडी, मोहित करमाली, प्रभु ठाकुर, हीरालाल महतो, सुरेश टूडू, दीपक करमाली,सगीर अंसारी, सोना राम सोरेन, राजेंद्र मरांडी, ताज अंसारी, महेंद्र मरांडी, बुधन मांझी, लालजी मास्टर, अजय टुडू, पचूलाल मरांडी व अनिल टूडू समेत दर्जनों लोग थे।

झारखंड : शुक्रवार को मिले 507 नए मरीज, सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में
Published / 2022-02-05 07:02:04
झारखंड : शुक्रवार को मिले 507 नए मरीज, सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना पर नियंत्रण होने लगा है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। तेज रिकवरी से झारखंड में एक्टिव केस की संख्या लगातार घट रही है। राज्य में शुक्रवार 4 फरवरी को 56,625 सैंपल की जांच की गई। इसमें 507 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 708 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 3055 रह गई है। अच्छी खबर यह है कि राज्य में शुक्रवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है और झारखंड में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,308 बनी हुई है। झारखंड में कोरोना के दस्तक देने से लेकर अब तक 2 करोड़ 54 हजार 867 सैंपल की जांच हो चुकी है। झारखंड में शुक्रवार, 04 फरवरी को 24 में से 23 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। जामताड़ा एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां एक भी नया कोरोना केस नहीं मिला। 04 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा 204 नए केस पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले हैं। उसके बाद रांची में 98 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...