Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
गरीबी मिटाने में अहम भूमिका निभायेगी बीमा सखी योजना : पीएम मोदी
Published / 2024-12-09 17:40:08
गरीबी मिटाने में अहम भूमिका निभायेगी बीमा सखी योजना : पीएम मोदी

पीएम ने की बीमा सखी योजना की शुरुआतएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत के सेक्टर-13-17 मैदान से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। पीएम ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बीमा सखी योजना शुरू की। बीमा सखी योजना कार्यक्रम का थीम भी स्वावलंबी नारी खुशहाली हमारी रखा था। इस दौरान पीएम के साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल समेत तीन केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे।वहीं, प्रधानमंत्री मंच से हरियाणा, हिमाचल और त्रिपुरा की महिलाओं को बीमा सखी योजना का पत्र दिये। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज महिला विकास की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन और भी वजहों से विशेष है। आज 9 तारीख है। शास्त्रों में नौ अंक को बहुत शुभ माना जाता है। नौ अंक नव दुर्गा की नौ शक्तियों से जुड़ा है।हम सब साल में शक्ति की उपासना करते हैं। आज का दिन भी नारी शक्ति की उपासना जैसा ही है। आज नौ दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। ऐसे समय में जब देश संविधान के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है। विश्व को नीति और धर्म का ज्ञान देने वाली महान धरती पर आज के दिन आना और भी सुखद है।इस समय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी चल रहा है। मैं गीता की इस धरती को प्रणाम करता हूं। पीएम ने कहा कि मैं पूरे हरियाणा को यहां के देशभक्त लोगों को राम राम करता हूं। हरियाणा ने एक हैं तो सेफ हैं के मंत्र को जिस तरह अपनाया है, वह देश में उदाहरण बना है। सैनी की सरकार को बने अभी कुछ हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।

जिला मीडिया क्लब ने गठित की नवीन कार्यकारिणी, सदस्यों को सौंपी नयी जिम्मेदारियां
Published / 2024-12-08 23:38:15
जिला मीडिया क्लब ने गठित की नवीन कार्यकारिणी, सदस्यों को सौंपी नयी जिम्मेदारियां

कमल सिंह लोधा की रिपोर्टएबीएन सेंट्रल डेस्क (अशोकनगर)। जिला मीडिया क्लब की बैठक रविवार को विदिशा बायपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक सुनील तनेजा और ओमप्रकाश रघुवंशी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान सक्रिय पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया।मीडिया समाज की दिशा में परिवर्तन का वाहक: तहसीलदारतहसीलदार दीपक शुक्ला ने रविवार को जिला मीडिया क्लब की कार्यकारिणी विस्तार की बैठक में कही ,पत्रकारिता समाज का दर्पण है। मीडिया शासन-प्रशासन, समाज एक दूसरे के पूरक हैं। समाज के विकास में मीडिया का बड़ा महत्व है। समाज का विकास होगा तो स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार आएगा।साथ ही लोगों के सोचने का स्तर बदलेगा, जिससे समाज को फायदा होगा।तहसीलदार ने कहा कि मीडिया समाज की दिशा में परिवर्तन का वाहक है। उन्होंने कहा कि जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि। कवि को पत्रकार भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में व्यक्ति किसी भी प्रकार से कमजोर रहेगा तो समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा और विकास नहीं होगा। विकास नहीं होने से स्वास्थ्य, शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा। विकास होना चाहिए। जीडीपी आगे बढ़ रही है यह ग्रौथ हो सकती है। विकास नहीं। विकास होगा तो शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर बढ़ेगा। लोगों के सोचने का नजरिया बदलेगा। उन्होंने कहा कि खबरें दो तरह की होती हैं। सकारात्मक और नकारात्मक। नकारात्मक खबरें बुरीं लगती हैं और सकारात्मक खबरें अच्छी। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आती हैं जहां कमी होती है उस कमी को पूरा करते हैं। समाज आगे बढता है। उन्होंने कहा कि मीडिया मार्गदर्शक करते रहे कमियां हैं तो हम उन्हें सुधारेंगे।नवीन कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी हुए शामिल:महासचिव: संजीव यादव  उपाध्यक्ष: राजकुमार प्रजापति, राजेंद्र रजक, नीरज शर्मा  कोषाध्यक्ष: महेंद्र ओझा  सचिव: कमलेश गुप्ता  संगठन मंत्री: चंद्रपाल बघेल  सह सचिव: राजिद अहमदविधि सलाहकार: अनिल अग्रवालमीडिया प्रभारी: आकाश कुशवाहा  कार्यक्रम में जिला मीडिया क्लब के सदस्य अभिषेक मोहरी, रवि वंशकार, अनिल रघुवंशी, दीपक श्रीवास्तव, प्रकाश पंथी और अमित राय समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का संकल्पजिला अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने कहा कि जिन सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे समाज का आईना बनकर काम कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संसद भवन परिसर में मनी डॉ अंबेडकर की पुण्यतिथि
Published / 2024-12-06 11:56:58
संसद भवन परिसर में मनी डॉ अंबेडकर की पुण्यतिथि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। संविधान निर्माता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक व समाज सुधारक भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 69 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज नई दिल्ली संसद भवन  परिसर में स्थित स्वर्गीय अंबेडकर जी के प्रतिमा पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, सांसद नासिर हुसैन, लोहरदगा सांसद माननीय श्री सुखदेव भगत सहित अनेक कांग्रेस के  सांसद पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये।

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार रोकने आगे आये हिन्दू समाज
Published / 2024-12-05 10:23:35
बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार रोकने आगे आये हिन्दू समाज

बंग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की अविलंब रिहाई व हिंदुओं पर लगातार उत्पीड़न विराम हेतु आगे आये विश्व समुदाय : विहिपटीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखण्ड प्रांत द्वारा रांची के रेलवे स्टेशन, बगलामुखी हनुमान मंदिर में विरोध प्रदर्शन किया गया। विहिप झारखण्ड प्रांत के मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने  बांग्लादेश प्रशासन द्वारा वहां के इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त करते हुए उसे वहाँ के प्रशासन की कायरता पूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना बताया है। बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि बंगला देश तत्कालीन सरकार के इस कायरता पूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना का पुरजोर विरोध करती है। इस्कॉन संस्थान तथा हिंदू समाज के संगठनों ने अभी तक अपने बांगला देशी हिन्दु उत्पीडन के विरोध में जितनी भी कार्यवाहियां की हैं, सभी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया है। किसी भी प्रकार की हिंसा का उन्होंने प्रतिहिंसा के रूप में अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया है। इस प्रकार के पूर्ण शांतिप्रिय और लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात रखने वाले समाज के किसी नेतृत्त्व को, जो एक वर्ग का भी नेतृत्व करते हैं, इस प्रकार से अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार करना, उनको बंद करना उनकी आवाज को दबाने की कुचेष्टा करना अलोकतांत्रिक है, अमानवीय है और हिंदू समाज के मानवाधिकारों का हनन भी है। विहिप के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि हम प्रारंभ से ही मांग कर रहे हैं कि बांग्लादेश में जो घटनाक्रम चल रहा है।उसमें वामपंथी, इस्तामिक तत्वों के साथ मिलकर वहां के हिंदू समाज का दमन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि पूरे विश्व समुदाय ने, वैश्विक संगठनों ने इस घटनाक्रम पर जितनी चिंता व्यक्त करनी चाहिए थी जैसी रोक लगानी चाहिए थी। ऐसी रोक नहीं लगायी है।विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व समुदाय से यह अपेक्षा करती है कि वहां पर हो रहे घटनाक्रम को ध्यान से देखे, उसकी गंभीरता को समझे और बांग्लादेश के प्रशासन पर दबाव बनाये कि हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा की जाये, सुरक्षा की जाये।विहिप प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि भारत सरकार का  प्रति-उत्तर इस विषय में बहुत ही सावधानी पूर्वक और न्यूनतम रहा है। यह सही है कि एक संप्रभु देश की स्वायत्तता को किसी भी प्रकार से चुनौती देना दूसरे देश की सरकार के लिए ठीक नहीं है परंतु, एक बड़े हिंदू समुदाय का इस प्रकार का उत्पीड़न पूरा विश्व, सारे पड़ोसी देश, भारत सरकार सिर्फ देखते रहे और कुछ भी कार्यवाही नहीं करें यह भी एक सीमा तक तो स्वीकार्य है लेकिन लंबे समय तक यह भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि विश्व समुदाप इन सब घटनाओं को उनके संज्ञान में ले, बांग्लादेश के प्रशासन पर दबाव बनाए कि हिंदुओं के उत्पीड़न को रोके। हम तुरंत प्रभाव से इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की रिहाई की मांग करते हैं।किसी भी प्रकार के हिंदू नेता की, हिंदू पुजारी को, गुरु को बिना किसी कारण के गिरफ्तार करने की किसी भी प्रकार की मानसिकता से बांग्लादेश सरकार बचे, पह अपेक्षा भी करते हैं। आज के विरोध प्रदर्शन में झारखंड प्रांत रांची महानगर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में अन्य हिंदू संगठन एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338) ने दी।

देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के नये सीएम
Published / 2024-12-04 13:45:06
देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के नये सीएम

भाजपा ने लगायी मुहर, देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विधायक दल की बैठक में फैसलाएबीएन सेंट्रल डेस्क। तमाम सस्पेंस और सीएम पद की दौड़ को लेकर चल रही उठापटक के बाद आखिरकार बीजेपी ने महाराष्ट्र में सीएम नाम का ऐलान कर दिया है। यह नाम और कोई नहीं महाराष्ट्र बीजेपी के सुपरस्टार नेता देवेंद्र फडणवीस का ही है। असल में महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस नाम पर मुहर लगी है। बैठक में निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले ही बीजेपी विधायकों ने कहा था कि सभी विधायकों का समर्थन देवेंद्र फडणवीस के साथ है। दरअसल, बीजेपी के से नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे ने बताया कि हम मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को चुन रहे हैं। वह ऐसे नेता हैं जो महाराष्ट्र में सकारात्मक बदलाव और बेहतरी ला सकते हैं। देवेंद्र फडणवीस पहली पसंद हैं। सभी को साथ में लेकर चलते हैं। सभी विधायक उन्हें ही चुनेंगे। उन्हें पांच साल सरकार चलाने का अनुभव है।

कल मनाया जायेगा विश्व विकलांगता दिवस
Published / 2024-12-02 19:23:48
कल मनाया जायेगा विश्व विकलांगता दिवस

विकलांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सम्मान अधिकार मिले : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। इंडिया पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड के पूर्व मीडिया को-आॅर्डिनेटर सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि विश्व विकलांगता दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज में विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों, उनके लिए अवसरों और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना है। इस दिवस की शुरूआत 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ जीवन जी सकें। विकलांगता सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और संवेदनात्मक भी हो सकती है। विकलांगता का सामना करने वाले लोग किसी भी उम्र के हो सकते हैं और उनकी चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं। यह दिन इस बात को रेखांकित करता है कि विकलांगता के बावजूद एक व्यक्ति समाज में समान रूप से कार्य कर सकता है यदि उसे सही समर्थन और अवसर मिलें। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों को जागरूक करना है कि वे किसी भी प्रकार के भेदभाव का सामना किए बिना समाज में पूरी तरह से भागीदार बन सकते हैं। इसके तहत कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जैसे कि कार्यक्रम, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं और विभिन्न अभियानों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में विकलांगता के प्रति जागरूकता बढ़ सके। विकलांगता के बावजूद इन व्यक्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता प्राप्त की है। चाहे वह खेल, कला, विज्ञान या अन्य कोई क्षेत्र हो, इन व्यक्तियों ने अपनी मेहनत, साहस और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी पहचान बनाई है। खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति विकलांगता के बावजूद युवाओं के प्रेरणा का स्रोत बने हैं। समाज में विकलांगता के प्रति बदलाव लाने के लिए कई सरकारें और गैर-सरकारी संगठन काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य विकलांग व्यक्तियों के लिए न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक समर्थन भी प्रदान करना है। इसके अलावा, सरकारी योजनाएं जैसे कि समावेशी शिक्षा, पैरा-स्पोर्ट्स और उद्यमिता के अवसर विकलांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम हैं। समाज में समावेशिता की दिशा में कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों का सम्मान करना और उन्हें समान अवसर देना है ताकि वे जीवन के सभी पहलुओं में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। विकलांगता का सामना करने वाले लोग हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हमें उनकी कड़ी मेहनत, साहस और संघर्ष का सम्मान करना चाहिए और समाज में उनके लिए अवसरों को सुलभ बनाना चाहिए। 3 दिसंबर को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम विकलांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनायें और उन्हें समान अधिकार और सम्मान प्रदान करें।

नौसेना ने 3,500 किमी की दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण
Published / 2024-11-28 20:26:55
नौसेना ने 3,500 किमी की दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

एबीएन नॉलेज डेस्क। भारतीय नौसेना ने 3,500 किलोमीटर की क्षमता वाली के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जो हाल ही में नौसेना में शामिल की गयी परमाणु पनडुब्बी कठर अरिघाट से की गयी। परीक्षण के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है। इस नाव का संचालन सामरिक बल कमान करता है। ये जानकारी रक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आयी है।

लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका
Published / 2024-11-28 12:01:10
लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में शपथ ले ली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं।देश के संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब लोकसभा में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य न पहुंचा हो। ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े 5-5 सदस्य लोकसभा में एक साथ पहुंचे।           मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी लंबे समय तक लोकसभा सांसद रही हैं। फिलहाल वो राजस्थान से राज्यसभा की सांसद हैं। ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार मां और उनके दो बच्चे एक साथ सांसद होंगे। प्रियंका और राहुल के एक साथ सदन में बैठते ही एक और इतिहास दोहराया गया। 71 साल पहले 1953 तक जवहार लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी सदन में नजर आती थी। अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन साथ नजर आए।

देश में तेजी से पैर पसार रहा 5-जी नेटवर्क
Published / 2024-11-27 20:52:23
देश में तेजी से पैर पसार रहा 5-जी नेटवर्क

भारत में 5-जी का तेजी से विस्तार, 2030 तक 5-जी सदस्यता 970 मिलियन तक पहुंचने का अनुमानएबीएन सेंट्रल डेस्क। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 5-जी (पांचवीं पीढ़ी) मोबाइल सेवाओं का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। 2030 के अंत तक 5-जी सदस्यता का अनुमान लगभग 970 मिलियन तक पहुंचने का है, जो देश में कुल मोबाइल सदस्यताओं का 74 प्रतिशत होगा।रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2024 के अंत तक भारत में 5-जी सदस्यताओं की संख्या 270 मिलियन से अधिक हो जाएगी, जो कुल मोबाइल सदस्यताओं का लगभग 23 प्रतिशत होगा। इस बीच, 4-जी अभी भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली तकनीक है, जो अब भी कुल मोबाइल सदस्यताओं का 54 प्रतिशत है। हालांकि, 5-जी के बढ़ते उपयोग के कारण 4-जी सदस्यताओं में गिरावट आने की संभावना है, जो 2024 में 640 मिलियन से घटकर 2030 तक 240 मिलियन हो सकती है। भारत में 5-जी सेवाओं को बड़े पैमाने पर लागू किया गया है और उम्मीद है कि 2024 के अंत तक देश की लगभग 95 प्रतिशत आबादी 5-जी नेटवर्क की पहुंच में आ जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2022 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5-जी सेवाओं की शुरुआत की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जनरेटिव एआइ ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या अगले पांच सालों में काफी बढ़ने की संभावना है। स्मार्टफोन उपयोगकर्ता वीडियो कॉलिंग, स्ट्रीमिंग और आनलाइन भुगतान जैसे सेवाओं के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं और इसके लिए वे प्रीमियम शुल्क भी चुकाने को तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच वर्षों में लगभग 67 प्रतिशत 5-जी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता नियमित रूप से जेन एआइ ऐप का उपयोग करेंगे। इसके अलावा, भारत में 5-जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार स्टेडियम, हवाई अड्डों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों जैसे प्रमुख स्थानों पर उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 5-जी उपयोगकर्ता इवेंट स्थलों पर सुनिश्चित कनेक्टिविटी के लिए अपने मासिक मोबाइल खर्च में 20 प्रतिशत तक वृद्धि करने के लिए तैयार हैं। स्मार्टफोन खरीदने वाले भारतीय उपयोगकर्ता अब अक फीचर्स को सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रहे हैं, जो कैमरा क्वालिटी, स्क्रीन साइज और स्टोरेज जैसे पारंपरिक फीचर्स से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गये हैं। अक तकनीक का तेजी से उपयोग बढ़ने के कारण स्मार्टफोन और नेटवर्क दोनों से बेहतर प्रदर्शन की मांग भी बढ़ रही है। इस रिपोर्ट से यह साफ होता है कि भारत में 5-जी नेटवर्क की तैनाती से डिजिटल दुनिया में बदलाव आयेगा और यह विभिन्न क्षेत्रों जैसे खनन, टेलीमेडिसिन, वेयरहाउसिंग और विनिर्माण में नई संभावनाएँ पैदा करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,207