दो फरवरी से आम लोगों के लिए खुल जायेगा अमृत उद्यानराष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान दो फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगाएबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि आम लोग सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच उद्यान में घूमने आ सकते हैं। उद्यान रखरखाव के लिए सोमवार को बंद रहेगा। अमृत उद्यान 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के कारण), 20 और 21 फरवरी (राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन के कारण) और 14 मार्च (होली के कारण) को भी बंद रहेगा।
प्रयागराज महाकुंभ के टेंटों में लगी आग, धमाके के साथ धड़ाधड़ फटे सिलेंडर, इलाका सीलएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। महाकुंभ में कई टेंट में आग लग गयी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से टेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं। आग से निकलता काला धुआं पूरे मेला क्षेत्र में दिखाई दिया। बताया गया कि तुलसी मार्ग सेक्टर 19 की घटना बताई जा रही है।फायर बिग्रेड के कर्मचारी लोगों को दूर कर रहे हैं। आग फैलने न पाये, इसलिए आसपास के तंंबुओं में रह रहे लोगों को दूर कर दिया गया है। दर्जन भर कुटिया जलने की बात कही जा रही है। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गये हैं।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आयी है। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास आग गयी है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गयी है। आग पर काबू पाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई और शुभकामनाएंएबीएन सेंट्रल डेस्क। सलीमा टेटे को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इस खास मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर लिखा कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूं। आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार।
अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी श्रद्धा की डुबकी एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान कर चुके हैं। यह आंकड़ा महाकुंभ के महत्वपूर्ण पर्वों और विशेष स्नान दिनों के दौरान जुटे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दर्शाता है। मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव की शुरुआत से ही हर दिन लाखों श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर आकर गंगा में डुबकी लगाते हुए अपने पापों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं। मंगलवार को विशेष स्नान दिवस के अवसर पर भी लाखों लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। प्रशासन की ओर से स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बता दें कि महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में होता है और यह भारत का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां दुनिया भर से लाखों लोग आते हैं। पिछले कुछ दिनों में जलवायु की स्थिति और व्यवस्थाओं की सफलता के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुंभ मेला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किये गये हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके और वे सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें। राज्य सरकार और प्रशासन इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए हर कदम उठा रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सतर्क हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तीन अत्याधुनिक और प्रमुख प्लेटफार्म का एक ही दिन नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाना मजबूत तथा आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र के निर्माण तथा नौसेना को 21वीं सदी के अनुरूप सशक्त बनाने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। श्री मोदी ने बुधवार को यहां नौसेना डॉकयार्ड में तीन प्रमुख नौसैनिक युद्धपोतों-आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को नौसेना के बेड़े में शामिल किये जाने के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त बनाने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं और आज का भारत दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बन रहा है।उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब एक डिस्ट्रायर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है और सबसे गर्व की बात है कि ये तीनों ही प्रमुख प्लेटफार्म मेड इन इंडिया हैं। आज का भारत दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बन रहा है।उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व और विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिन्द प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है। भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाले देश के रूप में उभरा है। जल हो, थल हो, नभ हो या गहरा समुद्र या असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारत में नौसेना को एक नई ताकत और दृष्टि दी। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने शिवाजी महाराज की भूमि पर 21वीं सदी की भारतीय नौसेना को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। श्री मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम हमारी गौरवशाली विरासत को हमारी भविष्य की आकांक्षाओं से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत का लंबी समुद्री यात्राओं, वाणिज्य, नौसेना रक्षा और जहाज उद्योग से जुड़ा एक समृद्ध इतिहास है। इस समृद्ध इतिहास से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कहा कि आज का भारत दुनिया में एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आज लॉन्च किये गये प्लेटफॉर्म उसी की एक झलक दिखाते हैं। प्रधानमंत्री ने चोल वंश की समुद्री शक्ति को समर्पित आईएनएस नीलगिरि और सूरत युद्धपोत सहित नये प्लेटफार्मों के लॉन्च का उल्लेख किया, जो उस युग की याद दिलाता है। जब गुजरात के बंदरगाह भारत को पश्चिम एशिया से जोड़ते थे। उन्होंने कुछ साल पहले पहली पनडुब्बी कलवरी के कमीशन के बाद पी 75 श्रेणी की छठी वाग्शीर पनडुब्बी के कमीशन का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नये प्लेटफॉर्म भारत की सुरक्षा और प्रगति दोनों को बढ़ायेंगे।वैश्विक सुरक्षा, अर्थशास्त्र और भू-राजनीतिक गतिशीलता को आकार देने में भारत जैसे समुद्री राष्ट्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए प्रधान मंत्री ने आर्थिक प्रगति और ऊर्जा सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय समुद्री सीमा की रक्षा, नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और व्यापार आपूर्ति लाइनों और समुद्री मार्गों को सुरक्षित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्र को आतंकवाद, हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पर ठंड का कहर, 3000 हजार श्रद्धालु बीमार, एक की मौत एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पर कड़ाके की ठंड ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। सोमवार को मेला क्षेत्र में स्थित केंद्रीय अस्पताल और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए 3000 से ज्यादा मरीज पहुंचे। ठंड के कारण सैकड़ों श्रद्धालु बीमार हो गये। इनमें से 85 वर्षीय अर्जुन गिरि को हार्ट अटैक आने पर एसआरएन अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी। अस्पताल के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एंबुलेंस से मरीज को शाम छह बजे ट्रामा सेंटर लाया गया, लेकिन जांच में पता चला कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ मनोज कुमार कौशिक ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 3104 मरीज इलाज के लिए आये, जिनमें से 262 को भर्ती किया गया। गंभीर अवस्था में 37 मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। अस्पताल में 650 मरीजों की जांच की गयी और मेला क्षेत्र के झूंसी और अरैल के अस्पताल से भी मरीजों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। एसआरएन अस्पताल में 24 मरीज रेफर होकर पहुंचे, जिनमें से 12 को भर्ती किया गया और बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। केंद्रीय अस्पताल में रात आठ बजे तक 20 मरीज भर्ती थे, जिनमें से कई श्रद्धालु और अग्निशमन विभाग के कर्मी शामिल थे। मेला क्षेत्र से केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन के बीच एंबुलेंस की आवाजाही सुबह से लेकर देर रात तक लगातार जारी रही।
देशवासियों से पीएम बोले- मुझे उनकी बात पर पूरी आस्थाएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर बहुत भरोसा था। पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी जी कहते थे कि मुझे युवा पीढ़ी पर भरोसा है, नयी पीढ़ी पर भरोसा है।स्वामी जी कहते थे, मेरे कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आयेंगे... जैसे विवेकानंद जी को आप पर भरोसा था, मुझे भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है। बकौल प्रधानमंत्री मोदी, स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिए जो भी सोचा और कहा है, उस पर मुझे पूरी आस्था है।पीएम मोदी ने कहा, अगर हमारे हर निर्णय, कदम और नीति का मार्गदर्शन विकसित भारत का विचार करे तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें विकसित होने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि आज भारत के युवाओं की ऊर्जा ने भारत मंडपम को जोश से भर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के चक्र को देखिये। इसी भारत मंडपम में, जहां आप सब एकत्र हुए हैं, वैश्विक नेता विश्व के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज उसी स्थान पर हूं, जहां देश के युवा भारत के अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे एस जयशंकरएबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। विदेश मंत्री एस। जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गयी है। मंत्रालय ने बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के रेप्रेसेंटेटिव के साथ बैठक भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप-वेंस शपथ ग्रहण समिति का इनविटेशन मिला है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री (जयशंकर) अमेरिका के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पौष शुक्ल द्वादशी (11 जनवरी 2025) को मनायी जायेगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने संपूर्ण हिंदू समाज से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन अपने-अपने प्रखंडों के प्रमुख मंदिरों की साज सज्जा, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्री रामलला की आरती, भजन कीर्तन, भोग वितरण तथा साथ ही कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर साधु संत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण की गाथा एवं श्रीराम और सामाजिक समरसता का विषय रखा जायेगा। रांची महानगर में भी इस दृष्टि से रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी एवं अन्य कार्यकर्ता शहर के मठ मंदिरों के पूज्य महंत एवं अर्चक पुरोहितों से संपर्क कर रहे हैं। उक्त जानकारी विहिप के प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.