Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
गुजरात : अस्पताल के नजदीक बिल्डिंग के लैब में लगी आग, 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ
Published / 2022-01-31 07:24:24
गुजरात : अस्पताल के नजदीक बिल्डिंग के लैब में लगी आग, 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक निजी अस्पताल के पास एक लैब में सोमवार को आग लगने से तीन मरीज और दो अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन पांच लोगों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बी-संभाग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सरदार बाग इलाके में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित चिकित्सीय प्रयोगशाला में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगी। प्रयोगशाला से निकला धुआं तेजी से उसी मंजिल पर स्थित कनेरिया अस्पताल में फैल गया। अधिकारी ने कहा, तीन मरीज और उनके दो तीमारदार को धुएं की चपेट में आने से परेशानी होने लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एसआरएल डायग्नोस्टिक्स प्रयोगशाला में एक इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। उन्होंने कहा कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में आधे घंटे का समय लगा।

वैक्सीनेशन : देश में 166.03 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
Published / 2022-01-31 07:03:25
वैक्सीनेशन : देश में 166.03 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पिछले 24 घंटे में देश भर में 28 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.03 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 28 लाख 90 हजार 986 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 166 करोड़ 03 लाख 96 हजार 227 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 09 हजार 918 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 18 लाख 31 हजार 268 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 62 हजार 628 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 89 लाख 76 हजार 122 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 31 हजार 198 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72.89 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

उम्मीद है सभी सांसद और दल खुले मन करेंगे बजट पर चर्चा : पीएम
Published / 2022-01-31 06:59:06
उम्मीद है सभी सांसद और दल खुले मन करेंगे बजट पर चर्चा : पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र में सभी सांसदों का स्वागत है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि बजट सत्र में सभी सांसद और दल उत्तम मन से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव का बजट सत्र पर असर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में एक विश्वास पैदा करता है। बता दें कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वहीं 1 फरवरी यानि कि मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी।

कानपुर : आधी रात में ई बस ने लोगों को रौंदा, छह लोगों की मौत, नौ घायल
Published / 2022-01-31 05:42:43
कानपुर : आधी रात में ई बस ने लोगों को रौंदा, छह लोगों की मौत, नौ घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। घंटाघर से टाटमिल चौराहे तक रविवार आधी रात इलेक्ट्रिक बस मौत बनकर दौड़ी। आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी और 15 लोगों को रौंद दिया। आखिर में बीच चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराते हुए डंपर में घुस गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हैं। घायलों में कइयों की हालत गंभीर है। देररात मृतकों में चार की पहचान हो सकी थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक इलेक्ट्रिक बस तेज रफ्तार में घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ जा रही थी। पुल उतरते ही बस विपरीत दिशा में चालक ने दौड़ाना शुरू किया और जो बीच में आया उसको रौंदते हुए निकल गया। टाटमिल चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में टक्कर मारी और फिर चकेरी की तरफ से आ रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें से चार की शिनाख्त हो सकी। अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जद्दोजहद में जुटी रही।

लद्दाख में बनेगा 10 हजार फीट पर फुटबॉल स्टेडियम, 30 हजार दर्शकों के बैठने की होगी सुविधा : मोदी
Published / 2022-01-30 11:58:55
लद्दाख में बनेगा 10 हजार फीट पर फुटबॉल स्टेडियम, 30 हजार दर्शकों के बैठने की होगी सुविधा : मोदी

एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जल्दी ही लद्दाख को 10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, एक सिंथेटिक ट्रैक तथा 1000 क्षमता के एक हॉस्टल की सौगात देगी। पीएम मोदी ने रविवार को यहां रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में यह घोषणा करते हुए कहा कि लद्दाख के लोगों के लिए उनकी सरकार सारी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वहां के लोगों का कठिन जीवन आसान हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं लद्दाख की एक ऐसी जानकारी साझा करना चाहता हूं जिसके बारे में जानकर आपको जरुर गर्व होगा। लद्दाख को जल्द ही एक शानदार ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो ट्रफ फुटबाल स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। यह स्टेडियम दस हज़ार फुट से अधिक की ऊंचाई पर बन रहा है और इसका निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। लदाख का यह सबसे बड़ा ओपन स्टेडियम होगा जहां 30 हज़ार फुटबाल दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आधुनिक स्टेडियम में आठ लेन का एक सिंथेटिक ट्रैक भी होगा। इसके अलावा यहां एक हज़ार बेड वाले, एक हॉस्टल की सुविधा भी होगी। आपको यह जानकर भी अच्छा लगेगा कि इस स्टेडियम को फुटबाल की सबसे बड़ी संस्था फीफा ने भी प्रमाणित किया है। जब स्पोट्र्स का ऐसा कोई बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होता है तो यह देश के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां ये व्यवस्था होती है वहाँ भी देशभर के लोगों का आना-जाना होता है, पर्यटन को बढावा मिलता है और रोज़गार के अनेक अवसर पैदा होते हैं। स्टेडियम का भी लाभ लद्दाख के अनेकों युवाओं को होगा।

केंद्र ने दूरसंचार कंपनियों से कहा- अब इंटरनेशनल कॉल और मैसेज 2 साल तक सुरक्षित रखने जरूरी
Published / 2022-01-30 11:45:49
केंद्र ने दूरसंचार कंपनियों से कहा- अब इंटरनेशनल कॉल और मैसेज 2 साल तक सुरक्षित रखने जरूरी

एबीएन डेस्क। केंद्र सरकार ने सामान्य दूरसंचार नेटवर्क के साथ ही इंटरनेट के जरिए विदेश से की जाने वाली कॉल, सैटेलाइट फोन कॉल, कॉन्फ्रेंस कॉल और संदेशों को कम-से-कम दो साल के लिए सुरक्षित (स्टोर) रखने को अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी एक परिपत्र में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय कॉल एवं संदेशों को अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने के बारे में आदेश जारी किया गया है। दूरसंचार विभाग ने यह कदम गत दिसंबर में एकीकृत लाइसेंस में किए गए संशोधन के बाद उठाया है जिसमें कॉल डेटा रिकॉर्ड के अलावा इंटरनेट ब्योरे को दो साल के लिए सुरक्षित रखना अनिवार्य किया गया था। पहले यह प्रावधान सिर्फ एक साल के लिए ही लागू था। एकीकृत लाइसेंस धारक कंपनियों में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन जियो, BSNL हैं। वे अपने ग्राहकों को सैटेलाइट फोन सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती हैं। गत शुक्रवार को विभाग की तरफ से जारी इस परिपत्र के मुताबिक, लाइसेंसधारक कंपनियों को कॉल डेटा रिकॉर्ड, आईपी रिकॉर्ड और सभी वाणिज्यिक रिकॉर्ड कम-से-कम दो साल के लिए स्टोर करने होंगे ताकि सरकार सुरक्षा कारणों से उनकी जांच कर सकें। दो साल की अवधि पूरा होने के बाद कंपनियां इस आंकड़े को नष्ट कर सकती हैं, बशर्ते कि किसी खास मामले में कोई निर्देश न दिया गया हो। एकीकृत लाइसेंस संबंधी प्रावधानों में किए गए बदलाव टाटा कम्युनिकेशंस, सिस्को वेबेक्स, एटीएंडटी ग्लोबल नेटवर्क पर भी लागू होंगे जिन्होंने इन लाइसेंसों को खरीदा है।

जिला चुनाव अफसर ने राजनीतिक पार्टियों को दी हिदायतें, सख्त निर्देश
Published / 2022-01-30 08:13:26
जिला चुनाव अफसर ने राजनीतिक पार्टियों को दी हिदायतें, सख्त निर्देश

एबीएन डेस्क। जिला चुनाव अफसर-कम-डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने बताया कि भारतीय चुनाव कमीशन की तरफ से जारी हिदायतों के अंतर्गत ही राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार वीडियो डिजिटल वैनों द्वारा प्रचार करें जिसकी मंजूरी राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव अफसर पंजाब और जिला स्तर पर जिला चुनाव अफसर से लाज़िमी तौर पर लें। उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए वीडियो या डिजिटल वैनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके लिए यह लाजिमी है कि कोई भी सियासी पार्टी और उम्मीदवार बिना अग्रिम मंजूरी (प्री-सर्टीफिकेशन) से प्रचार के लिए वैनों का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि जिले के समूह विधान सभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों को हिदायत जारी कर दी गई है कि यदि किसी की तरफ से आदर्श चुनाव संहिता दौरान नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जिला चुनाव अफसर ने कहा कि यदि किसी वैन को डिजिटल वैन चुनाव प्रचार वजह प्रयोग में लाया जाता है तो उस वैन के मालिक को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सबंधित ट्रांसपोर्ट नोडल अफसर से सर्टीफिकेट लेना लाजिमी होगा। वीडियो वैन प्रचार करने से पहले राज स्तरीय/जिला स्तरीय एमसीएमसी से प्रिय सर्टीफिकेशन भी लाजिमी है। यदि राजनीतिक पार्टियां इन वीडियो वैन का प्रयोग अपने प्रोग्राम और नीतियों का प्रचार करके वोटें मांगने के लिए प्रयोग करती है, इसका खर्च पार्टी के खातो में पाया जाएगा, जिसको भारतीय चुनाव कमीशन को मतदान उपरांत भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वैनों रूट बारे भी स्थानीय प्रशासन और जिला चुनाव अफसर को सूचना देना लाजिमी है। जिक्रयोग्य है कि यह वीडियो वैन सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक ही प्रचार कर सकतीं हैं और यह वैन किसी भी रैलियों और रोड शो के लिए नहीं इस्तेमाल की जा सकती। भारत चुनाव कमीशन की हिदायतों अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को हिदायतें दीं गई हैं कि उन सभी की तरफ से प्रचार करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना आदि सेहत सावधानियों का पालना यकीनी किया जाए।

24 घंटे में देशभर में मिले 2.34 लाख से ज्यादा केस, 893 की मौत
Published / 2022-01-30 07:55:22
24 घंटे में देशभर में मिले 2.34 लाख से ज्यादा केस, 893 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में 2,34,281 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह 8 बजे जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 893 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,94,091 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,19,396 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,84,937 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने की दर 93.89 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर 14.50 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.40 प्रतिशत रही। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 3,87,13,494 हो गई है जबकि covid-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 4,10,92,522 हो गई है। इस बीच, भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 165.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

धनबाद-गया रेलखंड पर पॉवर ब्लॉक, नौ घंटे तक प्रभावित
Published / 2022-01-30 07:52:02
धनबाद-गया रेलखंड पर पॉवर ब्लॉक, नौ घंटे तक प्रभावित

एबीएन डेस्क। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में धनबाद-गया रेल खंड पर रविवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि निचितपुर-तेतुलमारी स्टेशनों के बीच रेलवे ने नाै घंटे का पॉवर ब्लाक लिया है। ऐसे में हावड़ा से दिल्ली रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस रूट की कई ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं। वहीं कई के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने रविवार को धनबाद होकर चलने वाली छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। धनबाद-गोमो रेलखंड के निचितपुर-तेतुलमारी स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 284/19-21 पर ROB कार्य के लिए रविवार को पॉवर ब्लॉक लिया गया है। सुबह 8.30 बजे से संध्या 5.30 बजे तक 9 घंटे के लिए ट्रैफिक/पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसका रेल यातायात पर असर पड़ेगा। इसके फलस्वरूप ब्लॉक अवधि में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। नौ घंटे तक ट्रेन नहीं चलने से हजारों यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने जिन छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें अधिकतर प्रतिदिन झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की ओर जाती हैं। हजारों की संख्या में यात्री इनसे सफर करते हैं। ट्रेन रद्द होने से ऐसे यात्रियों को दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। पूर्वा एक्सप्रेस और लालकुआं हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन होने से भी यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.