Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
चरखी दादरी में दिखी स्वच्छता की मिसाल
Published / 2026-01-09 23:03:48
चरखी दादरी में दिखी स्वच्छता की मिसाल

अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत सफाई अभियानएबीएन सेंट्रल डेस्क (हरियाणा)। दिनांक 7 जनवरी 2026 को हरियाणा के चरखी दादरी में मानवता और सेवा का एक अनुपम उदाहरण देखने को मिला। संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रही अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत उनके अनुयायियों द्वारा एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों अनुयायियों ने स्वयं आगे बढ़कर सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। सफेद वस्त्रों में अनुशासनबद्ध ढंग से कार्य करते हुए ये अनुयायी समाज को यह संदेश दे रहे थे कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाएं केवल उपदेश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यवहारिक सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही हैं। अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जहां एक ओर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ वातावरण का निर्माण भी किया जा रहा है। चरखी दादरी में आयोजित यह सफाई अभियान समाज को प्रेरणा देता है कि सेवा, सहयोग और स्वच्छता से ही एक सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।

ईपीएफओ के लाभुकों को बड़े फायदे की उम्मीद
Published / 2026-01-09 18:03:50
ईपीएफओ के लाभुकों को बड़े फायदे की उम्मीद

करोड़ों कर्मचारियों को हो सकता है फायदा, 15,000 से बढ़कर 30,000 हो सकती है सैलरी लिमिट एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत आने वाली मासिक वेतन सीमा (वेज कैप) को मौजूदा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये से 30,000 रुपये करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह सीमा आखिरी बार सितंबर 2014 में तय की गयी थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने श्रम मंत्रालय से ईपीएफओ की वेज कैप की समीक्षा करने को कहा है। इसके बाद सरकार के स्तर पर यह प्रस्ताव फिर से चर्चा में आ गया है और आने वाले चार महीनों में इस पर फैसला हो सकता है। क्या है ईपीएफओ वेज कैप? वेज कैप वह अधिकतम मासिक वेतन सीमा है, जिसके तहत किसी कर्मचारी के लिए ईपीएफओ में योगदान करना अनिवार्य होता है। अभी 15,000 रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए ईपीएफ में शामिल होना वैकल्पिक है। क्यों जरूरी है सीमा बढ़ाना 2014 के बाद से देश में वेतन स्तर में बड़ा इजाफा हुआ है। कई राज्यों में न्यूनतम मजदूरी भी 15,000 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में मौजूदा सीमा को अव्यावहारिक माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर रह जाते हैं। वेज कैप बढ़ने से ईपीएफओ का दायरा और बड़ा होगा। कर्मचारियों की भविष्य निधि में ज्यादा योगदान जमा होगा, जिससे रिटायरमेंट के समय उन्हें बड़ा फंड मिलेगा। चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ भी लंबे समय में काफी अहम साबित होगा।

गुना जिले में वन विभाग सख्त, अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान शुरू
Published / 2026-01-09 12:03:57
गुना जिले में वन विभाग सख्त, अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान शुरू

गुना जिले में वन विभाग सख्त, अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान शुरूतोलाराम भीलएबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। जिले में वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर वन विभाग की टीम पूरी तरह एक्टिव हो गई है। बड़े-बड़े अतिक्रमण माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वन विभाग ने व्यापक अभियान की शुरुआत कर दी है।इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ इंदर सिंह धाकड़ एवं रेंजर धर्मेंद्र शर्मा कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने गुना जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में लगभग 10 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया है।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले के कई क्षेत्रों में वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही हैं। इसी क्रम में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और जहां-जहां अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां वन विभाग की टीम पहुंचकर उसे हटाएगी।वन विभाग के अनुसार यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगभग 15 से 20 दिनों तक चल सकता है, जिसमें जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।

26 जनवरी से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन
Published / 2026-01-08 23:15:12
26 जनवरी से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

इस रूट पर चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनकिराया सुन हो जाएंगे खुश, मिलेंगी इतनी सारी सुविधाएंएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत अब सिर्फ इतिहास पढ़ने वाला नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने वाला देश बन चुका है। साल 2026 की शुरुआत भारतीय रेलवे के लिए क्रांतिकारी साबित होने जा रही है। दरअसल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अपनी पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो न केवल पर्यावरण का ध्यान रखेगी, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी।देश को मिलेगा बड़ा तोहफा26 जनवरी 2026 को भारत दुनिया को अपनी ग्रीन एनर्जी की ताकत दिखाएगा। इस दिन देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच 90 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।किराया सुन रह जाएंगे हैरानसबसे चौंकाने वाली और राहत भरी खबर इस ट्रेन के किराए को लेकर है। जहां आज के समय में स्पीड और फैसिलिटी के नाम पर भारी किराया वसूला जाता है, वहीं रिपोर्ट्स हैं कि इस हाई-टेक ट्रेन का किराया कम से कम 5 रुपये और ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 25 रुपये हो सकता है। यह स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।क्या है इस ट्रेन की खासियतखासियत की बात करें तो यह ट्रेन न धुआं छोड़ेगी और न ही शोर करेगी। यह इलेक्ट्रोकेमिकल तकनीक पर आधारित है, जिसमें 9 किलो पानी से हाइड्रोजन बनाकर ट्रेन को चलाया जाता है। इसकी डिजाइन स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है। ऑपरेशन के समय यह 110 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे जींद से सोनीपत का सफर 2 घंटे से घटकर सिर्फ 1 घंटे से भी कम का रह जाएगा।हाई-टेक कोचइसमें 8 पैसेंजर कोच होंगे जिनमें ऑटोमेटिक दरवाजे, एयर कंडीशनिंग, डिजिटल डिस्प्ले और मॉडर्न डिजाइन जैसी फैसिलिटी होगी।स्वदेशी तकनीकइस प्रोजेक्ट को आरडीएसओ (RDSO) और स्पेनिश कंपनी ग्रीन एच ने मिलकर तैयार किया है। साथ ही इसके लिए जींद में देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट भी लगाया गया है।पॉल्यूशन को बाय-बायअभी तक डीजल ट्रेनें पॉल्यूशन फैलाती थीं और इलेक्ट्रिक ट्रेनें इलेक्ट्रिसिटी पर डिपेंड थीं, लेकिन ये हाइड्रोजन ट्रेन फ्यूचर का फ्यूल है। साथ ही मेक इन इंडिया और ग्रीन इंडिया के संगम का सबसे बड़ा उदाहरण है। 26 जनवरी 2026 का दिन भारतीय ट्रांसपोर्ट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब ट्रेन पानी से चलेगी और किराया आम आदमी के बस में होगा।

नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Published / 2026-01-07 21:33:18
नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण

एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। महिला एवं बाल विभाग परियोजना कार्यालय चाचौड़ा में कलेक्टर के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश अनुसार नव नियुक्त आंगनबाड़ी  सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने की। नवनीत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को संबोधित करते हुए एसडीएम ने उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से और निष्पक्ष होकर कार्य करने के साथ-साथ अन्य विभागों का सहयोग करने की भी करने की बात कही। साथ ही परियोजना अधिकारी श्रवण कुमार नागले द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता को उनके दायित्व के बारे में समझाया गया। उन्हें उनके कार्य और विभागीय योजनाओं के बारे में समझाया गया एवं विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के ऐप पर कार्य करने का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता को दिया गया। इस प्रशिक्षण में सभी नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्त रही उपस्थिति रही हैं। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भी उपस्थित रही।

वित्त वर्ष 2026-27 में 6.9% रह सकता है भारत की जीडीपी वृद्धि दर!
Published / 2026-01-06 23:03:36
वित्त वर्ष 2026-27 में 6.9% रह सकता है भारत की जीडीपी वृद्धि दर!

वित्त वर्ष 2026-27 में 6.9% रह सकता है भारत की जीडीपी वृद्धि दर!इंडिया रेटिंग्स ने किया अनुमानएबीएन बिजनेस डेस्क। साख निर्धारित करने वाली इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने आगामी वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा आयकर में कटौती जैसे प्रमुख सुधार और व्यापार समझौते, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के रूप में काम करेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था को वैश्विक उथल-पुथल से बचायेंगे। इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अगले वित्त वर्ष में भी उच्च वृद्धि दर और कम महंगाई दर (औसतन 3.8 प्रतिशत खुदरा मुद्रास्फीति) की स्थिति बनी रहेगी। कम शुल्क वाले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के आंकड़ों में और इजाफा होगा। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में आधार वर्ष 2011-12 पर आधारित जीडीपी वृद्धि 7.4 प्रतिशत और बाजार मूल्य पर जीडीपी नौ प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इंडिया रेटिंग्स को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारतीय रुपया औसतन 92.26 प्रति डॉलर रहेगा जो मौजूदा वित्त वर्ष में 88.64 प्रति डॉलर से अधिक है। एजेंसी ने साथ ही कहा कि सरकार के विशेष रूप से न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) विदेशी निवेश को बढ़ावा देंगे और अधिक विदेशी निवेश को आकर्षित करके चालू खाता घाटा (सीए) को कम रखने में मदद करेंगे। पंत ने कहा कि सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बनाना एवं विकसित भारत-राम-जी अधिनियम के तहत आवंटन एक फरवरी को निर्धारित 2026-27 के केंद्रीय बजट में अपेक्षित प्रमुख घोषणाएं होंगी। इसके अलावा, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भी एक फरवरी को सार्वजनिक किया जायेगा। इसमें एक अप्रैल से शुरू होने वाले पांच वर्षों के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर हस्तांतरण के अनुपात का सुझाव दिया गया है। रेटिंग एजेंसी के अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में कर राजस्व में दो लाख करोड़ रुपये की कमी आयेगी जिसकी भरपाई गैर-कर राजस्व संग्रह और पूंजीगत व्यय में मामूली कमी से की जायेगी। चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बजट में अनुमानित 4.4 प्रतिशत और वास्तविक रूप से 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा। एजेंसी के अनुसार, संशोधित अनुमानों (आरई) में निरपेक्ष रूप से आंकड़ा बढ़ सकता है, हालांकि प्रतिशत के रूप में 4.4 प्रतिशत ही रहेगा।

एक फरवरी को रविवार, तो कब आयेगा बजट!
Published / 2026-01-06 19:09:22
एक फरवरी को रविवार, तो कब आयेगा बजट!

1 फरवरी को रविवार, तो क्या बदल जायेगी बजट की तारीख? ये है अपडेट एबीएन सेंट्रल डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी देश को बजट का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस बार तारीख को लेकर थोड़ा असमंजस बना हुआ है। वजह है कैलेंडर का एक पन्ना, जिस पर 1 फरवरी के दिन रविवार लिखा है। आमतौर पर रविवार को सरकारी कामकाज बंद रहते हैं, लेकिन क्या देश का बही-खाता पेश करने के लिए छुट्टी का दिन चुना जायेगा? क्या है सरकार की तैयारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। सरकारी गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, सरकार इस बार भी 1 फरवरी को ही बजट पेश करने की योजना बना रही है, भले ही उस दिन रविवार क्यों न हो। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इस सस्पेंस को खत्म करने के लिए बुधवार को एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की इस बैठक में संसद के बजट सत्र की तारीखों के साथ-साथ बजट पेश करने के दिन पर भी अंतिम मुहर लगेगी। अगर समिति रजामंदी देती है, तो यह देश के इतिहास में उन चुनिंदा मौकों में से एक होगा जब छुट्टी के दिन संसद चलेगी और बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले भी विशेष परिस्थितियों में सरकारें रविवार को बजट पेश करती रही हैं, इसलिए यह कोई असंभव बात नहीं है।

सोनिया गांधी फिर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
Published / 2026-01-06 12:32:23
सोनिया गांधी फिर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी फिर गंगा राम अस्पताल में भर्तीएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। उन्हें पहले से ही पुरानी खांसी की शिकायत रही है, जिसके कारण वे नियमित अंतराल पर अस्पताल आकर अपनी जांच करवाती हैं। गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गयी।

बमोरी के बिशनवाड़ा में हुआ संत रामपाल जी महाराज का सत्संग
Published / 2026-01-04 21:51:35
बमोरी के बिशनवाड़ा में हुआ संत रामपाल जी महाराज का सत्संग

एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। आज दिनांक 04 01/2026 को गुना जिले की बमोरी तहसील के ग्राम बिशनवाड़ा  में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग संपूर्ण हुआ। सत्संग में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सत्संग देखने के लिए उपस्थित रहे। तहसील कोआॅर्डिनेटर रामप्रसाद दास का कहना है कि संत रामपाल जी महाराज का कार्यक्रम हर रविवार को होता है। पूरे जिले भर में होता है। स्थानीय सेवादार मानसिंह दास और कमलेश दास इनका कहना है कि संत रामपाल जी महाराज का सपना है नशा मुक्त हो भारत। अपना और जैसे रिश्वतखोरी देश जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करना। रामप्रसाद दास का कहना है कि हर रविवार को संत रामपाल जी महाराज जी के सत्संग इसी तरह हर तहसील में और पूरे मध्य प्रदेश में इसी तरह चलता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,999