एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के वीडियो एवं थीम गाना में नजर आये। इस साल हमारा देश की आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए सरकार की तरफ से ‘अमृत महोत्सव’ का ऐलान किया गया है। इस अभियान की शुरुआत कर दी गयी है। इस अभियान का वीडियो एवं थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।गाने में फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों से लेकर क्रिकेटर एवं एथलीट्स को भी शामिल किया गया है। गीत की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन तिरंगे को सलाम करते नजर आते हैं। इस गाने में सोनू निगम, आशा भोंसले ने भी अपनी आवाज दी है। गीत के वीडियो में कीर्ति सुरेश और प्रभास भी नजर आये। 2.20 मिनट के इस गाने में पूरे देश को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है। अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त से पहले आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। IB ने करीब 10 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है। IB की रिपोर्ट में उदयपुर और अमरावती हत्याकांड का भी जिक्र किया गया है कि आतंकी ऐसी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए हमले का भी जिक्र किया गया है। IB ने अपनी रिपोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा संगठन के एक्टिव होने की बात कही है। कई बड़े नेता औऱ अहम स्थान लश्कर के निशाने पर है। वहीं दिल्ली में रोहिंग्या का भी खतरा है। IB ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आतंकी किसी न किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलग-अलग तरह के हमले से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा बलों को पूरी तरीके से चौकन्ना रहने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस को एंट्री रास्तों पर भी चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।
एबीएन सेंटल डेस्क। देश में कोरोना के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में करीब 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। एक दिन में कोरोना के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,087,037 हो गई है। बुधवार को 17,135 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,073 नये मामले सामने आये और पांच मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण दर 11.64 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर रही है। इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 11.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 19,60,172 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 26,321 मरीजों की मौत इस घातक वायरस के कारण हुई है। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 5,637 मरीज उपचाराधीन हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संधि-व्यवस्था (यूएनएफसीसीसी) को सूचित किए जाने वाली भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अद्यतन योगदान (एनडीसी) मसौदे को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बुधवार को हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि जलवायु को प्रभावित करने वाली ग्रीन-हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी के बारे में भारत का अद्यतन एनडीसी पेरिस में हुई संधि के अनुसार अंतराष्ट्रीय प्रयासों में भारत के योगदान को बढ़ाने का प्रयास है। बयान में कहा गया है, यह कदम भारत को कम उत्सर्जन वाली आर्थिक वृद्धि के मार्ग पर लाने में सहायक होगा। इससे देश के हितों की रक्षा होगी और यूएनएफसीसीसी के सिद्धांतों और प्रावधानों के आधार पर भारत के भविष्य के विकास की आवश्यकताओं का भी संरक्षण होगा। ह्व भारत ने ब्रिटेन में ग्लासगो में यूएनएफसीसीसी सदस्यों के सम्मेलन-सीओपी 26 में दुनिया को पांच अमृत तत्व (पंचामृत) का प्रस्ताव रखकर जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध अपनी कार्रवाई को तेज करने की मंशा जतायी थी। भारत की राष्ट्रीय स्तर पर तय की गयी यह नयी प्रतिबद्धता ग्लास्गो में घोषित ‘पंचामृत’ के अनुरूप है जिसमें भारत के जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्यों को ऊंचा किया गया है। सरकार का कहना है कि भारत की प्रतिबद्धताओं का यह अद्यतन संस्करण भारत के 2070 तक नेट-शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन के के दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी एक कदम है।
एबीएन सेंटल डेस्क। देश में इन दिनों दो खतरनाक वायरस का कहर जारी है एक तरफ जहां मंकीपाॅक्स ने पैर पसारने शुरी कर दिए वहीं अभी भी कोरोना के मामलों में लगातार उताव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 17135 नए केस आए हैं। मंगलवार की तुलना में आज करीब साढ़े तीन हज़ार ज्यादा नए मरीज़ मिले हैं। इस बीच एक्टिव केस की संख्या 137057 पर पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 1506 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई ये एक महीने में सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हो गई और संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून को दिल्ली में 1891 मामले आए थे। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की संक्रमण दर 10.63 फीसदी हो गई है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 11.41 प्रतिशत थी जो छह महीनों में सबसे ज्यादा थी। वहीं 822 मामले आए थे और दो लोगों की जान गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 24 जनवरी को संक्रमण दर 11.79 फीसदी थी। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में कोविड के मामले और संक्रमण दर तेज़ी से बढ़ी है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज कैबिनेट में बदलाव करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि 2011 में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद यह अबतक का सबसे बड़ा कैबिनेट बदलाव होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बाबुल सुप्रियो, तपस राय, पार्था भौमिक, स्नाहाशीष चक्रबर्ती, उदयन गुहा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। यह कैबिनेट बदलाव ऐसे समय में होने जा रहा है जब टीएमसी पार्था चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद सवालों के घेरे मे हैं। जिस तरह से ईडी ने चटर्जी के ठिकानों पर शिक्षक भर्ती घोटाले में छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार किया उसके बाद से टीएमसी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा बुधवार को की है। मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने लिखा कि बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 02 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में 13,734 नए केस सामने आए हैं। वहीं 17,897 लोग पिछले 24 घंटों में रिकवर हुए हैं। एक दिन में 34 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यानी नए केस आने से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की है। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 39 हजार 792 है। भारत में बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों में 4,197 कमी दर्ज की है। भारत में कुल कोरोना केसों की संख्या 44,050,009 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से केरल से अकेले 7 लोग हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों की संख्या 5,26,430 है। भारत ने अब तक 2,046,081,081 वैक्सीन की खुराक दी है। बीते 24 घंटों में यानी 01 अगस्त को भारत में 2,677,405 वैक्सीन डोज दी गई थी। भारत में कुल रिकवरी केसों की संख्या 43,383,787 हो गई है। भारत में कोरोना डेथ रेट 1.21% रही है। भारत में सबसे सक्रिय (एक्टिव) मामलों वाले पांच राज्य केरल (13886), पश्चिम बंगाल (13493), महाराष्ट्र (12808), तमिलनाडु (12228), और कर्नाटक (10859) हैं। सबसे अधिक मृत्यु वाले पांच राज्य महाराष्ट्र (148105), केरल (70481), कर्नाटक (40148), तमिलनाडु (38032) और दिल्ली (26313) हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.