एबीएन सेंट्रल डेस्क। 32 सालों का शानदार और गौरवपूर्ण सफर के बाद आईएनएस अजय रिटायर हो गया। इस युद्धपोत ने देश के लिए 32 साल तक अपनी सेवाएं दी. सोमवार को इसको सेवामुक्त कर दिया गया।न544इतने लंबे समय तक इंडियन नेवी का हिस्सा होने के कारण जब इसको रिटायर किया गया तो वो पल बेहद भावुक करने वाला था। आईएनएस अजय को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई. आईएनएस अजय ने करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान को धूल चटाई थी। विदाई समारोह पारंपरिक तरीके से मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज, नौसैनिक पताका और जहाज के डिमोशनिंग पेनेंट को आखिरी बार सूर्यास्त के समय उतारा गया था। भारतीय नौसेना के इस पोत P34 का नाम आईएनएस अजय नाम दिया गया था। लंबी दूरी के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों जैसे हथियारों से लैस होने के कारण आईएनएस अजय को पनडुब्बी हंटर के नाम से भी जाना जाता था। आईएनएस अजय को 24 जनवरी, 1990 को तत्कालीन यूएसएसआर में पोटी, जॉर्जिया में कमीशन किया गया था. महाराष्ट्र नेवल एरिया के संचालन नियंत्रण के तहत 23 वें पेट्रोल वेसल स्क्वाड्रन का हिस्सा था. जहाज 32 से अधिक वर्षों से सक्रिय नौसैनिक सेवा में था और अपनी शानदार यात्रा के दौरान, उसने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार और 2001 में ऑपरेशन पराक्रम सहित कई नौसैनिक अभियानों में भाग लिया. अजय के विदाई समारोह में वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान समारोह के मुख्य अतिथि थे. जहाज के पहले कमांडिंग ऑफिसर वाइस एडमिरल एजी थपलियाल एवीएसएम बार (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि थे. इस समारोह में 400 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया जिनमें फ्लैग ऑफिसर, सेना, आईएएफ और सीजी के वरिष्ठ अधिकारी, कमीशनिंग क्रू के अधिकारी, पिछले कमीशन के चालक दल के साथ-साथ जहाजों के चालक दल और परिवार मौजूद थे। इसके साथ ही आईएनएस अजय का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। युद्धपोत ने 1999 में पाकिस्तान के साथ करगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार और 2001-2002 के भारत-पाकिस्तान गतिरोध के ऑपरेशन पराक्रम शामिल हैं। दुश्मन द्वारा किसी भी दुस्साहस के खिलाफ देश की रक्षा के लिए 2017 में उरी हमले के बाद जहाज को फिर से समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
टीम एबीएन, रांची। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि 20-21 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर स्थित होटल लीला में दो दिवसीय मेयर-डिप्टी मेयर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सोमवार को गांधीनगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मेयर आशा लकड़ा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पेट्रोलियम एंड प्राकृतिक गैस व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 121 मेयर-डिप्टी मेयर शामिल होंगे। सम्मेलन में नगर निकायों की मजबूती व शहरी क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा की जायेगी। साथ ही, देश के विभिन्न नगर निकायों में हो रहे बेहतर कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की हाजिर जवाबी का कोई जवाब नहीं है। रैलियां हो या फिर संसद। ये नेता अपने भाषण और तंज से विरोधियों को चुप कराती रही हैं। मौका था पुस्तिक विमोचन का। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ईरानी पटना पहुंचीं थी। बिहार वैसे भी इस वक्त राजनीति के केंद्र में हैं। अगस्त में जदयू ने भाजपा से रिश्ते तोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। इसके बाद से ही भाजपा के टारगेट में नीतीश कुमार हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं पर मजाकिया तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद सत्ता में लौट आयेंगे। भाजपा नेता मोदी @20 पुस्तक पर आधारित पार्टी के एक मीटिंग में शामिल होने के लिए आईं थीं। उनके साथ उनके कैबिनेट सहयोगी गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी उपस्थित थे। ईरानी का नीतीश कुमार पर तंज : ईरानी ने नीतीश कुमार को तंज कसते हुए कहा कि इस राज्य में सरकार बनाने के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं। ईरानी ने आगे कहा कि मोदी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 2024 में सत्ता चाहते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि पीएम पद के लिए कई आकांक्षी हैं, लेकिन केवल एक जो प्रधान सेवक बनकर खुश है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधान सेवक सेवा भाव से काम करते हैं और वह 2024 में जनता के पूर्ण आशीर्वाद के साथ लौटेंगे। बिहार राज्य प्रभारी तावड़े का बयान : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को हाल ही में बिहार का प्रभारी बनाया गया है। तावड़े ने यहां गांधी मैदान में 2013 के सिलसिलेवार विस्फोटों का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, नरेंद्र भाई की रैली के स्थान पर बम विस्फोट हुए थे। लेकिन विस्फोटों ने लोगों को आश्वस्त कर दिया था कि इस व्यक्ति के नेतृत्व में कुछ ऐसा है जो उसके विरोधियों को किसी भी हद तक जाने के लिए प्रेरित कर रहा है। बेगूसराय घटना का हुआ जिक्र ईरानी ने नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों को गिनाया। उन्होंने बेगूसराय में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना का भी अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई घायल हो गये थे। भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विरोधी ऐसे विवादास्पद आचरण के हैं कि यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन जाता है। पटना में यह टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले प्रधान मंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में पेश किये जाने के बीच आई है। डरे हुए हैं सीएम : सुशील मोदी भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर या मिर्जापुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि उनके लिए बिहार में दो सीटें भी जीतना मुश्किल होगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें फूलपुर से चुनाव लड़ने का सुझाव या प्रस्ताव दिया है। फूलपुर हो या मिर्जापुर, वह बुरी तरह हारेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सिंह यहां ना सिर्फ पार्टी में शामिल होंगे बल्कि अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी करेंगे। सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था। पीएलसी ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहर सीट से शिकस्त मिली थी। पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पहले बताया था कि सिंह सोमवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के अंदर देश में 4858 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48,027 पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,45,39,046 पहुंच गई है। 24 घंटे में 18 नई मौतें दर्ज : कोरोना संक्रमण के कारण देश में बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके अलावा केरल में पूर्व में हुईं आठ मौतों को भी आंकड़ों में शामिल किया है। अब देश में कोरोना के कारण कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,355 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत पहुंचा : स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,735 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत दर्ज की गई।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता, सब्जियों पर पेशाब करता है। ये वही सब्जियां हैं जिन्हें बेचने के लिए व्यक्ति अपने ठेले पर रखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में क्या है : जानकारी के अनुसार, बरेली के इज्जतनगर थाने में सबकी बेचने वाले शरीफ नाम के व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वह सब्जियों पर पेशाब करता है और फिर उसे बेचता है। एक व्यक्ति ने दावा किया है कि जब वह कर में बैठा था तो शरीफ ने यह हरकत की और उसने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। जानें लोगों की प्रतिक्रियाएं : @Bharatmay83 यूजर ने लिखा कि इतनी नफरत आती कहां से है? एक इंसान कितनी हद तक गिर सकता है? इसका नमूना इस वीडियो में देखा जा सकता है। सब्जी पर पेशाब करके बेचने जा रहा था मुस्लिम बुजुर्ग, अगर वीडियो न बनता तो यही सब्जियां घरों में पहुंचती। @Vinodku24381166 यूजर ने लिखा कि थूक जिहाद के बाद अब बरेली में पेशाब जिहाद का मामला सामने आया है। बरेली में 35 साल से सब्जी बेच रहे शरीफ खान का सब्जियों पर पेशाब कर के सब्जी बेचने का आरोप पुलिस ने हिरासत में लिया। @deval_laxmi यूजर ने लिखा कि क्या कार्यवाही होगी? गौ तस्कर, नशा तस्कर, या कोई दबंग प्राप्त प्रावधानों के तहत जमानत पाकर फिर वही सब करने लग जाते हैं। अपने देश में सुधार की सही व्यवस्था ही नहीं है, न सटीक सजा। पुलिस जेल भेजेगी, अदालत जमानत देगी। समाज इनके अपराध भूल जाता है। @HUMANBEINGINDI2 यूजर ने लिखा कि पता नहीं यह कब से खिला रहे होंगे, आज पकड़ में आए हैं और इन जैसे अब तक कितने और खिला रहे होंगे जो अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। बता दें कि बरेली पुलिस ने इस मामले में आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया है कि वह कई दिनों से बीमार है। इससे उसे जल्दी-जल्दी पेशाब आती है। वो ठेले में लगी प्लास्टिक में पेशाब कर रहा था। बरेली पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना प्रेमनगर, बरेली पर प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है। कंपनी इसे 7 अक्तूबर 2022 को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने डीलरों, निवेशकों और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर को लॉन्च के लिए इंविटेशन भी भेज चुकी है। लॉन्च इवेंट जयपुर में होगा। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नए विडा के तहत आयेगा। हीरो का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस, बजाज, ओला इलेक्ट्रिक, ऐथर, ओकिनावा और सिंपल एनर्जी जैसी कंपनीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा। बता दें यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्च 2022 में लॉन्च होने वाला था, लेकिन सप्लाई चेन के मुद्दों और कई कंपोनेंट की कमी के कारण इसमें देरी हो गई। हीरो कंपनी का ये नया स्कूटर जयपुर स्थित आरएंडडी हब सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में विकसित किया गया है और इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी के प्लांट में होगा। इस स्कूटर को 1 लाख रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें हीरो मोटोकॉर्प ने विदा सब-ब्रैंड को 1 जुलाई 2022 को लॉन्च किया था। विदा सब-ब्रैंड के तहत आने वाला ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। हीरो अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतरीन लुक और फीचर्स के साथ ही अच्छी बैटरी रेंज के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके साथ ये भी जान लें कंपनी जल्द ही एक्सट्रिम 300 और एक्स पल्स 300 जैसी बाइक्स भी लॉन्च कर सकती है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से एक स्कूल में बम धमाके की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि नॉर्थ 24 परगना जिले के टीटीगढ़ में एक स्कूल की छत पर धमाका होने से दहशत का माहौल बन गया। जिस समय स्कूल में बम फेंके गये, स्कूल में क्लास चल रही थी। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर शिक्षक और बच्चे क्लास रुम से बाहर आ गये, फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस स्कूल में बम क्यों फेंके गये थे। इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है, पुलिस इस मामले की इस एंगल से भी जांच कर रही है कि स्कूल में हमला हुआ या पहले से ही छत पर बम रखे गये थे। कब हुए थे बम धमाके : टीटागढ़ के स्कूल में हुए ये बम धमाके स्कूल की छत पर सुबह लगभग 11 बजे हुए थे, स्कूल में हुए धमाके से यहां के छात्र और शिक्षक दहशत में आ गये। इससे स्कूल की छत को भी नुकसान पहुंचा है, बम धमाके के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि स्कूल घनी आबादी वाले इलाके में है, विस्फोट किसने किया इसकी भी जांच की जा रही है। स्कूल के ही एक शिक्षक ने कहा कि बहुत जोर से धमाका हुआ, हम स्टाफ रूम में बैठे हुए थे। पहले तो हमें लगा कि किसी ने बम फेंका है लेकिन जब बाहर निकल कर देखा तो स्कूल की बिल्डिंग से धुआं निकल रहा था, हम जब छत पर पहुंचे तो वहां बम फटने के निशान थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 लड़कियों के नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूनिवर्सिटी की सैकड़ों लड़कियां प्रदर्शन पर उतर आईं और न्याय की मांग कर रही हैं। विरोध करने वाले छात्रों का दावा है कि 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लड़कियों का आरोप है कि नहाते समय लगभग 60 लड़कियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट कर वायरल किया गया है। लड़कियों के नहाने का वीडियो बाथरूम का है। आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में, एक छात्रा ने कथित तौर पर स्नान करते समय लगभग 60 अन्य छात्रों का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में इसे एक एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। लड़कियों को जैसे ही इस बात का पता चला, हंगामा शुरू हो गया है, इसमें से 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि किसी भी लड़की की इसमें जान नहीं गई। प्रबंधन को सूचित करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। लीक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (सीयू) के छात्रों ने कल शनिवार की रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है। मोहाली एसएसपी विवेक सोनी ने पूरे घटना पर कहा है, यह एक छात्रा द्वारा शूट किये गये और प्रसारित किये जा रहे वीडियो का मामला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की मौत की सूचना नहीं है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, कोई प्रयास (आत्महत्या करने) की सूचना नहीं मिली। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (सीयू) की इस घटना पर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा, यह गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने कहा, फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के प्रयास की कोई सूचना नहीं मिली है। छात्रों के मेडिकल रिकॉर्ड को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कथित लीक आपत्तिजनक वीडियो विवाद पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और यह भी बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय का प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था, हालांकि, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्रों ने आंदोलन करना शुरू कर दिया और उसी पर कार्रवाई की मांग की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.