Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
भारत में सस्ता मोबाइल डाटा देख दुनिया अचंभित : नरेन्द्र मोदी
Published / 2022-11-27 19:36:07
भारत में सस्ता मोबाइल डाटा देख दुनिया अचंभित : नरेन्द्र मोदी

मोदी बोले- अब 5जी का जमाना, 4जी यानी साइकिल और 5जी यानी विमान भरुच के नेत्रंग में मोदी की सभा, आदिवासियों के विकास के कामों को गिनाया एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया बदल रही है, लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ अब मोबाइल चाहिए। इसलिए केन्द्र सरकार डिजिटल इंडिया के मिशन को लेकर चला है। इसका उद्देश्य सभी को डिजिटल माध्यम में सशक्त बनाना है। भारत में मोबाइल डाटा दुनिया के देशों से सस्ता है। इसके कारण लोगों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिल रहे हैं। देश में चार लाख कॉमन सेंटर इसका उदाहरण है। रविवार को नरेन्द्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव में भरुच जिले के नेत्रंग में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि मोबाइल का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में होने लगा है, लोग मोबाइल के जरिए शहरों के बड़े चिकित्सकों से घर बैठे इलाज करा रहे हैं। मोदी ने कहा कि अब तो 5जी आ गया है। 4जी और 5जी का अंतर एक साइकिल तो दूसरा विमान के समान है। उन्होंने आदिवासी समाज और उनके विस्तार वाले क्षेत्रों में किए गए कामों को भी गिनाया। उन्होंने देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी का सम्मान नहीं किया, लेकिन उन्होंने आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत गोविंद गुरु आदि के सम्मान के लिए काम किए। बिरसा मुंडा की जयंती पर देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप मनाने का निर्णय किया। मोदी ने कहा कि अंग्रेज के जमाने से आदिवासियों को वन में बांस की खेती करने से रोका जाता था। उन्होंने इस कानून को खत्म कराया, जिससे आदिवासी वनों में बांस की खेती कर आय अर्जित करने में सफल हुए हैं।  जनधन के साथ वन धन खाते खुलवाये मोदी ने कहा कि उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में जनधन के साथ ही वन धन अकाउंट खुलवाये। इससे जंगलें में पैदा होने वाली 90 चीजों को सरकार अधिकतम मूल्य देकर खरीदती है। कांग्रेस के लोग ठेकेदारी करते थे, भाजपा के लोग सेवा करते हैं।  मातृभाषा में डॉक्टर-इंजीनियरिंग की पढ़ाई भाजपा के संकल्प पत्र पर मोदी ने कहा कि यह व्यापक और सर्वस्पर्शी है, जो गुजरात को विकसित होने की दिशा में आगे लेकर बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि संकल्प पत्र इतना स्पष्ट है कि इससे भाजपा और भी अधिक मतों से जीतने जा रही है। मोदी ने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस को यह नहीं सुझा कि डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी देश की मातृभाषा में होनी चाहिए। उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को दौड़ाना शुरू किया है, वहीं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बंद कराया है।  देश में तीन करोड़ गरीबों को मिले आवास पीएम आवास योजना का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सरकार तय करती थी कि लोगों का घर कैसा होना चाहिए, लेकिन अब जिसे घर में रहना है, वह तय करता है कि उसका घर कैसा होगा। मोदी ने बताया कि अब तक देश में इस योजना के तहत 3 करोड़ घर बन गए, जो फुटपाथ और झोपड़ी में रहते थे, उनका घर बना है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 10 लाख पक्के मकान बन गया। 7 लाख लोगों ने दिवाली अपने घर में मनाई। आदिवासी पट्टे में 10 हजार घर बन गए।  कोरोना में तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज कोरोना महामारी पर मोदी ने कहा कि इतने बड़े देश में इतनी बड़ी महामारी आयी। उन्होंने गरीब के घर का चूल्हा नहीं बुझने दिया। कोई बच्चा भूखा नहीं सोए यह चिंता की। तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज पहुंचाया गया। भरुच में साढ़े आठ लोगों के घर में चूल्हा नहीं बुझने दिया। इसके बाद वैक्सीन की व्यवस्था की और लोगों की जिन्दगी बचाई। भाजपा सरकार ने एक साथ पूरे देश में वैक्सीन पहुंचायी।  दिल्ली से की आदिवासी बच्चे की चिंता सभा में देर से पहुंचने का कारण बताते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे नेत्रंग के दो आदिवासी बच्चों से मिलने गए थे। इनमें एक अभि और दूसरा जय है। अभि कक्षा 6 और जय कक्षा 9 में पढ़ता है। दोनों भाइयों के माता-पिता छह साल पहले गुजर गए थे। आज से 6 साल पहले वे 8 और 2 साल के उम्र के थे। उनकी एक वीडियो मैंने देखी। इसके बाद सीआर पाटील को फोन कर इन बच्चों की चिंता करने की कही। उनके लिए घर बनवा दिए, पंखा, कम्प्यूटर आदि सभी सहूलियत दिलाई। आज जब उन बच्चों से मिला तो एक ने कहा कि उसे कलक्टर बनना है तो दूसरे ने कहा कि उसे इंजीनियर बनना है। इन बच्चों के हौसले को देख उन्हें खुशी मिलती है।

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की कार बांकुड़ा में दुर्घटनाग्रस्त, मिथुन दा सुरक्षित
Published / 2022-11-27 13:02:13
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की कार बांकुड़ा में दुर्घटनाग्रस्त, मिथुन दा सुरक्षित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फिल्म स्टार सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की कार बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर के केरानीपाड़ा में शनिवार की रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त वह कार में थे। सूत्रों के अनुसार बिष्णुपुर से आसनसोल जाते समय भाजपा के बांकुड़ा जिले के पर्यवेक्षक अनुपम मलिक की कार और उसके पीछे एक सुरक्षा गार्ड की कार से मिथुन चक्रवर्ती की कार टकरा गयी।टक्कर से वाहन के आगे और पीछे के दोनों हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पिछले चार दिनों से जिलों का दौरा कर रहे मिथुन चक्रवर्ती की आज टीएमसी के हैवीवेट नेता अनुब्रत मंडल के गढ़ बीरभूम में सभा है। एक चश्मदीद ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती के काफिले के सामने लॉरी के आने पर काफिले के वाहन अचानक रूक गये। वे आपस में टकरा गये। उस कार में मिथुन चक्रवर्ती थी, लेकिन उन्हें चोट नहीं लगी है।बता दें कि अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए बंगाल में हैं और वह जिले से जिले की यात्रा कर रहे हैं। वह पुरुलिया, बांकुड़ा समेत कई जिलों में पहले ही बैठकें कर चुके हैं। शनिवार को आसनसोल में बैठक हुई थी।घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी रवींद्रनाथ दास ने कहा, मैंने एक काफिले को दूर से जाते देखा। लेकिन, कुछ दूर चलने के बाद काफिला रूक गया। मुझे दूर से गड़बड़ी दिखायी दे रही है। तभी मैं भागा। काफिले की कारों के आपस में टकराने से हादसा हो गया, जो वाहन सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ। उसमें मिथुन चक्रवर्ती थे। टक्कर से उनकी कार का अगला क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच, जब मैं पहुंचा, तो इलाके में पहले से ही भीड़ थी। उनके अंगरक्षक भीड़ को संभालने लगे। मिथुन चक्रवर्ती को चोट नहीं आययी है। वह स्वस्थ हैं।

देश में कोरोना : 24 घंटों में मिले मात्र 343 नये संक्रमित
Published / 2022-11-27 12:49:05
देश में कोरोना : 24 घंटों में मिले मात्र 343 नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 343 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,71,562 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,263 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,612 हो गई है। इन चार मरीजों में वे तीन मरीज भी शामिल हैं, जिनका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है।24 घंटे में एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,263 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 132 मामलों की कमी दर्ज की गई है। देश में अभी तक कुल 4,41,35,216 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मन की बात में बोले पीएम मोदी : कागज के हवाई जहाज बनाने वाले अंतरिक्ष में भेज रहे रॉकेट...
Published / 2022-11-27 12:45:43
मन की बात में बोले पीएम मोदी : कागज के हवाई जहाज बनाने वाले अंतरिक्ष में भेज रहे रॉकेट...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हम बहुत तेजी से इस कार्यक्रम के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का एक और माध्यम है। हर एपिसोड से पहले, गांव-शहरों से आये ढ़ेर सारे पत्रों को पढ़ना, बच्चों से लेकर बुजुर्गों के ऑडियो मैसेज को सुनना, ये मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह होता है।जी-20 की अध्यक्षता मौका बनकर आयीपीएम ने कहा, जी-20 की दुनिया की जनसंख्या में दो-तिहाई, वैश्विक व्यापार में तीन-चौथाई और वर्ल्ड जीडीपी में में 85% भागीदारी है। आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत अब से तीन दिन बाद यानी एक दिसंबर से इतने बड़े समूह की, इतने सामर्थ्यवान समूह की, अध्यक्षता करने जा रहा है। जी-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ा मौका बनकर आई है। हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए विश्व कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना है।जी-20 में आने वाले डेलिगेट्स भविष्य के टूरिस्टपीएम मोदी ने कहा, चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण से लेकर संवेदनशीलता की बात हो या फिर सतत विकास की, भारत के पास, इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने एक दुनिया, एक एक परिवार ओर एक भविष्य की जो थीम दी है, उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में, देश के अलग-अलग हिस्सों में जी-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस दौरान, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को आपके राज्यों में आने का मौका मिलेगा। मुझे भरोसा है कि आप अपने यहां की संस्कृति के विविध और विशिष्ट रंगों को दुनिया के सामने लायेंगे। आपको ये भी याद रखना है कि जी-20 में आने वाले लोग, भविष्य के टूरिस्ट भी हैं।विक्रम-एस नये युग के उदय का प्रतीकप्रधानमंत्री ने कहा, हाल ही में स्वदेशी स्पेस स्टार्ट-अप के विक्रम-एस रॉकेट ने जैसे ही ऐतिहासिक उड़ान भरी, हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह भारत में प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक युग के उदय का प्रतीक है। ये देश में आत्मविश्वास से भरे एक नए युग का आरंभ है। आप कल्पना कर सकते हैं, जो बच्चे कभी हाथ से कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे, उन्हें अब भारत में ही हवाई जहाज बनाने का मौका मिल रहा है।कला व संगीत से हमारा लगाव मानवता की असल पहचान मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, कला, संगीत और साहित्य से हमारा लगाव ही मानवता की असली पहचान है। हम भारतीय, हर चीज में संगीत तलाश ही लेते हैं। चाहे वह नदी की कलकल हो, बारिश की बूंदें हों, पक्षियों का कलरव हो या फिर हवा का गूंजता स्वर, हमारी सभ्यता में संगीत हर तरफ समाया हुआ है। हमारी सभ्यता में संगीत हर तरफ समाया हुआ है। संगीत हमारे समाज को भी जोड़ता है। संगीत की हमारी विधाओं ने, न केवल हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है, बल्कि दुनियाभर के संगीत पर अपनी अमिट छाप भी छोड़ी है। भारतीय संगीत की ख्याति विश्व के कोने-कोने में फैल चुकी है।

रबी के बंपर उत्पादन की उम्मीद, बुवाई 24 लाख हेक्टेयर बढ़ी : तोमर
Published / 2022-11-27 09:43:00
रबी के बंपर उत्पादन की उम्मीद, बुवाई 24 लाख हेक्टेयर बढ़ी : तोमर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि बुवाई क्षेत्रफल में वृद्धि और मिट्टी में नमी की स्थिति अनुकूल होने के कारण सरकार को मौजूदा रबी (सर्दियों में बोई जाने वाली) सीजन में बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद है। एक अधिकारिक बयान के अनुसार, कृषि मंत्री ने रबी फसलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने बताया कि रबी की बुवाई का रकबा एक साल पहले की तुलना में अब तक 24.13 लाख हेक्टेयर अधिक है। बयान में कहा गया कि इस साल अभी तक 152.88 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है जो पिछले वर्ष के 138.35 लाख हेक्टेयर की तुलना में 14.53 लाख हेक्टेयर अधिक है। इस साल गेहूं की बुवाई ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।इस वर्ष 25 नवंबर तक 358.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई हुई है जो पिछले वर्ष के 334.46 लाख हेक्टेयर की तुलना में 24.13 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। तोमर ने उम्मीद जताई कि मिट्टी में नमी की स्थिति की अनुकूलता, बेहतर सिंचाई और उर्वरकों की उपलब्धता से आने वाले दिनों में रबी फसल क्षेत्र कवरेज में और तेजी आयेगी।गेहूं बुआई में एमपी आगे : ताजा आंकड़ों के अनुसार, गेहूं की सबसे ज्यादा बुवाई मध्य प्रदेश (6.40 लाख हेक्टेयर) में हुई है। इसके बाद राजस्थान (5.67 लाख हेक्टेयर), पंजाब (1.55 लाख हेक्टेयर), बिहार (1.05 लाख हेक्टेयर), गुजरात (0.78 लाख हेक्टेयर), जम्मू और कश्मीर (0.74 लाख हेक्टेयर) और उत्तर प्रदेश (0.70 लाख हेक्टेयर) हैं।

पीएम को ई-मेल से धमकी देने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Published / 2022-11-27 09:32:25
पीएम को ई-मेल से धमकी देने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई-मेल से धमकी देने के आरोप में गुजरात एटीएस ने शनिवार रात यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके अमन सक्सेना को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में गुजरात की एक युवती और युवक का नाम भी सामने आया है। गुजरात एटीएस को इनकी भी तलाश है। देररात तक पूछताछ करने के बाद गुजरात एटीएस अमन को अपने साथ ले गई।बदायूं पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएन बघेला टीम के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से आदर्शनगर में अमन सक्सेना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की आईडी पर ई-मेल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी दी गई थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि अमन सक्सेना कुछ समय पहले बरेली के राजर्षि कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था मगर, अधूरी छोड़ दी। प्रधानमंत्री को किस मकसद से धमकी दी गई, इसकी जांच की जा रही है। अन्य दोनों आरोपितों के बारे में गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएल बघेला ने कोई जानकारी साझा नहीं की। सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात एटीएस ने ई-मेल की जांच के संबंध में अमन सक्सेना को पकड़ा है। अमन सक्सेना इससे पहले लैपटाप चोरी आदि के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटाप बरामद कर उसे छोड़ दिया था।

अमेरिका, ब्रिटेन समेत 10 देशों के विधान का सार है हमारा संविधान
Published / 2022-11-26 22:49:39
अमेरिका, ब्रिटेन समेत 10 देशों के विधान का सार है हमारा संविधान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। संविधान की मूल प्रति को हाथों से लिखा गया है। यह काम किया प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने। वो एक कैलिग्राफिस्ट थे और इटेलिक शब्दों से खूबसूरती के साथ संविधान को लिखा। संविधान की प्रति के हर पन्ने को सजाने काम शांति निकेतन के कलाकारों ने किया। भारतीय संविधान को सिर्फ खूबसूरती के साथ पन्नों में दर्ज ही नहीं किया गया बल्कि उसे तैयार करने में दुनिया के 60 देशों के संविधान को पढ़ा और समझा भी गया। उसमें जो बातें भारत के परिप्रेक्ष्य में बेहतर लगीं उन्हें शामिल भी किया गया। अमेरिका: बिल आॅफ राइट्स- मौलिक अधिकारों को लेकर अमेरिकी संविधान की कई बातों को शामिल किया गया। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनों स्वतंत्र रूप से काम करेंगे। यानी तीनों ही स्वतंत्र रहेंगे। कानून का समान संरक्षण मिलेगा। सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति होंगे। इन बातों भारतीय संविधान का प्रमुखता से हिस्सा बनाया गया।कनाडा: राज्य से ज्यादा पावरफुल केंद्र- भारत में कनाडाई संविधान की उस खूबी को शामिल किया गया जिसमें राज्यों के मुकाबले केंद्र को ज्यादा शक्तिशाली होने के अधिकार मिले। जैसे- केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों का बंटवारा होना, लेकिन सबसे ज्यादा पावर केंद्र के पास होना। इसके अलावा राज्यपालों की नियुक्ति का अधिकार भी केंद्र को दिया गया है।ब्रिटेन: कैबिनेट सिस्टम और दो सदन- सरकार संसद का हिस्सा होगी और दो सदन का नियम- लोकसभा और राज्यसभा। एक नागरिकता का नियम और कैबिनेट सिस्टम को लागू किया गया।फ्रांस: समानता के साथ आजादी और भाईचारा- फ्रांस के संविधान से हर धर्म और समुदाय के लोगों को समानता के साथ रहने का आधिकार। सभी को आजादी मिलने का अधिकार संविधान में शामिल किया गया।सोवियत संघ: अधिकारों की बात- प्रस्तावना में लिखी गई सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात को भारतीय संविधान का हिस्सा बनाया गया है।जर्मनी: आपातकालीन शक्तियां- जर्मनी के संविधान की तरह भारत में केंद्र को कुछ आपातकालीन शक्तियां भी दी गईं। जैसे- इमरजेंसी की शक्ति। यानी आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों का रोक।जापान : कानूनी प्रक्रिया-देश में संसद ही सर्वोच्च है। कोई भी कानून सही है या गलत न्यायपालिका उसकी जांच नहीं कर सकती। न्यायपालिका किसी कानून के संवैधानिक होने या न होने की बात परख सकती है।इन देशों के विधान को भी शामिल किया गया : दक्षिण अफ्रीका के संविधान में संशोधन को लेकर बातें कहीं गईं उसे भी भारतीय संविधान में शामिल किया गया। इसके अलावा आॅस्ट्रेलिया में राज्यों के बीच कारोबार करने की आजादी की बात कही गई और केंद्र व राज्य कानून बनाने का अधिकार मिला। इसे भी भारतीय संविधान का हिस्सा बनाया गया। इस तरह कई देशों के संविधान की खूबियों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया।

बंगाल में संविधान तो दूर, आम लोग भी असुरक्षित : दिलीप घोष
Published / 2022-11-26 22:25:32
बंगाल में संविधान तो दूर, आम लोग भी असुरक्षित : दिलीप घोष

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष एक बार फिर से राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। शनिवार शाम दिल्ली जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे दिलीप घोष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में संविधान तो बहुत दूर की बात है आम लोग भी सुरक्षित नहीं है। यहां संविधान की बात करने वाले ही सबसे ज्यादा संविधान का अपमान करते हैं। बहुत से लोग राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की मर्यादाओं को लांघ रहे हैं। हमें संविधान के माध्यम से लोकतंत्र मिला है। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए संविधान का सम्मान, उसकी गरिमा की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।वहीं दिलीप घोष ने पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा समाज पुलिस से नाराज है। कई नेता पुलिस के नाम पर बहुत कुछ कह रहे हैं। जिसका मतलब है कि पुलिस विभाग में गड़बड़ी है। पुलिस विभाग से पुलिस को शिकायतें आ रही हैं। विभाग के प्रभारी को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। पुलिस का इतना नीचे गिराना सही नहीं है। कांग्रेस नेता के पुलिस पर बम और गोलियों छलनी करने के बयान पर दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी नहीं कर रही है। पुलिस तृणमूल कैडर की भूमिका निभा रही है। इसलिए इस तरह की बातें की जा रही हैं। पुलिस को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

आटो इंडस्ट्री का हब बनेगा पश्चिमी यूपी, विदेशों में सप्लाई की तैयारी
Published / 2022-11-26 21:34:20
आटो इंडस्ट्री का हब बनेगा पश्चिमी यूपी, विदेशों में सप्लाई की तैयारी

दस हजार एकड़ जमीन उपलब्ध करायेगी योगी सरकारएबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए पश्चिमी और मध्य यूपी को आॅटो और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के साथ ही इससे जुड़े कंपोनेन्ट्स की इंडस्ट्री का हब बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पश्चिमी और मध्य यूपी में आॅटो और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए पहले से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, बस इसे और विकसित करने की जरूरत है, क्योंकि आॅटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इससे रोजगार के साधन भी इस इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर उपलब्ध होंगे।पश्चिमी यूपी एमएसएमई इंडस्ट्री के लिए उपयुक्तमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि आॅटो इंडस्ट्री में लार्ज और एमएसएमई इंडस्ट्री का अहम रोल है और यह दोनों ही इंडस्ट्री पश्चिमी और मध्य यूपी में पर्याप्त मात्रा में पहले से स्थापित हैं। इसके साथ ही इन इंडस्ट्री के इक्यूपमेंट के एक्सपोर्ट के लिए यहां पर एक्सप्रेस वे भी मौजूद है। वहीं एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए यहां पर आसानी से ईस्टन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को विकसित करने के साथ एक्सप्रेस वे से कनेक्ट किया जा सकता है।योगी सरकार आॅटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ, हापुड़, कानपुर नगर और मेरठ को लार्ज इंडस्ट्री के निर्माण के लिए चुना है, जबकि एमएसएमई इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए आगरा, शाहजहांपुर, अलीगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर और इटावा को चुना गया है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए पश्चिमी यूपी को ओरिजनल इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरर बेल्ट के रूप में विकसित करने के लिए यहां पर्याप्त संसाधन भी पहले से उपलब्ध है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश आॅटो इंडस्ट्री के लिए सबसे जरूरी मेटल इंडस्ट्री के साथ इससे जुड़ी अन्य इंडस्ट्री के लिए काफी उपयुक्त है। यहां पर इन इंडस्ट्री के लिए एमएसएमई इंडस्ट्री पहले से मौजूद है, बस इसे और बड़ा रूप देने की जरूरत है।हर साल रोजगार के साधन उपलब्ध होंगेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि पश्चिमी यूपी में आॅटो जोन और आॅटोमोटिव इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए इससे जुड़े सहायक और डाउनस्ट्रीम उद्योग पर फोकस करना होगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओरिजनल इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरर के सहायक उद्योग रबड़ प्रसंस्करण, प्लास्टिक, धातु, मशीनरी, कांच उद्योग को ग्रीन जोन के रूप में विकसित करना होगा। साथ ही प्रदेश में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ाना होगा। योगी ने अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की बात कही। इलेक्ट्रिक आॅटो इंडस्ट्री प्रोडक्ट की डिजाइन, उसके रिसर्च, ईवी चार्जिंग पर केंद्रित है। इसमें बैटरी, बैटरी केमिकल, सेल मैन्युफैक्चरिंग, फ्यूल और वेल्डिंग का अहम रोल है। ऐसे में इसके लिए कास्टिंग, वेल्डिंग मशीन आॅपरेटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल एसेंबल टेक्नीशियन के साथ हीट ट्रीटमेंट टेक्नीशियन की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। इन पदों पर सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध होंगे। इसको लेकर सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी ग्रोथ से अगले पांच वर्षों में 90 हजार से 1.10 लाख प्रति वर्ष रोजगार उपलब्ध होंगे।विदेशों में ईवी पार्ट्स किया जायेगा सप्लाईसीएम योगी ने कहा कि मध्य और पश्चिमी में बने टू और थ्री ईवी व्हीकल और ईवी पाटर्स को यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, साउथ एशिया में सप्लाई किया जायेगा। यह देश ईवी और ईवी पाटर्स की सप्लाई के लिए सबसे ज्यादा मुफीद हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.