Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
प्रदर्शनकारी ईरानी महिलाओं का प्रियंका चोपड़ा ने किया समर्थन, कहा- मैं आपके साथ खड़ी हूं...
Published / 2022-10-07 17:19:57
प्रदर्शनकारी ईरानी महिलाओं का प्रियंका चोपड़ा ने किया समर्थन, कहा- मैं आपके साथ खड़ी हूं...

एबीएन डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ईरान की उन साहसी महिलाओं के प्रति समर्थन जताया है, जो 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रियंका (40) ने प्रदर्शनकारी ईरानियों के लिए इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं की तारीफ की। अभिनेत्री ने लिखा, मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं। अपनी जान जोखिम में डालना, पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देना और अपने अधिकारों के लिए लड़ना आसान नहीं होता, लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं, चाहे इसकी कीमत कुछ भी हो। उल्लेखनीय है कि सितंबर में ईरान की धमार्चार पुलिस ने हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने के आरोप में अमीनी को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद वह थाने में गिर पड़ी और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। अमीनी की मौत के खिलाफ देश के दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये और सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। प्रियंका ने दूसरे लोगों से भी प्रदर्शनकारियों की अपील सुनने और उनका समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा कि उन सभी लोगों को आगे आना चाहिए, जो दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण आंदोलन को अपनी आवाज दें। जानकारी रखें और आवाज उठायें, ताकि इन आवाजों को अब चुप रहने के लिए मजबूर न किया जा सके। मैं आपके साथ खड़ी हूं।

करोड़ों के मालिक थे गजोधर भैया, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये...
Published / 2022-10-07 15:22:58
करोड़ों के मालिक थे गजोधर भैया, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजू श्रीवास्तव (गजोधर भैया) एक महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहे, जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए आखिरकार आज उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। राजू श्रीवास्तव इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले हिंदी कॉमेडियन में से एक थे। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार 21 सितंबर की सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे। 10 अगस्त को जिम के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। एक महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार आज कॉमेडियन ने दम तोड़ दिया। अपने पीछे राजू श्रीवास्तव कितनी संपत्ति छोड़ गये, जानें इसके बारे में... राजू श्रीवास्तव की कुल संपत्ति : बॉलीवुड लाइफ के अनुसार राजू श्रीवास्तव इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले हिंदी कॉमेडियन में से एक थे। उनकी नेट वर्थ करीब 1 से 3 मिलियन थी। कॉमेडियन के रूप में राजू श्रीवास्तव एक ऐसा नाम बन चुके थे, जिन्हें घर-घर में पहचाना जाता था। टीवी, मूवीज, वलर््ड टूर कॉमेडी शो, अवॉर्ड होस्टिंग, तमाम ब्रांड्स, टीवी के विज्ञापन और कई अन्य तरीकों से उनकी कमाई होती थी। इनके लिए वो अच्छी खासी रकम लेते थे। उनकी कुल संपत्ति 15 से 20 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। मिडिल क्लास परिवार में जन्मे थे राजू : राजू श्रीवास्तव का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था, जो आगे चलकर राजू श्रीवास्तव के नाम से मशहूर हुए। राजू श्रीवास्तव के अंदर टैलेंट बचपन से ही कूट-कूटकर भरा हुआ था। बचपन से ही राजू घर आए मेहमानों के सामने मिमिक्री करते और स्कूल में टीचर की भी नकल उतारा करते थे। राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। अमिताभ बच्चन की प्रेरणा से उन्होंने एक्टर बनने का सपना संजोया और वो मुंबई आ गए। आॅटो चलाकर किया गुजारा : मुंबई आने पर राजू श्रीवास्तव न रहने को घर था, न खाने को पैसे। उन्होंने किसी तरह आॅटो चलाकर अपना गुजारा किया और एक दिन आॅटो में बैठी एक सवारी ने ही राजू के स्टाइल से इंप्रेस होकर उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस देने को कहा। इसके बाद राजू स्टेज परफॉर्मेंस देने लगे और इसके लिए उन्हें 50 रुपये मिला करते थे। इस बीच उनकी जान पहचान लोगों से हुई और कुछ आॅफर मिलने लगे। इसके बाद राजू ने दूरदर्शन के टी टाइम मनोरंजन से लेकर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज तक में अपना टैलेंट लोगों को दिखाया। लाफ्टर चैलेंज से उनका गजोधर भैया का किरदार काफी लोकप्रिय हो गया। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने कई बड़े कॉमेडी शो और कई फिल्मों में भी काम किया और मिडिल क्लास परिवार का सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, लोगों के बीच राजू श्रीवास्तव और गजोधर भैया जैसे नामों से मशहूर हो गया।

दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ "गॉड फादर"
Published / 2022-10-07 08:40:07
दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ "गॉड फादर"

एबीएन डेस्क। मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म "गॉडफादर" सिनेदर्शकों तक पहुंच गयी। हालिया रिलीज इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों द्वारा काफी सराहना मिल रही है। प्रतिफल स्वरूप गॉडफादर ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर 38 करोड़ का धमाका किया है। गॉडफादर शानदार और पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में से एक है। चिरंजीवी दक्षिण में अपनी अच्छी सफलता के अलावा, उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के हिंदी भाषी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से सलमान खान तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। विदित हो कि यह फिल्म फिल्म साल 2019 में आई मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। मोहन राजा के निर्देशन में बनी फिल्म गॉडफादर के सभी गीतों को गीतकार विमल कश्यप ने लिखा है और संगीत दिया है थमन श्रीमन ने। कोनिडेला प्रोडक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले फिल्म निर्माता आर बी चौधरी और एन वी प्रसाद के द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी, एक्ट्रेस नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार में हैं। चिरंजीवी-स्टारर गॉडफादर बढ़े परदे पर इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है। यह स्पष्ट है कि वास्तव में ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे दर्शकों द्वारा इतना प्यार और स्वीकृति मिली हो। इस फिल्म ने जिसने रिलीज के बाद निस्संदेह भारतीय सिनेमा के इतिहास में नये मानक स्थापित करते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।

फीफा वर्ल्ड कप में परफार्म करेंगी नोरा फतेही
Published / 2022-10-06 13:06:30
फीफा वर्ल्ड कप में परफार्म करेंगी नोरा फतेही

एबीएन डेस्क। नोरा फतेही फीफा विश्वकप में परफॉर्म करने वाली हैं। वह दिसंबर में फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फीफा व्लर्डकप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा, विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आयेंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निमार्ता रेडआॅन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निमार्ताओं में से एक है। नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आयेंगी।

बिग बी का 80वां जन्मदिन पर होगा बैक टू द बिगिनिंग फिल्म समारोह
Published / 2022-10-01 16:41:36
बिग बी का 80वां जन्मदिन पर होगा बैक टू द बिगिनिंग फिल्म समारोह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर 08 से 11 अक्टूबर तक विशेष फिल्म समारोह ‘बच्चन बैक टू द बिगिनिंग’ का आयोजन किया जायेगा। बच्चन बैक टू द बिगिनिंग फेस्टिवल 17 भारतीय शहरों में अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन का जश्न मनायेगा, जिसमें 22 सिनेमा हॉल में 172 शोकेस और 30 स्क्रीन शामिल हैं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने पीवीआर सिनेमाज के साथ साझेदारी में इस अनोखे फेस्टिवल की घोषणा की है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, फिल्म निर्माता और पुरालेखपाल शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने अमिताभ की 11 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का एक संग्रह तैयार किया है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने कहा, मैं अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा प्रशंसक था। जब मैं स्कूल में उनकी फिल्में देखने के लिए जाता था और अक्सर कॉलेज में कक्षा से बाहर कर दिया जाता था। मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन श्री बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन पर देश भर में अपनी तरह के पहले चार दिवसीय उत्सव के साथ उन्हें ट्रिब्यूट दे रहा है। शोकेस में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद से लेकर अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, रायपुर, कानपुर, कोल्हापुर, प्रयागराज और इंदौर जैसे शहरों को कवर किया जायेगा। इसमें डॉन, काला पत्थर, कालिया, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल, अभिमान, दीवार, मिली, सत्ते पे सत्ता और चुपके चुपके जैसी फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।

आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
Published / 2022-09-30 17:39:25
आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

एबीएन डेस्क। गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 79 वर्षीय पारेख को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर आशा पारेख ने कहा कि वह अपने 80वें जन्मदिन से एक दिन पहले यह पुरस्कार पाकर धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़े सम्मान की बात है। मेरे 80वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुझे यह सम्मान मिला, मैं इसके लिए आभारी हूं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार प्राप्त करने वालीं पारेख ने कहा, यह भारत सरकार से मुझे मिलने वाला सबसे अच्छा सम्मान है। मैं जूरी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। भारतीय फिल्म जगत को बेहतरीन स्थान बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह 60 साल बाद भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं। बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली पारेख ने कहा, हमारा फिल्म जगत सबसे अच्छी जगह है और मैं इस जगत में युवाओं को दृढ़ता, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और जमीन से जुड़े रहने का सुझाव देना चाहती हूं। मैं आज रात पुरस्कार पाने वाले सभी कलाकारों को बधाई देती हूं।

मिनरल वाटर से कितना अलग और महंगा होता है काला पानी
Published / 2022-09-28 18:16:18
मिनरल वाटर से कितना अलग और महंगा होता है काला पानी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जेनरल वाटर, ड्रिंकिंग वाटर, मिनरल वाटर और अब आ गया है ब्लैक वाटर। मलाइका अरोड़ा, काजल अग्रवाल, श्रुति हसन, उर्वशी रौतेला और कुछ अन्य सेलिब्रिटीज कई मौकों पर ब्लैक वाटर के साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन इस ब्लैक वाटर में आखिर होता क्या है? क्या यह केवल एक क्लास है या फिर सच में इसे जरूरत या फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है? यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर का 70 फीसदी हिस्सा पानी होता है। पानी की कमी होने पर स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। शरीर से अवांछित चीजें बाहर निकालने में भी पानी का अहम रोल होता है। शरीर का ताप नियंत्रित रखने से लेकर भोजन के ठीक से पचने तक पानी की भूमिका है। ऐसे में जरूरी है कि हम पानी पीते रहें। लेकिन ये सब तो सामान्य पानी पीने से भी होगा। फिर सेलिब्रिटीज ब्लैक वाटर क्यों पीती हैं? आइए जानते हैं ब्लैक वाटर के बारे में विस्तार से। क्या होता है ब्लैक वाटर : ब्लैक वाटर एक खास तरह का पानी है, जो शरीर का वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। ध्यान रहे कि यह मदद करता है, वजन घटा नहीं देता। इसे अल्केलाइन आयोनाइज्ड वाटर भी कहा जाता है। मेडिकल जर्नल एविडेंस बेस्ड कॉम्प्लिमेंटरी एंड अल्टर्नेटिव मेडिसीन के अनुसार, लैब में चूहों पर परीक्षण करने के बाद पता चला है कि अल्केलाइन वाटर शरीर का वजन कंट्रोल करने में मदद करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिम करने या फिजिकल एक्सरसाइज करने के दौरान जब शरीर से काफी पसीना निकलता है तो इसके बाद ब्लैक वाटर से कुछ हद तक मदद मिलती है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की सप्लाई बढ़ा देता है। कुछ कंपनियां अल्केलाइन वाटर से बढ़ती उम्र का असर कम करने का भी दावा करती हैं। हालांकि इसके वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। सामान्य पानी से कितना अलग है ब्लैक वाटर : सामान्य पानी में मिनरल्स कम होते हैं, जिनकी कमी बीमारियों का कारण भी बनती हैं। वहीं ब्लैक वाटर में मैग्नेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं। इसे तैयार करनेवाली कंपनियों का दावा है कि ब्लैक वाटर से शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है और पाचन का स्तर सुधरता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने का भी दावा किया जाता है। आपने पानी के पीएच लेवल के बारे में पढ़ा होगा। एक्सपर्ट के अनुसार, पानी की अम्लीयता और उसके अल्केलाइन यानी क्षारीय तत्वों को पीएच में 0 से 14 अंक के स्केल पर मापा जाता है। अगर पानी का पीएच लेवल 1 हो, यानी वह पानी ज्यादा अम्लीय है, जबकि पीएच लेवल 13 का मतलब है, उस पानी में क्षारीय तत्वों की मात्रा अधिक है। सामान्य पानी का पीएच लेवल 6 से 7 होता है, जबकि अल्केलाइन वाटर का पीएच लेवल 7 से अधिक होता है। लेकिन केवल पीएच लेवल अधिक रहने से ही ब्लैक वाटर फायदा नहीं पहुंचायेगा। बल्कि मिनरल्स भी मायने रखते हैं। ब्लैक वाटर के क्या फायदे हैं : रिसर्चर्स का कहना है कि अल्केलाइन वाटर से उन लोगों को मदद मिलती है जिन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हों। जैसे कि यह पेप्सिन नाम के एंजाइम से होने वाली एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है। इस पानी का पीएच 8.8 हो तो इस एंजाइम का प्रभाव कम हो जाता है। ब्लैक वाटर में 70 तरह के मिनरल पाए जाते हैं जो कि बॉडी को हाइड्रेट रखता है और एनर्जी देता है। यह बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। रिसर्च के अनुसार, इलेक्ट्रोलाइज्ड एल्केलाइन वाटर में एंटीओबेसिटी इफेक्ट पाया जाता है। यानी यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। अमेरिका के थॉमस जेफरसन यूनिवर्सिटी के अनुसार, नॉर्मल पानी की तुलना में अधिक पीएच लेवल वाला अल्केलाइन वाटर पीने से ब्लड सकुर्लेशन बेहतर होता है। यह कितना महंगा है : फिलहाल भारत में कई ब्रांड के ब्लैक वाटर एवलेबल हैं। इनमें एक नाम है इवोकस का। मलाइका अरोड़ा खान के हाथों में जो बॉटल दिखती है, वो इसी ब्रांड का होता है। इसके 6 हाफ लीटर वाले बोतल 600 रुपये में मिलते हैं। यानी 3 लीटर की कीमत 600 रुपये, यानी 200 रुपये प्रति लीटर। इसकी एक बोतल में 32 मिलिग्राम कैल्सियम, 21 मिलिग्राम मैग्नीशियम और 8 मिलिग्राम सोडियम होता है. वहीं वैद्य ऋषि ब्रांड का ब्लैक वाटर के छह हाफ लीटर वाले बोतल का सेट भी 594 रुपये में उपलब्ध हैं।

मानुषी छिल्लर तेहरान में काम कर बेहद खुश
Published / 2022-09-27 13:20:52
मानुषी छिल्लर तेहरान में काम कर बेहद खुश

एबीएन डेस्क। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर फिल्म तेहरान में काम कर बेहद खुश है। मानुषी ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। मानुषी इन दिनों फिल्म ‘तेहरान’ में जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही है। मानुषी छिल्लर ने कहा, तेहरान मेरे लिए सीखने का एक रोमांचक अनुभव रहा है। सिनेमा में मेरा करियर अभी शुरू हुआ है, हर दिन सेट पर मेरा पहला दिन लगता है। सम्राट पृथ्वीराज और अब तेहरान साथ, मुझे दो अलग-अलग शैलियों का स्वाद चखने को मिला है। आगे देखने के लिए और भी बहुत कुछ है। फिल्म तेहरान के जरिए मैं खुद को बतौर एक्टर अलग तरह से दिखाने की कोशिश कर रही हूं। अरुण गोपालन के निर्देशन में बन रही फिल्म तेहरान का निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं।

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा इस साल का दादा साहब फाल्के पुरस्कार
Published / 2022-09-27 08:28:04
दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा इस साल का दादा साहब फाल्के पुरस्कार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस वर्ष दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री आशा पारेख को मिल रहा है। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 9 वर्षीय अभिनेत्री आशा पारेख ने दिल देके देखो, कटी पतंग, तीसरी मंजिल और कारवां जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक ऐक्ट्रस माना जाता है। इससे पहले 2019 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,331