एबीएन डेस्क। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बच्चन (79) ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया। बच्चन ने लिखा, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं... मेरे संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध करता हूं। बच्चन इससे पहले जुलाई 2020 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तब उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ ही बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म "रनवे 34" में अजय देवगन के साथ नजर आए थे और अब वह फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में दिखाई देंगे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक आॅफ डार्कनेस’ की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश एस सिन्हा, ‘निकिता रॉय एंड बुक आॅफ डार्कनेस’ के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और सुहैल नैयर की मुख्य भूमिका है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैं इस दिन के लिए इंतजार नहीं कर सकती थी। मेरे भाई कुश आखिरकार एक डायरेक्टर के रूप में अपनी पहली फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह परिवार में हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व का दिन है। मैं इस बात को लेकर भी उत्साहित हूं कि वह मुझे एक ऐसी फिल्म में डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे हम दोनों ने अपनी-अपनी कपैसिटी में पसंद किया है। हमने कुछ ऐसा ढूंढ़ने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है, जो हम दोनों के साथ क्लिक करता है और क्रिएटिव इंसान के रूप में हमारी दोनों सिबिलिटी को अपील करता है। आखिरकार, वह दिन आ गया है, जब हम एक जर्नी शुरू कर रहे हैं, जो कई और फिल्मों तक जाएगी, जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए मददगार होगी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी आई है। एक्टर अनिल कपूर नाना बन गए हैं। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सोनम और आनंद आहुजा ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने नोट में लिखा, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरूआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद। सोनम कपूर का मां बनते ही न सिर्फ आहुजा फैमिली, बल्कि कपूर खानदान में भी पार्टी का माहौल बन गया है। नीतू कपूर ने भी पोस्ट शेयर कर सोनम के मां बनने की जानकारी दी है और कपल को बधाई भी दी है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सितारों ने लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा। बॉलीवुड सितारों ने सभी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। यह वीडियो अमिताभ की सुपरहिट फिल्म खुद्दार का ‘मच गया शोर सारी नगरी में’ गाने का है, जिसमें वह जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हेमा मालिनी ने बाल गोपाल की तस्वीर शेयर कर जन्माष्टमी मनाने की वजह बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है जो भगवान के जन्म का जश्न मनाती है, जो बुराई नष्ट करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। भगवत गीता सम्मानजनक जीवन जीने की सीख देने वाला ग्रंथ है।कंगना रनौत ने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिछले साल की जयपुर के श्रीनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए एक वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी है।
एबीएन डेस्क। अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है। अनन्या पांडे ने कहा, मुझे मधुबाला बेहद पसंद हैं, मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और उनमे से ‘चलती का नाम गाड़ी’ मेरी फेवरेट है। कभी मौका मिला तो उनका रोल पर्दे पर निभाना चाहूंगी। वो बहुत सुंदर थीं। मुझे पता है कि फिलहाल मैं उनके मुकाबले में कुछ भी नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी लाइफ से बेहद अट्रैक्टिव हूं। मधुबाला के अलावा, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर भी मेरे फेवरेट हैं। अनन्या पांडे ने कहा, मैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरह से संजय लीला भंसाली अपनी फिल्में आॅडियंस तक पहुंचाते हैं - ‘लार्जर दैन लाइफ।’ मैं इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरीके से ‘गंगूबाई’ में उनका विजन देखने को मिला, वो वाकई कमाल का था।मुझे हर तरह की फिल्में करनी हैं। हॉरर, मास कॉमेडी, रोमांटिक जैसे सभी तरीके के जॉनर एक्स्प्लोर करने हैं। मुझे जब वी मेट की तरह फिल्में करनी हैं जिसमें इमोशंस को कई तरह से दिखाया गया।
एबीएन डेस्क। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के चलते 10 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी डाॅक्टरों ने दी। इससे पहले राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके सिर की कोई नस दबी हुई है जिस वजह से उन्हें अब तक होश नहीं आय़ा है और इसे ठीक होने में करीब 10 दिन लग सकते है। वहीं, हाल ही में उनके भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने बताया था कि राजू जी की हालत धीरे-धीरे और बेहतर हो रही है। डॉक्टर भी कह रहे है कि वो पॉजिटिव रिस्पांस दिखा रहे है। राजू जी ने हाथ-पैर हिलाए जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने हमें दी है। बता दें कि बीते 10 अगस्त के दिन कॉमेडियन को जिम के अंदर ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि, अब वह रिकवर कर रहे हैं और वहीं फैंस भी उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।
एबीएन डेस्क। सोनू सूद ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को खास फिल्म मानते हैं। सम्राट पृथ्वीराज को डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद, मुख्य भूमिकाओं में नजर आये। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। सोनू सूद ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स आॅफिस पर अच्छा परफॉर्म न कर पाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत ही स्पेशल थी। साथ ही कहा कि यह फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाई, लेकिन उसके बाद भी यह हमेशा उनके लिए खास रहेगी। सोनू सूद ने कहा, मैं चाहता था कि यह फिल्म अच्छा परफॉर्म करे क्योंकि हमने इसमें बहुत मेहनत की थी। एक एक्टर के रूप में, यह बहुत जरूरी है कि आप अपना 100% दें। यह आॅडियंस पर निर्भर करता है कि क्या सही है और क्या गलत? आपको अपनी असफलताओं को स्वीकार करना होगा, उनसे सीखना होगा और अगली बार जब आप बेहतर कर सकते हैं तो, अपना सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दें। मैं, एक एक्टर के रूप में ऐसा करता हूं। इस बार हम असफल रहे, लेकिन अगली बार हम अच्छा करेंगे।
एबीएन डेस्क। अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन ने लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन किया है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म की कहानी सहृदय व्यक्ति लाल (खान) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करता है, जो भारतीय इतिहास की कई प्रतिष्ठित घटनाओं से मेल खाती हैं। निर्माताओं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा ने भारत में कुल 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। लाल सिंह चड्ढा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेत्री मोना सिंह, अभिनेता नाग चैतन्य और अभिनेता मानव विज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कामिनी कौशल अतिथि भूमिका में हैं।
एबीएन डेस्क। करीना कपूर ने ट्विटर पर नहीं होने की वजह बतायी है। करीना कपूर ने ट्विटर पर न होने की वजह बताई है। करीना कपूर ने कहा, हर दिन कुछ न कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसके लिए हमें ट्रोल किया जाता हैं। इसलिए मैं ट्विटर पर भी नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि ये उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं। मैं अपने बच्चों, फैमिली और काम में बहुत बिजी हूं। मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। करीना, आमिर खान के साथ फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में काम करती नजर आयेंगी।यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म "फॉरेस्ट गंप" की हिंदी रीमेक है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.