Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
11 नवंबर से दिखन लगेगी अमिताभ की ‘ऊंचाई’
Published / 2022-07-25 13:50:36
11 नवंबर से दिखन लगेगी अमिताभ की ‘ऊंचाई’

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर को रिलीज होगी। सूरज बड़जात्या इन दिनों फिल्म ऊंचाई बना रहे हैं। ऊंचाई में अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली, डैनी डेंजोंगपा और परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजश्री प्रोडक्शन इस फिल्म को महावीर जैन फिल्मस और बॉण्डलेस मीडिया के साथ मिलकर बना रही है। ऊंचाई की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली, आगरा, मुंबई, लखनऊ,नेपाल और कानपुर में हुई है। राजश्री प्रोडक्शन की नई फिल्म ऊंचाई की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। यह फिल्म इसी साल 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजश्री प्रोडक्शन का कहना है कि अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनकी फिल्म उंचाई भी कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर होगी।

कभी सुसाइड के बारे में सोचने लगे थे मिथुन दा, बोले- मुझे लगा था मैं अपने गोल्स अचीव नहीं कर पाऊंगा...
Published / 2022-07-24 15:31:27
कभी सुसाइड के बारे में सोचने लगे थे मिथुन दा, बोले- मुझे लगा था मैं अपने गोल्स अचीव नहीं कर पाऊंगा...

एबीएन डेस्क। मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म मृग्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए मिथुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। सफल डेब्यू करना हर किसी के लिए बस की बात नहीं होती। हालांकि मिथुन का फिल्मी सफर इतना आसान नहीं रहा। उनकी राह में कई मुश्किलें आईं। एक समय ऐसा भी आया जब एक्टर ने सुसाइड करने का मन बना लिया था। हाल ही में मिथुन ने जिंदगी के मुश्किल दौर को याद किया है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- मैं आमतौर पर इस बारे में बात नहीं करता है और फिर ऐसा कोई एक खास फेज नहीं है जिसके बारे में मैं बात करना चाहूं। स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात न करें तो अच्छी बात है क्योंकि इससे वो नए एक्टर-एक्ट्रेस हतोत्साहित हो सकते हैं। हर कोई स्ट्रगल के दौर से गुजरता है, लेकिन मेरी स्ट्रगल बहुत ज्यादा थी। मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा- कभी-कभी मुझे लगता था कि मैं अपने गोल्स अचीव नहीं कर पाऊंगा। मैंने सुसाइड करने के बारे में भी सोच लिया था। कुछ वजहों के कारण मैं कोलकाता नहीं लौट सका। लेकिन मेरी एक सलाह है कि कभी भी बिना लड़े अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में मत सोचना। मैं पैदाइशी फाइटर हूं। मुझे नहीं पता कि कैसे हारते हैं। अब देखो मैं कहां हूं। काम की बात करें तो मिथुन को आखिरी बार फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर के काम को काफी पसंद किया गया था। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म "प्रजापति" में नजर आने वाले हैं। इसमें मिथुन संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आएंगे।

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान
Published / 2022-07-22 17:27:28
मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले। खान ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की। पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र किया जाएगा। मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी। पत्र मिलने के बाद खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर बॉलीवुड में भी काम करेंगे अल्लू अर्जुन
Published / 2022-07-19 14:01:04
अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर बॉलीवुड में भी काम करेंगे अल्लू अर्जुन

एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कहना है कि अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर वह बॉलीवुड में जरूर काम करेंगे। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म ‘पुष्पा’ की रिलीज के बाद से हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग हो गई है। हर कोई उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहा है। अल्लू अर्जुन का कहना है कि अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर हिंदी फिल्म साइन कर सकते हैं। अल्लू अर्जुन ने कहा, यह मेरे लिए आसान टास्क नहीं होगा, लेकिन सही मौका मिलने पर मैं अपना सब कुछ दूंगा। हिंदी में एक्टिंग करना अभी के लिए मेरे कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर है, लेकिन जब जरूरत लगेगी तब मैं अपने कम्फर्ट जोन से पूरी तरह से बाहर आऊंगा।

24 फरवरी को रिलीज होगी अक्षय और इमरान हाशमी की सेल्फी
Published / 2022-07-18 17:18:20
24 फरवरी को रिलीज होगी अक्षय और इमरान हाशमी की सेल्फी

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म सेल्फी 24 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। राज मेहता के निर्देशन में बन रही ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और डायना पेंटी उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर, इमरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका में होंगे, जो अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा, इमरान की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म सेल्फी हीरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, अरुणा भाटिया, पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित है। सेल्फी अगले साल 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अच्छा काम करने के लिए संजय दत्त ने हमेशा प्रेरित किया : रणबीर कपूर
Published / 2022-07-16 14:23:21
अच्छा काम करने के लिए संजय दत्त ने हमेशा प्रेरित किया : रणबीर कपूर

एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर का कहना है कि संजय दत्त ने उन्हें अच्छा काम करने के लिये सदा प्रेरित किया है। रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक संजू में काम किया है। संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभायी है। रणबीर अब पहली बार फिल्म ‘शमशेरा’ में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। रणबीर कपूर ने संजय दत्त के साथ अपनी बॉडिंग पर बात की है। रणबीर कपूर ने बताया, जब मैं बर्फी और रॉकस्टार में काम कर रहा था, तब मैं संजय के जिम में कसरत करता था। वह मुझसे कहते थे, तू दो साल से यहां जिम कर रहा है। पर तेरी बॉडी कहां है? वह मुझसे यह भी पूछते, तू अभी बर्फी कर रहा है। फिर तेरी अगली फिल्म कौन सी है? पेड़ा? लड्डू? रणबीर कपूर ने कहा, संजय दत्त ने उन्होंने हमेशा मेरी पीठ थपथपाई है, जो कुछ भी मैंने किया है, वह उससे बहुत खुश और गर्वित हैं। उन्होंने हमेशा मुझे एक अलग तरह की फिल्में करने के लिए प्रेरित किया है, और ऐसी फिल्में भी जो बड़े दर्शकों से बात करती हैं। मैं संजू सर को पाकर बहुत खुश हूं, जो मेरी पीठ थपथपाते हैं और लगातार मुझे प्रेरित कर रहे हैं। गौरतलब है कि करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है। आदित्य चोपड़ा निर्मित यह फिल्म 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

कॉकटेल को खास फिल्म मानती है दीपिका पादुकोण
Published / 2022-07-14 14:01:10
कॉकटेल को खास फिल्म मानती है दीपिका पादुकोण

एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण फिल्म कॉकटेल को अपने करियर की खास फिल्म मानती है। होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण, अलावा सैफ अली खान, डायना पेंटी, बोमन ईरानी, डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कॉकटेल बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। फिल्म ‘कॉकटेल’ के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। कॉकटेल में दीपिका ने वेरोनिका किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में निभाए गए किरदार को लेकर दीपिका पादुकोण का कहना है कि इसने मेरे लिए करियर में बहुत कुछ बदल दिया और मुझे पर्सनली भी मुझे प्रभावित किया। दीपिका पादुकोण ने कहा, मैंने हमेशा माना है कि जब आप अपने हर किरदार में खुद का एक छोटा सा हिस्सा रखते हैं, तो आप उस किरदार का एक हिस्सा हमेशा के लिए अपने साथ रखते हैं। और इसलिए, वेरोनिका हमेशा मेरे द्वारा पर्दे पर निभाए गए सबसे खास किरदारों में से एक होगी, जिसने मेरे लिए करियर में बहुत कुछ बदल दिया और मुझे पर्सनली भी मुझे प्रभावित किया।

करीना कपूर के लिए ‘शेफ बने सैफ’
Published / 2022-07-12 13:50:57
करीना कपूर के लिए ‘शेफ बने सैफ’

एबीएन डेस्क। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के लिये शेफ बन गये हैं और उन्होंने किचन में शाही खाना बनाया है। सैफ अली खान इन दिनों खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान की दोस्त अलेग्जेंड्रा गैलिगनने ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सैफ किचन में कुकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई नजर आ रही हैं। अलेग्जेंड्रा ने सैफ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, परफेक्ट संडे शेफ अली खान के साथ, जो किचन में हमारे लिए तूफान बना रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में करीना और सैफ अपने कुछ और दोस्तों के साथ डाइनिंग टेबल पर दिखाई दे रहे हैं।

शिवम नायर की एक्शन फिल्म में काम करेंगे जॉन अब्राहम
Published / 2022-07-10 16:42:06
शिवम नायर की एक्शन फिल्म में काम करेंगे जॉन अब्राहम

एबीएन डेस्क। जॉन अब्राहम, शिवम नायर की एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। जॉन अब्रहाम जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम, निर्माता शिवम नायर की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूसर अश्विनी वर्दे के साथ मिलकर विपुल डी शाह और राजेश बहल प्रोड्यूस करेंगे। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक साधारण व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जो असाधारण परिस्थिती में फंस जाता है। वहीं, उनके इस फिल्म के अगले साल फ्लोर पर आने की उम्मीद लगाई जा रही है। जॉन अब्राहम एक विलेन रिटर्न्स के अलावा फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,918