एबीएन डेस्क। आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ऐन एक्शन हीरो का पहला गाना जेडा नशा गुरुवार को मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस गाने को आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के डांस मूव्स और दोनों की कमेस्ट्री कमाल लग रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का ये गाना अमर जलाल और फरीदकोट के गाने तेरा नशा-नशा अखां विच भावे मेनू गाने का रीमिक्स है, जिसे इसके ओरिजिनल सिंगर अमर जलाल, आईपी सिंह, हरजोत कौर के साथ श्रीलंकन सिंगर योहानी ने अपनी आवाज में गाया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स अमर जलाल और बल्ला जलाल ने लिखे हैं। फिल्म का यह गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर बात करें फिल्म की तो आयुष्मान खुराना पहली बार इस फिल्म के जरिये अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एन एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना मानव नाम के फिल्म सेलिब्रिटी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि, जयदीप अहलावत पॉलीटीशियन भूरा सोलंकी के रोल में हैं, जो पहलवानी का शौक भी रखता है। फिल्म की कहानी नीरज यादव ने लिखी है। टी सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार संयुक्त रुप से प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है । ऐन एक्शन हीरो इसी साल 2 दिसंबर को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। अभिनेत्री ऋचा चड्डा इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। ऋचा जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ऋचा को इंडो-ब्रिटिश फिल्म आफर हुई है, जिसमें ऋचा चड्ढा लीड रोल निभाने वाली हैं। ऋचा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ रिवील करना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां मैंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मैंने फिल्म के लिए हां कह दी है। फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग लगी है, फिल्म में मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आ रहा है। इंटरनेशनल फिल्मों में अब इंडियन एक्टर्स को अच्छे रोल दिए जा रहे हैं, यह देखकर बेहद खुशी होती है। ऋचा इन दिनों फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा ऋचा की अगली फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स है, जिसका निर्देशन शुचि तलाटी कर रही हैं। यह फिल्म 16 साल की लड़की और उसकी मां की कहानी है।
एबीएन डेस्क। शाहरूख खान को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरूख खान को यूएई में ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरूख खान को यह अवॉर्ड सिनेमा में उनके योगदान और ग्लोबल आइकन के तौर पर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें शाहरूख अपनी विनिंग स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी स्पीच में शाहरुख ने कहा, चाहे हम कहीं भी रहें, हम किस रंग के हैं। हम किस धर्म के हैं या हम किसी भी सॉन्ग पर डांस करते हैं। हर एक संस्कृति में प्रेम, शांति और करुणा होती है।
एबीएन डेस्क। टी-20 और वनडे क्रिकेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी से भारत को विश्व कप जितवाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब किसी और बात को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि वो काफी जल्दी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनका किरदार जानने के लिए उत्सुक हैं। खबर है कि हिटमेकर लोकेश कनगराज की आगामी परियोजना के साथ अभिनय वो अपने की शुरुआत कर सकते हैं। अब देखना ये है कि एमएस धोनी किस तरह का धमाका करने वाले हैं। इसके पहले खबर आई थी कि वो फिल्म में रोल नहीं करेंगे बल्कि एमएस एक निर्माता के तौर पर फिल्म के साथ शामिल हो रहे हैं। उनका प्रोडक्शन बैनर धोनी एंटरटेनमेंट कथित तौर पर तमिल में कुछ प्रोजेक्ट्स का का निर्माण कर रहा है और जल्द ही घोषित परियोजनाओं के साथ मलयालम और कन्नड़ सहित अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी प्रवेश कर रहा है। अब आ रही मीडिया रिपोर्ट्स से ये तय हो चुका है कि धोनी लोकेश कनगराज के साथ धमाका करेंगे। इसके अलावा चर्चा है कि इस फिल्म का नाम थालापति 67 है लेकिन आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। फैसं को इंतजार है कि कब कैप्टन कूल इसको ऐलान करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनके जीवन पर पहले ही एक फिल्म बन चुकी है और ये काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में एमएस का किरदार निभाय था। उनके अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी भी नजर आईं थीं जिनको काफी पसंद किया गया था। अब धोनी खुद फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की रेग्यूलर जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में अंतरिम बेल दे दी थी। जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने एएनआई से बात करते हुए कंफर्म किया कि जैकलीन फर्नांडिस गुरुवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में शामिल होंगी। वहीं ईडी ने जैकलीन की रेग्यूलर जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि एक्ट्रेस ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। ईडी ने ये भी जिक्र किया है कि जैकलीन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में बता दिया गया था। वह कोई साधारण नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनके पास काफी फाइनेंशियल रिसॉर्स हैं। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया गया था। इसमें कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी।
एबीएन डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म से आसमान भारद्वाज बॉलीवुड में बतौर निर्देशक कदम रखने जा रहे हैं।अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, श्रदुल भारद्वाज और तब्बू जैसे सितारों की अदाकारी से सजी यह फिल्म इसी साल चार नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। वहीं अब नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है, जिसके मुताबिक अब यह फिल्म अगले साल यानी 13 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल ही अगस्त में हुई थी। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें कुछ लोग कुत्ते का मुखौटा पहने हुए नजर आ रहे थे। आसमान भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म को विशाल भारद्वाज और लव रंजन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार, निर्देशक महेश मांजरेकर की ऐतिहासिक फिल्म वेडात मराठे वीर दौडले सात के साथ मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने कहा, मेरे लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। मुझे लगता है बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महराज के किरदार को दशार्ना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब मुझे राज ठाकरे ने यह किरदार निभाने के लिए कहा था, तो मैं पीछे हट गया था। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म एक ऐतिहासिक गाथा है, जिसमें साथ मराठा वीरों की कहानी को पर्दे पर उतारा जाएगा, जिनमें से एक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में बिग बॉस मराठी के विनर विशाल निकम और स्प्लिट्सविला विनर जय दुधाने भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे।
एबीएन डेस्क। अभिनेता शाहरूख खान आज 57 वर्ष के हो गये। 02 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरूख खान के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुये थे। अभिनय से जुड़ने और संचार की विभिन्न विधाओं को नजदीक से समझने के लिए शाहरूख ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि ग्रहण की। वर्ष 1988 में शाहरूख खान ने बतौर अभिनेता छोटे पर्दे के धारावाहिक फौजी से अपने कैरियर की शुरुआत की। वर्ष 1991 में अपने सपनों को साकार करने के लिए शाहरूख मुंबई आ गये। अजीज मिर्जा ने शाहरूख खान की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें अपने धारावाहिक सर्कस में काम करने का मौका दे दिया। उन्हीं दिनों हेमा मालिनी को अपनी फिल्म दिल आशना है के लिये दिव्या भारती के अपोजिट नये चेहरे की तलाश थी।शाहरूख खान को जब इस बात का पता चला तो वह अपने दोस्तों की मदद से इस फिल्म के लिये स्क्रीन टेस्ट देने के लिये गये और चुन लिये गये। इस बीच शाहरूख को फिल्म दीवाना में काम करने का अवसर मिला। ऋषि कपूर जैसे मंझे हुये अभिनेता की मौजदूगी में भी शाहरूख खान ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको को अपना दीवाना बना लिया, जिसके लिये उन्हें फिल्म फेयर की ओर से उन्हें नये अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। इस बीच निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की नजर शाहरूख खान पर पड़ी। उस समय वह अंग्रेजी के नोबल ए किस बिफोर डेथ पर एक फिल्म बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म में शाहरूख खान को किरदार ग्रे शेडस लिये हुए थे। शाहरूख ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इसके लिए हामी भर दी। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म बाजीगर सुपरहिट साबित हुई और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गये।
एबीएन डेस्क। श्रद्धा कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 में काम करती नजर आयेंगी। वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने अहम भूमिका निभायी थी। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जो कि ठुमकेश्वरी का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं, अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बाहुत जल्दी स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.