एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म फ्रेडी में काम कर बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कार्तिक इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा, मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुद को लकी मानता हूं। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जिसे मैंने पहले नहीं देखा है। इसने मुझे अपने क्राफ्ट के साथ एक नये प्रयोग करने का मौका दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी रिलीज का मुझे भी बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद करता हूं कि ऑडियंस को मेरा ये नया अवतार पसंद आएगा। शशांक घोष के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में कार्तिक के साथ अलाया एफ भी नजर आयेंगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर हमेशा अपने फैन्स को चौंकाने वाली महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से सभी को अपने नए कदम से हैरान कर दिया है। क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी का प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट शुरू हो गया है। क्रिकेट के बाद धोनी अब बॉलीवुड में भी धूम मचाने को तैयार है। धोनी एंटरटेनमेंट ने अपनी पहली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। मुख्यधारा के फिल्म निर्माण में शामिल हो रहे धोनी एंटरटेनमेंट तमिल में अपनी पहली फीचर फिल्म बनाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने यह भी घोषणा की है कि वह पूरे भारत में सभी मुख्यधारा की भाषाओं में फिल्में बनाने का इरादा रखता है। तमिल के अलावा, धोनी एंटरटेनमेंट साइंस फिक्शन, सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा और कॉमेडी सहित विभिन्न शैलियों में रोमांचक और सार्थक कंटेंट बनाने के लिए कई फिल्म निमार्ताओं और पटकथा लेखकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। फिल्म, जो एक पारिवारिक मनोरंजन होगी, की परिकल्पना धोनी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक साक्षी सिंह धोनी ने की थी, प्रोडक्शन हाउस ने कहा और कहा कि इसे रमेश थमिलमनी द्वारा निर्देशित किया जाना था, जिन्होंने अथर्व- द ओरिजिन भी लिखा है, जो एक नये युग का ग्राफिक उपन्यास है। जल्द ही फिल्म की कास्ट और क्रू की घोषणा की जायेगी। हमारी प्राथमिकता सार्थक कहानियों के माध्यम से हमारे देश के कोने-कोने में अपने भारतीय दर्शकों तक पहुंचना है। हालांकि हमारी पहली फिल्म मूल रूप से तमिल में बनेगी, लेकिन इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जायेगा।
एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले उर्वशी छुट्टियां मनाने यूरोप पहुंची थी। यह वीडियो उसी दौरान का है जिसमें वह समंदर किनारे यलो साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई नजर आईं। उर्वशी रौतेला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस उर्वशी के खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले उर्वशी छुट्टियां मनाने यूरोप पहुंची थी। यह वीडियो उसी दौरान का है जिसमें वह समंदर किनारे यलो साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई नजर आईं। उर्वशी रौतेला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस उर्वशी के खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
एबीएन डेस्क। सन्नी देओल आज 66 वर्ष के हो गये। 19 अक्टूबर 1956 को जन्मे सन्नी देओल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सन्नी अक्सर अपने पिता के साथ शूटिंग देखने जाया करते थे इस वजह से उनका भी रुझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे। सन्नी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के मशहूर ओल्ड बेव थियेटर में अभिनय की शिक्षा पूरी की। सन्नी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अपने पिता की निर्मित फिल्म बेताब से की। वर्ष 1983 में राहुल रवैल के निर्देशन में युवा प्रेम कथा पर बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म बेताब की सफलता के बाद सन्नी को सोहनी महिवाल, मंजिल मंजिल, सन्नी, जबरदस्त जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी।वर्ष 1985 में सन्नी को एक बार फिर राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म अर्जुन में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सन्नी ने एक ऐसे युवा की भूमिका निभायी जो राजनीति के दलदल में फंस जाता है। फिल्म की सफलता के साथ ही सन्नी देओल एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गये। फिल्म अर्जुन की सफलता के बाद सन्नी देवोल की छवि एंग्री यंग मैन स्टार के रूप में बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में सन्नी देओल की इसी छवि को भुनाया। इन फिल्मों में सल्तनत, डकैत, यतीम, इंतकाम, पाप की दुनिया जैसी फिल्में शामिल हैं। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म घायल सन्नी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए सन्नी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म नरसिम्हा सन्नी के सिने करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। एन चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सन्नी देओल का किरदार पूरी तरह ग्रे शेडस लिए हुए था। इसके बावजूद वह दर्शकों की सहानुभूति पाने में कामयाब हुए और अपने दमदार अभिनय से फिल्म को सुपरहिट बना दिया। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म दामिनी सन्नी के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। यूं तो यह पूरी फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के इर्द गिर्द घूमती है लेकिन सन्नी ने अपनी विशिष्ट संवाद अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 1993 से वर्ष 1996 तक सन्नी देवोल के करियर के लिए बुरा वक्त साबित हुया। इस दौरान उनकी कई फिल्में टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बॉर्डर और जिद्दी की कामयाबी के बाद सन्नी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान पाने में कामयाब हो गये। बॉर्डर में उन्होंने महावीर चक्र विजेता मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में जान डाल दी थी। वर्ष 1999 में सन्नी ने फिल्म दिल्लगी के जरिये निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म गदर एक प्रेम कथा सन्नी देओल के सिने करियर की सर्वाधिक सुपरहिट साबित हुई। देश भक्ति के जज्बे से परिपूर्ण यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद की गयी। साथ ही आॅल टाइम सुपरहिट फिल्म में शुमार हो गयी। सन्नी ने अपने सिने करियर में अब तक 100 फिल्मों में अभिनय किया है। सनी देओल गुरदासपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे है।सन्नी आज भी उसी जोशोखरोशो के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। सन्नी की आने वाली फिल्मों में गदर 2 प्रमुख है। यह फिल्म सनी देओल और अमीष पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की सीक्वल है।
एबीएन डेस्क। अभिनेत्री हेमा मालिनी आज 74 वर्ष की हो गयी। 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के आमानकुंडी में जन्मीं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। हेमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। वर्ष 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक पांडव वनवासम में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1968 में हेमा मालिनी को सर्वप्रथम राजकपूर के साथ सपनों का सौदागर में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के रूप में प्रचारित किया गया। बदकिस्मती से फिल्म टिकट खिडकी पर असफल साबित हुई लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद किया गया। हेमा मालिनी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म जॉनी मेरा नाम से हासिल हुयी। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देवानंद की जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर लिया और फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद रमेश सिप्पी की वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म अंदाज में भी हेमा मालिनी ने अपने अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1972 में हेमा मालिनी को रमेश सिप्पी की ही फिल्म सीता और गीता में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी। इस फिल्म की सफलता के बाद वह शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचीं। उन्हें इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता-निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में ‘गहरी चाल’ फिल्म का निर्माण किया। सिल्वर स्क्रीन पर हेमा मालिनी की जोड़ी धर्मेंद्र के साथ खूब जमी। यह फिल्मी जोंडी सबसे पहले फिल्म शराफत से चर्चा में आई। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म शोले में धर्मेंद्र ने वीरू और हेमामालिनी ने बसंती की भूमिका में दर्शकों का भरपूर मनोंरजन किया।हेमा और धमेन्द्र की यह जोड़ी इतनी अधिक पसंद की गई कि धर्मेन्द्र की रील लाइफ की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उनके रीयल लाइफ की ड्रीम गर्ल बन गईं। बाद में इस जोड़ी ने ड्रीम गर्ल, चरस, आसपास, प्रतिज्ञा,राजा जानी, रजिया सुल्तान, अली बाबा चालीस चोर, बगावत, आतंक, द बर्निंग ट्रेन, दोस्त आदि फिल्मों में एक साथ काम किया।
एबीएन डेस्क। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर बिग बी अपने बंगले जलसा के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से मिलने के लिए आधी रात को बाहर निकले। फैंस जलसा के बाहर उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। तभी बिग बी आधी रात, 11 अक्टूबर को फैंस सामने अपनी झलक दिखाई और उनका अभिवादन किया। अमिताभ के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी पोती नव्या नवेली नंदा भी बंगले के बाहर आईं। अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने बंगले के बाहर खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का धन्यवाद भी किया। अमिताभ बच्चन चेकर्ड हूडी पहने हुए थे। उन्होंने सिर पर एक टोपी भी पहनी हुई थी। वह चश्मा लगाये हुए थे। वहीं, अमिताभ बच्चन ने आधी रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें बिग बी केक काटते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि यह वीडियो उनकी फिल्म गुडबाय से है और यह एक हैप्पी बर्थडे सॉन्ग है। गाने का नाम हैप्पी बर्थडे है। इसमें अमिताभ का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह गाना आज यानी बिग बी के बर्थडे पर रिलीज हो रहा है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज 68 वर्ष की हो गयी। 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा को अभिनय की कला विरासत में मिली। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रतनम’ से की। रेखा ने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ‘गोदाली सीआईडी 999’ से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डॉ राजकुमार ने निभाई थी। हिंदी फिल्मों में रेखा ने अनजाना फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। अरसे बाद यह फिल्म दो शिकारी के नाम से प्रदर्शित हुयी। फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। बतौर अभिनेत्री के रूप में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म सावन भादो से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म दो अनजाने उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। सही मायनों में अभिनेत्री के रूप में उनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म घर रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गयी। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म खूबसूरत रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म उमराव जान प्रदर्शित हुई। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास उमराव जान पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म सिलसिला रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है। वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म खून भरी मांग रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 1970 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और सफल फिल्मी जोड़ियों में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम आता है। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।
एबीएन डेस्क। भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित फिल्म निर्माण कम्पनी यशी फिल्म्स के संचालक फिल्म निर्माता अभय सिन्हा और स्कामखी एंटरटेनमेंट बैनर की निर्मात्री चेतना झांब, स्वाति झांब, निशा योगेश्वर तथा रोहित पी ने संयुक्त रूप से भोजपुरी सिंगर स्टार रितेश पाण्डेय की धमाकेदार भोजपुरी फिल्म "बेगुनाह" को सिनेदर्शकों तक पहुंचाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित इम्पा हाउस के प्रिव्यू थियेटर में विजयादशमी के दिन आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान स्कामखी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म बेगुनाह का ऑफिसियल ट्रेलर यशी म्यूजिक के चैनल पर जारी किया गया। धीरू यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद स्वयं फिल्म निर्मात्री चेतना झांब ने तैयार किया है। इस फिल्म में गीत संगीत संतोष पूरी का है। इस फिल्म में अभिनेता रितेश पाण्डेय के साथ अभिनेत्री प्रियंका रेवारी और चर्चित यूट्यूब गर्ल चांदनी सिंह स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आयेंगी। कॉमेडी युक्त हॉरर फिल्म बेगुनाह के अन्य मुख्य कलाकार संजय पाण्डेय, महेश आचार्य, सोनू पाण्डेय और इशांत सिंह आदि हैं। बकौल अभिनेता रितेश पाण्डेय भोजपुरी भाषा का ग्राफ धीरे धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। बेगुनाह फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी बहुत ही इंटरेस्टिंग है जिसमे रिश्तों से बंधा एक परिवार की कहानी के साथ सिनेदर्शकों को हॉरर भी देखने को मिलेगा। डरने वाला हॉरर नही पहली बार ऐसा हॉरर देखने को मिलेगा जिसमे दर्शक डरने के बजाय अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे। यानी हॉरर कॉमेडी फिल्म देखने को मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.