Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
मैं अभिनेता बनूं, ये पापा को पसंद नहीं था : ऋतिक रौशन
Published / 2022-12-12 17:22:41
मैं अभिनेता बनूं, ये पापा को पसंद नहीं था : ऋतिक रौशन

एबीएन डेस्क। ऋतिक रौशन का कहना है कि उनके पिता राकेश रौशन नहीं चाहते थे कि वह अभिनेता बनें। ऋतिक रौशन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक हो गये हैं। ऋतिक रौशन हाल ही में रेड-सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पापा, मेरे फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने के खिलाफ थे। इसका कारण उनका लगातार 20 सालों तक किया स्ट्रगल था।मेरे पापा नहीं चाहते थे कि मुझे भी इस तरह का स्ट्रगल करना पड़े, लेकिन मुझे लगता है मेरे अंदर कुछ खास था जिसकी वजह से मैंने यहां आने का अटूट फैसला किया था। ऋतिक रौशन ने कहा कि मैं खुद को साबित करना चाहता था क्योंकि मुझे हकलाने की दिक्कत थी। नॉर्मल दिखने और फील करने के लिए मेरे पास बस यही मौका था। जब मैंने एक्टिंग शुरू की थी, तब फिल्मों का एक फॉर्मूला हुआ करता था, लेकिन अब लोगों की सोच बदल गई है। कोरोना महामारी के बाद से सिनेमा पहले से ज्यादा रियल हो गया है क्योंकि एक सोसाइटी के तौर पर हमारी क्लेक्टिव सोच बढ़ी है। लोग ज्यादा चीजों को समझना चाहते हैं और समझ भी रहे हैं।

माही-नेहा के "नीला साड़िया..." गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
Published / 2022-12-12 13:11:46
माही-नेहा के "नीला साड़िया..." गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

एबीएन डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री में नेहा राज के नाम का सिक्का आज चल रहा है। नेहा अपनी बुलंद आवाज के दम पर इंडस्ट्री की सुपरसिंगरों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उनका हालिया रिलीज गाना "नीला साड़िया..."5 मिलियन यानी कि 50 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इस गाने को माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। जब जब माही और नेहा की जोड़ी साथ में आती है तो वो यूट्यूब पर धमाल मचा देती है। इनका ये सॉन्ग गैर भोजपुरिया लोग भी बड़े ही चाव से सुन रहे हैं।इस मौके पर निर्माता रत्नाकर ने कहा कि ये सफलता मेरी नहीं बल्कि उस पूरी टीम की है, जिसने इसे इतने अच्छे तरीके से पूरा करने में मदद की है। गाने में नेहा की आवाज माही के ऊपर एक दम सटीक बैठती है। ऐसा लगता ही नहीं है कि माही इस गाने में लिपसिंग कर रही हैं। बल्कि वे खुद ही इसे गा रही हैं। गाने को इतना प्यार देने के लिए पूरी टीम का तहेदिल से धन्यवाद।इस गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं, जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं। इसका संगीत इतना मधुर है कि सुनते ही दिमाग में फिट हो जाता है और गाने को गुनगुनाने पर मजबूर कर देता है। इसका निर्माण भोजपुरी इंडस्ट्री को एक अलग दिशा में ले जाने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है, जो अपने अच्छे विजन के लिए जाने जाते हैं। इसके निर्देशन की बात करें तो निर्देशक भोजपुरिया ने किया है जो अपने एक खास अंदाज में गानों का फिल्मांकन करते हैं, जिससे एक आम सी लोकेशन भी खास लगने लगती है। कोरियोग्राफी दीपक शर्मा की है, जिन्होंने गाने में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए इसे बेहतरीन कोरियोग्राफ किया है।

छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभायेंगे अक्षय कुमार
Published / 2022-12-06 17:34:16
छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभायेंगे अक्षय कुमार

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने जा रहे है। इस फिल्म में अक्षय शिवाजी जी के अहम किरदार में नजर आयेंगे। इस फिल्म के जरिए अक्षय मराठी फिल्मों में डेब्यू भी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।   अक्षय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कांच के फ्रेम में अक्षय की झलक साफ दिख रही है। वह हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, आज मराठी फिल्म वेडात मराठे वीर दौड़ले सात की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करूंगा।  अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म वेडात मराठे वीर दौड़ले सात को महेश मांजरेकर बनाने जा रहे हैं। इसे कुरैशी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के वसीम कुरैशी निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 2023 में दीवाली पर रिलीज होगी। यह फिल्म मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। फिल्म में अक्षय के अलावा जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मैडके, हार्दिक जोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तरडे जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।

फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी दीपिका पादुकोण
Published / 2022-12-06 15:24:30
फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी दीपिका पादुकोण

एबीएन डेस्क। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। इस बार कतर फीफी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। दीपिका फीफा विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण करने कतर जााायेंगी। यह जानकारी अंग्रेजी में छपने वाले देश के एक प्रमुख आर्थिक अखबार ने दीपिका के करीबी व्यक्ति के हवाले से दी है।कतर में फीफा विश्व कप जारी है। अभी राउंड ऑफ 16 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें से 6 टीमों ने अबतक क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है। नोरा फतेही के बाद दीपिका के फीफा विश्व कप के दौरान कतर पहुंचने की सूचना से भारतीय फुटबॉल फैंस रोमांचित हैं। फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जायेगा। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले होगे। फाइनल मैच लुसैल स्टेडियम में भारतीय समयनुसार रात साढ़े 8 बजे से खेला जायेगा।दीपिका पादुकोण को ग्लोबल आइकॉन कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने हिंदी के साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसी साल उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधितत्व कर चुकी हैं। फिलहाल वह इन दिनों फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जनवरी में रिलीज होने वाली पठान में नजर आयेंगी। इसमें शाहरुख खान भी हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हर भाषा की फिल्मों में काम करने को इच्छुक
Published / 2022-12-05 17:37:12
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हर भाषा की फिल्मों में काम करने को इच्छुक

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन के पास कई और फिल्में है। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा जाहिर की है। कार्तिक आर्यन हर भाषा की फिल्म करने के इच्छुक हैं।  कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि फिल्ममेकर्स उनके अलावा किसी और को देखें और उन्हें लगता है कि वह उस मुकाम तक पहुंच रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि अगले साल लोग सिर्फ उन्हीं को देखेंगे। कार्तिक आर्यन ने कहा, मैं किसी भी भाषा में फिल्में करने के लिए तैयार हूं लेकिन ये बात पूरी तरह से स्क्रिप्ट पर निर्भर करती है। लेकिन मैं एक तेलुगू या तमिल फिल्म करना पसंद करूंगा। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में शहजादा,सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3 और कैप्टन इंडिया शामिल है।

हेल्थ और वेलनेस ब्रांड लांच करेंगी कैटरीना कैफ
Published / 2022-11-29 17:40:52
हेल्थ और वेलनेस ब्रांड लांच करेंगी कैटरीना कैफ

एबीएन डेस्क। कैटरीना कैफ जल्द ही हेल्थ और वेलनेस ब्रांड को लांच कर सकती है। कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। कैटरीना को अक्सर जिम जाते हुए स्पॉट भी किया जाता है।   हाल ही में खबर आयी थीं कि कैटरीना कैफ ने एक फेमस समर ड्रिंक ब्रांड के साथ अपने 16 साल के एसोसिएशन को खत्म कर दिया है। उसकी वजह थी कि वह जल्द ही हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में बड़ा ऐलान करने वाली हैं।

77 की उम्र में दुनिया छोड़ गये अभिनेता विक्रम गोखले
Published / 2022-11-26 18:34:11
77 की उम्र में दुनिया छोड़ गये अभिनेता विक्रम गोखले

एबीएन डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को पुणे में निधन हो गया है। एक्टर ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर बीते 15 से ज्यादा दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम के निधन की दुखभरी खबर से अभिनय जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हाल ही में एक्टर के डॉक्टर ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में उनका हेल्थ अपडेट दिया था, जिसमें बताया गया था कि एक्टर की तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन अब आई एक्टर की निधन की खबर से हिंदी सिनेमा के कलाकारों को बड़ा सदमा पहुंचा है। इससे पहले एक्टर विक्रम को लेकर उनके निधन की झूठी खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। इस पर विक्रम की बेटी का बयान था कि पापा जिंदा हैं और अभी लाइफ सपोर्ट पर हैं। उन्होंने फैंस से प्रार्थना की कि वो उनके लिए दुआएं मांगें। वहीं, विक्रम की पत्नी ने कहा था कि डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर : हर तरह का किरदार निभाने को इच्छुक
Published / 2022-11-23 18:57:54
भूमि पेडनेकर : हर तरह का किरदार निभाने को इच्छुक

एबीएन डेस्क। भूमि पेडनेकर फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाना चाहती है। भूमि पेडनेकर का कहना है कि उन्हें खुद को एक सांचे में ढालना पसंद नहीं है। यही वजह है कि वह अपने किरदारों के साथ लगातार प्रयोग करती रही हैं। उन्होंने कहा, मैं सच में रोमांचित हूं कि फिल्म मेकर्स महसूस करते हैं कि मैं अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं और किसी भी भूमिका को निभाने के लिए अपनी सीमाओं से आगे जाने की हिम्मत रखती हूं। मेरे लिए यह मेरे काम और एक कलाकार के रूप में मेरे कौशल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। भूमि पेडनेकर ने कहा, फिल्म गोविंदा नाम मेरा में भी मैं दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए कुछ अलग करने का प्रयास कर रही हूं। मैं अपनी हर फिल्म के साथ स्टीरियोटाइप और परंपरागत छवि को बदलने की कोशिश कर रही हूं। मुझे एक सांचे में ढाले जाने से नफरत है। मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है। 

अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ के खिलाफ दायर याचिका वापस
Published / 2022-11-21 22:57:46
अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ के खिलाफ दायर याचिका वापस

एबीएन डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका याचिकाकर्ता ने वापस ले ली है। यह याचिका फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दाखिल हुई थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही फिल्म रिलीज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को निरर्थक बताया। इसके बाद याचिकाकर्ता चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट ने केस वापस ले लिया।श्री चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट नाम की संस्था ने दायर याचिका में भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था। याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। इससे चित्रगुप्त की पूजा करने वाले दुनियाभर के करोड़ों कायस्थ लोगों की भावनाएं आहत होंगी। याचिका में कहा गया था कि फिल्म के रिलीज होने से देश की शांति और सामंजस्य पर असर पड़ सकता है और अराजकता फैल सकती है। याचिका में फिल्म को सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज करने से रोकने की मांग की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,348