Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
दर्शनीय होगी बाबा भोले की बारात की शोभायात्रा : रमेश सिंह
Published / 2026-01-31 18:11:47
दर्शनीय होगी बाबा भोले की बारात की शोभायात्रा : रमेश सिंह

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31- 01 -2026 दिन शनिवार को श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के तत्वावधान में संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में तमाम सदस्यों की उपस्थिति में 15-2-2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष से ज्यादा भव्य एवं मनमोहक झांकियां, ढोल ताशे, आकर्षक भजन मंडली के साथ शोभायात्रा निकाली जाने पर गहन चर्चाएं हुई। इस बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की शोभायात्रा में कुछ आकर्षक ऐसी झांकियां होगी जो रांची वासियों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। देवाधिदेव महादेव की शोभायात्रा की तैयारी में संघ के तमाम सदस्य पूरे जोरों शोरों से  लगे हुए हैं। बैठक में शैलेंद्र कुमार, नवीन पपनेजा, राकेश अरोड़ा, नीरज जायसवाल, सुमित बजाज, महेश सोनी, शंकर सिंगर, कौशल कुमार, अशोक बजाज, गौरव बजाज, अजय वर्मा, राज सिंह, संजय अरोड़ा इत्यादि शामिल हुए।

श्री श्याम मंदिर में कल कई कार्यक्रम
Published / 2026-01-31 18:08:43
श्री श्याम मंदिर में कल कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा निर्मित श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस कल दिनांक 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा।  सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा प्रात: 11:30 बजे मंदिर के बगल में शीतल कॉम्प्लेक्स में श्री श्याम भंडारा एवं मुख्य कार्यक्रम संध्या 4:30 बजे से 7:30 बजे तक गुरुग्राम से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक सागर शर्मा द्वारा भजन संकीर्तन किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (फोन 9835331112) ने दी।

बरियातू अनाथालय को बीआईटी ने दान की जमीन
Published / 2026-01-30 20:46:47
बरियातू अनाथालय को बीआईटी ने दान की जमीन

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू अनाथालय में बच्चों के लिए दान अभियान चलायाटीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू स्थित गुरु नानक विकलांग बच्चों के अनाथालय के बच्चों के लिए एक दान अभियान आयोजित किया। यह पहल समाज की ज़रूरतों से जुड़ने और छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।इस कार्यक्रम से पहले लियो क्लब के 50 सदस्यों ने कॉलेज के हॉस्टलों में जाकर स्वेच्छा से दान इकट्ठा किया। अनाथालय पहुँचने पर यह दान वहाँ रहने वाले 47 बच्चों के बीच बराबर बाँटा गया। इस दौरान केवल दान देने पर नहीं, बल्कि बच्चों के साथ समय बिताने और उनसे जुड़ने पर भी ध्यान दिया गया।क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ दोपहर का समय खेल और अन्य गतिविधियों में बिताया। अंताक्षरी, रंग भरना और आसान रचनात्मक खेल रखे गये, जिससे बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल बना। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान देना नहीं, बल्कि बच्चों के साथ मिलकर खुशी के पल साझा करना था।यह अभियान इस सोच पर आधारित था कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। इस अनुभव से छात्रों को यह समझने का मौका मिला कि छोटे-छोटे और अच्छे प्रयास भी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा देश के प्रमुख निजी तकनीकी संस्थानों में से एक है और यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कामों को भी महत्व दिया जाता है। संस्थान छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वे समाज को बेहतर ढंग से समझ सकें। जनवरी में किया गया यह दौरा  लियो क्लब की नियमित सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है। क्लब आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा, ताकि समाज से जुड़कर लगातार मदद की जा सके।

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी चांदन द्वादशी
Published / 2026-01-30 20:27:46
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी चांदन द्वादशी

एबीएन सोशल डेस्क। श्री श्याम मण्डल, रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 6:30  बजे  से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान अमर कुमार सिंघानिया ने अपने पूरे परिवार  के साथ जिनमें  रेखा सिंघानिया, सारदा सिंघानिया  एवं अशोक धनुका  ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किये।सर्वप्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं पोद्दार परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे। साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आये हुए भक्तजनों को शुद्ध पेयजल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 650 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल, प्रियांश पोद्दार, जितेश अग्रवाल, अजय साबू, नितेश लखोटिया, महेश सारस्वत, अमित जलान,  का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 फरवरी को महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगेगा
Published / 2026-01-29 20:42:08
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 फरवरी को महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगेगा

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 फरवरी दिन रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में प्रत्येक रविवार को आयोजित अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का 5 वर्ष पूर्ण हो जायेगा। मौके पर 1 फरवरी को 251वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया है। साथ ही साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स आक्सीजन आदि की जांच की जायेगी। चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जायेगा। ट्रस्ट ने  श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

श्याम सरकार है ये, सर झुकाने चले आओ, सच्चा दरबार है ये, सर झुकाने चले आओ...
Published / 2026-01-29 20:41:31
श्याम सरकार है ये, सर झुकाने चले आओ, सच्चा दरबार है ये, सर झुकाने चले आओ...

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी पर्व अत्यंत श्रद्धा व भक्तिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के ताजे व खुशबूदार फूलों से श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं हनुमान जी का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। फाल्गुन मास में खाटू धाम (राजस्थान) स्थित श्री श्याम मंदिर में अर्पित किये जाने वाले निशानों (ध्वजा) की विधिवत पूजन मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बगला व मंत्री धीरज बंका के करकमलों से कर स्थापित किये गये। मंदिर में भक्तों के दर्शनार्थ हेतु निशान (ध्वजा) 3 फरवरी 2026 तक स्थापित रहेंगे। रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। मौके पर ओ सांवरिया यो निशान महे दूर देश से लाया,  भगत तुम जइयो रे, जइयो रे फागुन में इक बार, बुलावा आयेगा, आयेगा, खाटू से हर बार, बाबा से होगी मुलाकात, अब के फागुण में, नाचेंगे सारी-सारी रात, अब के फागुण में, तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से, होली खेलांगा आपां, गिरधर गोपाल से, आये हैं दिन फागण के, आये हैं दिन नाचण के, आज नहीं तो कब नाचोगे, बीत गये दिन सावन के इत्यादि भजनों की लय पर श्याम भक्त झूमते रहे।  इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा, केसरिया दूध और मगही पान का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस क्रायक्राम को सफल बनाने में रमेश चंद्र सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, विकाश पाडिया, नितेश केजरीवाल, प्रियांश पोद्दार, अमित जलान, अजय साबू का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

कवि सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक अग्रसेन भवन में
Published / 2026-01-27 21:37:08
कवि सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक अग्रसेन भवन में

टीम एबीएन, रांच। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक आज दिनांक 27 जनवरी 2026 स्थानीय अग्रसेन भवन के कार्यालय में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पवन पोद्दार ने करते हुए आये हुए सभी पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य एवं सदस्यगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई। समिति के सचिव अंजय सरावगी ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनायी, जिसे सर्वसमिति से संपूष्टि की गयी। कवि सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक पवन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 1 मार्च 2026 को कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर में किया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी गिरामी भाग लेंगे। पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि वीररस, हास्यरस और श्रृंगार रस के कवियों के  नामों का चयन कवि सम्मेलन के लिए आरक्षित किया गया है, जल्द ही उनके आरक्षित होने पर नामों की जानकारी दी जायेगी। विदित हो कि रांची में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन आयोजन संपूर्ण झारखंड में अपनी एक पहचान बनाई हुई है, जिसमें विशेष रूप से युवावर्ग महिला वर्ग और वरिष्ठ नागरिक शामिल होते हैं, यह आयोजन पूर्णतया निशुल्क रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था रहती है। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष मनोज बजाज ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तदोपरान बैठक की कार्रवाई अगले बैठक के लिए स्थगित की गयी। मौके पर पूर्व अध्यक्ष ललित पोद्दार, अशोक नारसरिया, किशोर मंत्री, कमल जैन, हरिशंकर कनोडिया, प्रकाश धेलिया, निर्भय शंकर हरीत, अनूप अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी सचिव अंजय सरावगी ने दी।

15वीं खाटू श्री श्याम के लिए निशान पद यात्रा निकली
Published / 2026-01-24 22:08:35
15वीं खाटू श्री श्याम के लिए निशान पद यात्रा निकली

बाबा श्याम के भक्त मुन्ना शर्मा रांची से निशान ले कर पैदल जायेंगे राजस्थान के खाटू धाम 1500 किमी की यात्रा 30 दिन में होगी पूर्ण प्रतिदिन 50 किमी की यात्रा के बाद होगा विश्राम टीम एबीएन, रांची। झारखंड रांची से 7 बार बंगाल से 2 बार छतीसगढ़ के रायगढ़ से 2 बार बिहार के भागलपुर, दरभंगा से 3 बार कुल 14 बार खाटू श्याम निशान  पद यात्रा कर चुके है यह इनकी 15 वी यात्रा है। झारखंड, बिहार, यूपी से प्रवेश करेंगे राजस्थान में टीम एबीएन, रांची। मुन्ना शर्मा जिन्होंने झारखंड के राँची से 7 बार श्री श्याम के निशान के साथ खाटु धाम की पदयात्रा कर श्री श्यामजी को निशान अर्पित किया है। ये झारखण्ड में रांची से आठवी यात्रा होगी। मुन्ना शर्मा ने बताया की कुल 14 बार पैदल निशान ले कर यह यात्रा खाटु धाम तक हमने की है। 7 बार रांची से 2 बार कलकत्ता से 2 बार रायगढ़ से और 3 बार भागलपुर,दरभंगा से यह यात्रा खाटू धाम तक के लिए की गयी। प्रतिदिन 50 किलो मीटर तक चलते है। प्रात: 6  बजे निशान का पूजन, आरती, भोग के उपरांत यह यात्रा प्रारंभ की जाती है और सायं 6 बजे तक यात्रा को विश्राम दिया जाता है। मंदिरों में, धर्मशाला में, श्याम प्रेमी के आवास पर जहां भी लोग रुकने के लिये एवं पवित्र  जगह निशान को रखने के लिये जगह उपलब्ध कराते है वही पर सायं आरती, पूजन, संकीर्तन, प्रसाद का भोग बाबा के निशान को लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि यात्रा के क्रम में कई धार्मिक स्थलों पर लोग निशान का पूजन व आरती करते है लोगों को व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से सूचना मिल जाती है कि निशान लेकर कहां किस गांव, शहर और जिला में प्रवेश कर रहे है। वहां पूर्व निर्धारित समय व दिन में लोगों के द्वारा स्वागत किया जाता है। बाबा श्याम की भक्ति व लगन में लीन मुन्ना शर्मा सफर में श्री श्याम गुण गान करते हुए  श्रद्धा के साथ अपने मुकाम पर समय में पहुंचना चाहते है।प्रत्येक साल बाबा को निशान समर्पित रखने की इच्छा मन में रखे बाबा के दरबार पहुंच कर उन्हें निशान अर्पित कर बाबा श्याम से अपने ईस्ट मित्रों, परिवार, सहयोगीयो के लिए आशिर्वाद चाहतें है झारखंड के खुशहाली की कामना चाहते है। यात्रा का बहुत बड़ा महत्व है जो भी मनो कामना आपकी है वो बाबा के निशान पद यात्रा से अवश्य पूर्ण होती है। फागन में श्री श्याम मंदिर खाटु धाम में लाखों श्रद्धालू श्याम भक्त रिंगस, जयपुर व राजस्थान के कोने कोने से पैदल बाबा का निशान ले कर आते है और बाबा को अर्पित करते है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को मैंने स्वयं प्रारंभ किया है अपनी इच्छा से में निशान ले कर बाबा के दरबार में अर्पित करता हूं। मुझे श्याम प्रेमियों का तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। इस यात्रा को सजाने में कई श्याम प्रेमीयो का मुझे  सहयोग प्राप्त हो रहा है। धर्मप्रेमी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि आज 24 जनवरी को लालपुर के ब्यवसायिक मुकेश पांडेय के आवास से पूजन, संकीर्तन के साथ यह यात्रा प्रारंभ हुई जो अपर बाजार होते हुए श्री श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। दोनों मंदिरों में दर्शन के उपरांत श्याम भक्त नटवर शर्मा के आवास पर निशान पूजन व मुन्ना शर्मा जी का स्वागत किया गया। यहां से यात्रा बूटी मोड़ होकर बी आई टी ,ओरमांझी, रामगढ़, हजारीबाग, बरही, चौपारण, डोभी होते हुए आगे बढ़ेगी। आज रात्रि पहला विश्राम रामगढ़ में होगा। मुन्ना शर्मा का मोबाइल नंबर 6203080274 है जिनको इनसे संपर्क करना है बात कर कर सकते हैं। उक्त जानकारी संगठन के प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।

111 श्याम भक्त चुटिया के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल में बाबा श्याम को सौंपेंगे निशान
Published / 2026-01-23 21:13:19
111 श्याम भक्त चुटिया के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल में बाबा श्याम को सौंपेंगे निशान

टीम एबीएन, रांची। सेठ रामेश्वर पोद्दार स्मृति भवन चुटिया रांची में आज दिनांक 23.1.26 दिन शुक्रवार को श्री श्याम सेवा समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन में कार्यक्रम संयोजक ऋषि टिबरेवाल के सान्निध्य में की गयी। इसमें श्री श्याम सेवा समिति के तृतीय वार्षिक उत्सव के संबंध में विस्तृत रूप में कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि दिनांक 25. 01. 2026 दिन रविवार को चुटिया स्थित श्री राम मंदिर से अपराह्न 3 बजे पारंपरिक पोशाक धारण कर 111 महिला एवं पुरुष श्याम भक्तों द्वारा श्याम निशान लेकर चुटिया के विभिन्न मार्ग से होकर आयोजन स्थल में आकर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। इस यात्रा में बाबा का अलौकिक श्रृंगार से सुशोजित रथ के साथ-साथ भजन गायक भजन गाते हुए साथ साथ चलेंगे। संध्या 6:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम स्मृति भवन चुटिया के प्रांगण में शुभारंभ समाज के गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया जायेगा। मुख्य जजमान सीताराम जी चौधरी के परिवार द्वारा बाबा कि ज्योत जलाकर बाबा को आमंत्रित किया जायेगा। इस दौरान श्याम बाबा को विभिन्न प्रकार के फूलों से निर्मित बाघा पहनाया जायेगा। बाबा को सुगंधित इत्रों से स्नान कराया जायेगा। इसके बाद समिति सदस्य किशन मोदी, प्रमोद पोद्दार, राजेश जी, कुमारी अंशिका, कुमारी रिशिका, परमेश्वरी जोशी बाबा को भजनों की माला अर्पित करेंगी। धनबाद से आये हुए प्रख्यात भजन प्रवाहक श्री रोमित बंसल एवं श्री आशीष सिंगल भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। श्याम बाबा को 56 भोग और महाभोग विशिष्ठ सदस्य चढ़ायेंगे। रात्रि 8:30 बजे से उपस्थित सभी श्याम भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया जायेगा। महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के बधाई स्वरूप सिक्का, ट्रॉफी, मोर पंख, मेवा भक्तों के बीच वितरित की जायेगी। कार्यक्रम का समापन रात्रि 11 बजे  बाबा की महा आरती के साथ संपन्न किया जायेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदीप मोदी, दीपक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भवानी बिरला, पंकज सिंघानिया, हरिशंकर, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश अग्रवाल, मुकेश साबू, अर्जुन सिंघानिया, विनोद बेगवानी, डॉ भरत अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, मिकी केडिया, ललित केडिया, वीणा माहेश्वरी, सुजाता टिबरेवाल, बॉबी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.