Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
झारखंड : केजी से आठवीं तक के स्कूल अब सात से 11:30 तक चलेंगे
Published / 2026-04-20 22:03:52
झारखंड : केजी से आठवीं तक के स्कूल अब सात से 11:30 तक चलेंगे

झारखंड में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी की वजह से केजी से 8वीं तक सुबह 7 से 11.30 बजे तक चलेगा स्कूल टीम एबीएन, रांची। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों का समय 21 अप्रैल से बदलने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित एवं निजी स्कूलों में अगले आदेश तक केजी वर्ग से वर्ग 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाहन 11:30 तक तथा वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं प्रात:7 बजे से मध्यान्न 12 बजे तक संचालित की जायेगी। शिक्षकों को कोई राहत नहीं हालांकि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी को इस आदेश से कोई राहत नहीं मिली है। उन्हें प्रात: 7 बजे से अपराह्न 1 बजे तक विद्यालय में रहना ही होगा और शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद वे शेष समय में गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस आदेश को सरकार के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने जारी किया है। स्कूल पर बढ़ रहा था समय बदलने का दबाव गौरतलब है कि झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों के समय में बदलाव या अवकाश घोषित करने की मांग की गयी थी। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षा सचिव को कल ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई की अपील की थी, जिसके बाद कदम उठाया गया है। भीषण गर्मी से खुद के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी बचायें भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। जिससे बचाने के लिए उन्हें पर्याप्त पानी या तरल पदार्थ देते रहे। इसमें नींबू पानी या नारियल पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। बच्चों को सादे पानी के अलावा ओआरएस भी दे सकते हैं, जो अलग अलग फ्लेवर में इन दिनों मार्केट में उपलब्ध है। गर्मी में ऐसे करें अपना बचाव इसके अलावा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाएं और सिर ढककर बच्चों को बाहर भेजें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में खेलने से बच्चों को जरूर रोके। स्कूल के बैग में हमेशा पानी की बोतल रखें और प्यास न लगने पर भी बीच-बीच में पानी पीने की आदत डाले। घर का बना हल्का और ताजा खाना दें। तरबूज, खरबूजा, खीरा जैसी पानी की अधिकता वाली फल और सब्जियां खिलाएं और तली-भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजों से बचे।

जमशेदपुर में बनेगा भव्य आइएसबीटी सह मॉल, जानें इसकी खूबियां
Published / 2026-04-17 20:43:56
जमशेदपुर में बनेगा भव्य आइएसबीटी सह मॉल, जानें इसकी खूबियां

पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए मिली 153.36 करोड़ की स्वीकृति हेक्सागोनल डिजायन और हरियाली पर आधारित होगा आकर्षक भवन एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के खुलने की रहेगी व्यवस्था पैसेंजर एवं ड्राइवर डोरमेट्री, वाातानुकूलित विश्राम स्थल, रेंस्टोरेंट का इंतजाम टीम एबीएन, रांची। झारखंड का पहला अंर्तराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) सह कमर्शियल  भवन जमशेदपुर में बनेगा। पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए 153.36 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिमंडल ने प्रदान कर दी है। डिमना चौक और पारीडीह के बीच नेशनल हाइवे के किनारे आइएसबीटी सह मॉल 9.88 एकड़ भूमि पर बनेगा। यह पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ अनुकृति होगी। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधारभूत संरचना के विकास की परिकल्पना एवं विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के पहल पर आधुनिक एवं आकर्षक आइएसबीटी एवं कमर्शियल भवन बनेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इसके क्रियान्वयन जवाबदेही जुडको को सौंपते हुए निर्देश दिया है कि यात्रियों की हर बुनियादी सुविधा का मुकम्मल ख्याल रखा जाये। गुणवत्ता के साथ  निर्माण की प्रक्रिया शुरू करायी जाये। कमर्शियल भवन में मल्टीपरपज हाल, मनोरंजन केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, जन शौचालय, रेंटस्टोरेंट, फूड कोर्ट और लगभग 100 दुकाने रहेंगी। आइएसबीटी सह कमर्शियल भवन की विशेषताएं सेंट्रल कोर्टयार्ड : यह छायादार स्थान यात्रियों के बैठने और मनोरंजन के लिए होगा  जिसमें जल संरचनायें उनको सुकून प्रदान करेंगी। यही नहीं यहां की खूबसूरती स्थानीय कलाकृतियां एवं चित्रकला बढ़ायेंगी।  षटकोणीय प्लाजा : बस टर्मिनल एवं कमर्शियल भवन के बीच का जीवंत संपर्क स्थल जिसमें  त्रिकोणीय जाली प्रणाली एवं रंगीन शीषे से बने षटकोण जो गतिशील छाया आकृतियां बनाते नजर आयेंगी। टर्मिनल बिल्डिंग - 2 बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर प्लस फर्स्ट फ्लोर कमर्शियल बिल्डिंग - बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर प्लस तीन फ्लोर आइएसबीटी क्षेत्र ग्राउंड फ्लोर : आइडल पर्किंग 50 बस (एक साथ ठहराव) , एलाइटिंग बस बे 23 (प्रस्थान एवं आगमन) , वर्कशाप 763 वर्गमीटर कारपर्किंग -300 , दो पहिया पर्किंग - 350 , टिकट काउंटर - 18,  लाजेस्टिक सेंटर, क्लाक रूम , जन शौचालय 230 वर्गमीटर , यात्री प्रतीक्षालय - 300 यात्री , रेस्टोरेंट एवं फूडकोर्ट - 270 वर्गमीटर , दुकानें - 46 , एंकरशाप-250 वर्गमीटर फर्स्ट फ्लोर  : वतानुकूलित प्रतीक्षालय - 80 यात्री , पैसेंजर डोरमेट्री - 120 यात्री , ड्राइवर डोरमेट्री - 60 चालक सह चालक , फूडकोर्ट - 600 वर्गमीटर , एंकर शाप - 450 वर्गमीटर , ट्रैवल एडमिन आफिस  , जन शौचालय , प्रशासनिक आफिस स्थल

दुनिया के लिए अविश्वसनीय मित्र बनेंगे भारत और अ‍ॅस्ट्रिया!
Published / 2026-04-16 18:58:46
दुनिया के लिए अविश्वसनीय मित्र बनेंगे भारत और अ‍ॅस्ट्रिया!

दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और आस्ट्रिया : मोदी एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में नयी ऊर्जा आयेगी और आॅस्ट्रिया की विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता तथा भारत की गति और पैमाना दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेगा। दोनों देश रक्षा, सेमीकन्डक्टर, क्वांटम और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अपनी साझेदारी को सुदृढ़ करेंगे। भारत और आस्ट्रिया ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं और माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट को नर्सिंग क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। दोनों देशों ने युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत हॉलिडे प्रोग्राम शुरू करने की भी घोषणा की है। मोदी ने भारत यात्रा पर आयेस्टॉकर के साथ वार्ता के बाद गुरुवार को यहां संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि भारत-आस्ट्रिया साझेदारी को नवाचार और भविष्य की जरूरतों पर आधारित बनाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का मजबूती से मानना है कि सैन्य टकरावों से समस्याओं का समाधान संभव नहीं और हम यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि भारत और आस्ट्रिया दोनों ही वैश्चिक संस्थाओं में सुधारोंं के प्रबल समर्थक हैं और आतंकवाद को जड़ से मिटाना, हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

मातृ वंदन अधिनियम परिसीमन का पहला कदम!
Published / 2026-04-14 21:05:01
मातृ वंदन अधिनियम परिसीमन का पहला कदम!

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा की संरचना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने संसद के लिए एक अहम संविधान संशोधन बिल पेश करने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। यह कदम देश की जनसंख्या और प्रतिनिधित्व के नए संतुलन को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, इनमें से 815 सीटें राज्यों के लिए और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तय की गयी हैं। इस बदलाव की सबसे अहम बात यह है कि 2026 की जनगणना के बाद होने वाले पहले परिसीमन या पुनर्निर्धारण के आधार पर नयी सीटों का निर्धारण किया जायेगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण को लागू करने के लिए भी कानूनी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 82(3) को हटाने का भी प्रस्ताव रखा है, जिससे परिसीमन की समय-सीमा से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होगा। 

आशा भोंसले का निधन अत्यंत हृदयविदारक : हेमंत सोरेन
Published / 2026-04-12 17:09:53
आशा भोंसले का निधन अत्यंत हृदयविदारक : हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। उनकी मधुर और जीवंत आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई झलकती थी। उनका जाना केवल कला जगत की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आज पूरा देश उनके जाने से शोकाकुल है। उनके गीत, उनकी आवाज और उनकी विरासत सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर, शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

रांची को मिली 303 करोड़ की दो योजनाओं की सौगात
Published / 2026-04-11 20:14:34
रांची को मिली 303 करोड़ की दो योजनाओं की सौगात

केंद्र सरकार ने रांची में की 303 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत, अब जाम और हादसों से मिलेगी राहत! टीम एबीएन, रांची। रांची में सड़क विकास को लेकर एक बड़ी पहल की गयी है। केंद्र सरकार ने यहां यातायात सुधार और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की है। संजय सेठ ने रिमोट दबाकर इन योजनाओं की आधारशिला रखी बीते शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 303 करोड़ रुपये की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। रांची में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी इसमें हिस्सा लिया और रिमोट दबाकर इन योजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं के तहत रांची-जमशेदपुर रोड (एनएच-33) पर रामपुर चौक के पास एक अंडरग्राउंड टनल बनायी जायेगी। वहीं रांची-हजारीबाग रोड पर इरबा के विकास चौक में एक आधुनिक ओवरब्रिज बनाया जायेगा। ट्रैफिक जाम कम होगा और सड़क हादसों में भी कमी आयेगी सरकार का कहना है कि ये दोनों परियोजनाएं करीब दो साल में पूरी हो जायेंगी। इनके बनने से रांची और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम कम होगा और सड़क हादसों में भी कमी आयेगी। संजय सेठ ने बताया कि रामपुर चौक और विकास चौक पर अक्सर जाम और दुर्घटनाएं होती थीं। इस समस्या की जानकारी देने के सिर्फ 15 दिन के अंदर ही परियोजना को मंजूरी मिल गयी। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में इस समय करीब 45 हजार करोड़ रुपये की लागत से 1500 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों पर काम चल रहा है। कुछ प्रमुख परियोजनाएं इस प्रकार हैं: गोला-ओरमांझी सड़क लगभग 90% पूरी हो चुकी है ओरमांझी फ्लाईओवर को मंजूरी मिल गयी है घोरालिंग, फुलदुंगरी और बहरागोड़ा में अंडरपास बनाये जा रहे हैं चिल्गु नदी पर पुल 2027 तक पूरा होगा इटकी और चांडिल में रेल ओवरब्रिज बन रहे हैं बेहतर सड़क सुविधा से झारखंड का विकास होगा इसके अलावा चरही और चुटुपालू घाटी में सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। रांची-महुलिया और कोडरमा-मेघातरी सड़क परियोजनाएं भी जारी हैं। आने वाले समय में झारखंड को 17 हजार करोड़ रुपये की नयी सड़क परियोजनाएं मिलेंगी, जिनमें 450 किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल होगा।वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का हिस्सा भी इसमें जोड़ा जायेगा। रांची में 6000 करोड़ रुपये की लागत से 195 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड बनाने की भी योजना है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में टोल प्लाजा से जुड़ी शिकायतें भी सामने आयीं। इस पर संजय सेठ ने अधिकारियों को नियमों का पालन करने और गलत तरीके से वसूली होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से झारखंड का विकास होगा और लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

गवर्नर से मिले सीएम, राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा
Published / 2026-04-10 17:58:58
गवर्नर से मिले सीएम, राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा

सीएम हेमंत ने राज्यपाल से की मुलाकातविकास व जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चाटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्यहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। साथ ही आगामी योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की गई।

राज्यसभा की सदस्यता लेने पर पीएम मोदी ने दी नीतीश को बधाई
Published / 2026-04-10 17:52:17
राज्यसभा की सदस्यता लेने पर पीएम मोदी ने दी नीतीश को बधाई

मोदी ने नीतीश को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीएबीएन सेंट्रल डेस्क (नयी दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।श्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि श्री कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार को संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्यधिक बढ़ाएगा।

निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त
Published / 2026-04-09 21:09:14
निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त

आयुक्त ने गढ़वा के निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज गढ़वा स्थित जिला निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रहण एवं आम जनता को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। वहीं राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए लक्ष्य के अनुरूप इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि निबंधन कार्यालय सरकार के राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। ऐसे में राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने दस्तावेज निबंधन (डीड रजिस्ट्री) एवं रजिस्ट्री के दौरान ली जानेवाली शुल्क संग्रह की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की राजस्व क्षति नहीं होने देने का निर्देश दिया।  निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्वीकृत डीड, विवाह निबंधन (मैरिज रजिस्ट्रेशन), भूमि/संपत्ति निबंधन, लंबित मामलों, आनलाइन एंट्री एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निबंधन कार्य समय सीमा के भीतर निष्पादित करने, आनलाइन प्रणाली को और सुदृढ़ करने, दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करने, आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, कार्यालय में दलाल किस्म के लोगों की आवाजाही को  सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही संपत्ति के सही मूल्य के अनुसार निबंधन करने, स्टांप शुल्क की सही संग्रह करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा जनता को पारदर्शी एवं सरल सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। कार्यालय का संचालन पुरानी भवन में होने के संबंध मे आयुक्त को बताया गया कि कार्यालय नये भवन में सिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, जहां बेहतर स्थान है। निरीक्षण के दौरान अवर निबंधन पदाधिकारी रविश राज सिंह उपस्थित रहे। इससे पूर्व, आयुक्त के गढ़वा पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय का भी भ्रमण किया, जहां सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने उनका स्वागत किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding