टीम एबीएन, रांची। अभी कुछ दिनों पहले ही मैं दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक और लंदन दौरे से लौटा हूं। वहां काफी करीब से उनकी नीतियों, समृद्ध अर्थव्यवस्था, लोगों की जीवन और कार्यशैली तथा परंपरा-संस्कृति देखने-समझने का मुझे मौका मिला। विदेश दौरे में हमें जो अनुभव प्राप्त हुए हैं, उसके जरिए हम राज्य को नई दिशा देने देंगे का प्रयास करेंगे।
हमें अपने संसाधनों का वैल्यू एडिशन करने की भी जरूरत है, ताकि इसका इस्तेमाल अपने राज्य के हिसाब से कर सकें। और राज्यवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ सकें। अबुआ दिशोम बजट कैसा हो, इसे लेकर कई लोगों ने अपनी राय रखी।
मुझे बताया गया है कि कई विशेषज्ञों की भी राय ली गयी है। अबुआ दिशोम बजट को लेकर सर्वश्रेष्ठ सुझाव बजट पोर्टल पर भेजने वाले और पुरस्कृत लोगों को भी मैं हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं। आपके सुझाव सरकार के लिए कई मायने रखते हैं।
टीम एबीएन, रांची। नगर निकाय चुनाव में यदि आप किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी भी कोताही बरतेंगे तो प्रत्याशी बनने से दूर हो जायेंगे। 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। ऐसे में इस चुनाव में किस्मत आजमाने की चाहत रख रहे लोगों को आयोग के प्रावधानों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
नामांकन के समय प्रत्याशी अपने साथ अधिकतम तीन समर्थकों को लेकर जायेंगे। आगामी 4 फरवरी तक दिन के 11 से 3 बजे तक होने वाले नॉमिनेशन को लेकर जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि नामांकन स्थल के सौ मीटर के दायरे में प्रत्याशी अपने तीन समर्थकों के साथ जायेंगे।
बता दें कि यह आदेश पूवार्नुमति प्राप्त सभा/ जुलूस/ शादी/ बारात पार्टी/ शवयात्रा/ हाट-बाजार/ अस्पताल जा रहे मरीज के साथ-साथ जा रहे व्यक्तियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं तैनात सरकारी कर्मचारी/ पुलिस बल पर लागू नहीं रहेगा। यह निषेधाज्ञा कैंटोनमेंट क्षेत्र, परीक्षा केंद्रों, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय/ विश्वविद्यालय को छोड़कर लागू होगा।
टीम एबीएन, रांची। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदय विदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने भारी संवेदना व्यक्त करते हुए आगे कहा मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
बता दें कि महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है। अजित पवार आज बारामती में जिला परिषद चुनाव से जुड़ी कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
टीम एबीएन, रांची। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगर निगम (नगरपालिका) आम चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है।
नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को मतदान कराया जायेगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये हैं।
चुनाव परिणामों की घोषणा 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसी दिन यह स्पष्ट हो जायेगा कि नगर निगम की कमान किसके हाथों में जायेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस की महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने कहा कि राज्य पुलिस झारखंड को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोमवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने वर्ष 2025 में नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य अपराध नियंत्रण से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि कई चुनौतियों के बावजूद झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि पुलिस मुठभेड़ों में 32 नक्सली मारे गए। उन्होंने इसे माओवादी हिंसा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करार दिया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने 30 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े पांच सक्रिय सदस्य भी शामिल थे। डीजीपी के अनुसार यह कार्रवाई आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कदम
डीजीपी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। वर्ष 2025 में 706 नशीले पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज किए गए, जिनमें 883 आरोपियों को जेल भेजा गया। इस दौरान 58.77 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल कानून प्रवर्तन नहीं, बल्कि युवाओं को विनाशकारी भविष्य से बचाने का प्रयास है।
डिजिटल युग में साइबर अपराध को बड़ी चुनौती बताते हुए डीजीपी मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2025 में 1,413 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। इनमें 1,268 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 90 लाख रुपये नकद जब्त किए, 38.67 करोड़ रुपये फ्रीज किए और 1.48 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराई।
प्रतिबिंब एप से नेटवर्क तोड़ने का दावा
डीजीपी ने बताया कि प्रतिबिंब एप के जरिए 140 अतिरिक्त मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें 642 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 1,008 मोबाइल फोन और 1,332 सिम कार्ड जब्त किए गए, जिससे कई साइबर अपराध नेटवर्क की रीढ़ टूटने का दावा किया गया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को जोहार कहकर अभिवादन किया।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र का उत्सव है। यह दिन हमारे संविधान पर अटूट विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के गौरव को दर्शाता है।
हेमंत सोरेन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर संविधान निर्माताओं और देश के वीर शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। उन्होंने न्यायपूर्ण, समान और उन्नत समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। जय हिन्द! जय झारखंड!
टीम एबीएन, रांची। उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक नया इतिहास बनने जा रहा है। राज्य स्थापना के बाद पहली बार ऐसा होगा जब दुमका में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जिला उपायुक्त फहरायेंगे।
अब तक यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराते हैं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर होने के कारण दुमका नहीं पहुंच सकेंगे। वहीं, संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त का पद भी पिछले लगभग तीन महीनों से रिक्त है।
ऐसे में इस वर्ष जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
शनिवार को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि मुख्यमंत्री इस बार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन प्रशासन की ओर से आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
इस वर्ष संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से कुल 15 प्लाटून परेड में भाग लेंगे। इसमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), आईआरबी और एनसीसी की टुकड़यिां भी शामिल होंगी। साथ ही 14 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी।
उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं और झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। ऐसी स्थिति में उपायुक्त द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। यातायात व्यवस्था के लिए रूट लाइन तैयार की गई है और पुलिस लाइन मैदान में कुल तीन प्रवेश द्वार बनाये गये हैं, जिनमें वीआईपी के लिए अलग गेट की व्यवस्था की गयी है।
टीम एबीएन, रांची/ लंदन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट रांची में दो जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से नवीन जिंदल से हुई बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जिंदल समूह और झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse