एबीएन डेस्क। कृष्णा नागर रविवार को टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए है। योयोगी नेशनल स्टेडियम में कृष्णा ने पुरुष एकल एसएच 6 के फाइनल में चू मान काई को तीन गेम में 21-17, 16-21, 17-21 से हराकर गोल्ड जीता। राजस्थान के रहने वाले 22 वर्षीय कृष्णा ने अपनी BWF विश्व रैंकिंग की बदौलत टोक्यो में पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने अप्रैल में दुबई 2021 पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में दो स्वर्ण पदक जीते थे। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय का कद छोटा है जिसके बारे में उसके परिवार को तब पता चला जब कृष्ण दो वर्ष के थे। बड़े होकर यह स्वीकार करते हुए कि वह कुछ खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे, कृष्णा ने महसूस किया कि वह तेजी से दौड़ सकते हैं इसलिए दौड़ना पहली पसंद बन गया। हालांकि अपने चचेरे भाई से प्रोत्साहित होकर उन्होंने 2014 में बैडमिंटन में कदम रखा और तीन साल बाद उन्होंने गंभीरता से इस खेल को खेलना शुरू किया।
एबीएन डेस्क। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए लेकिन इसके बावजूद विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप ए में आयरलैंड पर पुर्तगाल की 2-1 की जीत में दो गोल के साथ पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। आयरलैंड को 45वें मिनट में जॉन इगान ने बढ़त दिलाई। रोनाल्डो ने इसके बाद 89वें मिनट में अपना 110वां गोल दागते हुए पुर्तगाल को बराबरी दिलाई और ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई के पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोनाल्डो ने इसके बाद इंजरी टाइम में 180वें मैच में अपना 111वां गोल दागकर आयरलैंड के प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया और पुर्तगाल की जीत सुनिश्चित की। रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा, मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि उन विशेष लम्हों के लिए जो हमें मिले। मैच के अंतिम लम्हों में दो गोल करना इतना मुश्किल होता है लेकिन टीम ने जो किया मुझे उसकी सराहना करनी होगी। हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा। रोनाल्डो के लिए हालांकि मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और आयरलैंड के गोलकीपर गेविन बजुनु ने 15वें मिनट में उनकी पेनल्टी किक रोक दी। रोनाल्डो ने 2004 यूरोपीय चैंपियनशिप में पुर्तगाल के लिए जब अपना पहला गोल किया था तो गेविन सिर्फ दो साल के थे। इस जीत से पुर्तगाल की टीम चार मैचों में 10 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर चल रही है। सर्बिया की टीम उससे तीन अंक पीछे है लेकिन वह बुधवार को नहीं खेली। लग्जमबर्ग ने अजरबेजान को 2-1 से हराया और सर्बिया से एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर चल रहा है।
एबीएन डेस्क। पैरालंपिक में भारत के सिंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह पदक 216.8 अंकों के साथ अपनी झोली में डाला। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। हरियाणा के बहादुरगढ़ से ताल्लुक रखने वाले शूटर सिंहराज का सफर टोक्यो पैरालंपिक तक आसान नहीं रहा। अपने इस सफर के दौरान उन्हें कई झंझावातों से पार पाना पड़ा। दिव्यांगता उन्हें कभी निशानेबाज बनने से नहीं रोक पाई। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपनी ट्रेनिंग लगातार जारी रखने और परिवार की मदद करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा था उनके निशानेबाज बनने के स्वपन को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी को अपनी ज्वैलरी तक बेचनी पड़ी थी। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने पीएम से कहा था, शूटिंग बहुत ही खर्चीला खेल है और मेरे लिए यह आसान नहीं था। मेरे शूटिंग के सपने को पूरा करने करने के लिए मेरी पत्नी ने अपने जेवरात बेच दिए थे।
रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी राज्य स्तरीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूनार्मेंट-2021 का उद्घाटन एक सितंबर की सुबह 10 बजे से होगा। खेल प्रभारी विनोद खलखो और न्यास सदस्य रुपम ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूनार्मेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम करेंगे। एक सितंबर का उद्घाटन मैच टीवीएस शोरुम मांडर और महाराजा मद्रा मुंडा स्पोर्टिग रातू के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा बुधवार को छह अन्य लीग मैच भी खेले जाएंगे। टूनार्मेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सह माननीय विधायक मांडर विधानसभा क्षेत्र बंधु तिर्की मुख्य अतिथि होंगे। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तहत शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूनार्मेंट पिछले 22 वर्षों से लगातार मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में होते आ रहा है। शहीद एतवा उरांव को मरणोपरांत 1998 में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक अबतक झारखंड और बिहार में किसी को भी नहीं मिला है। उन्होंने जून 1996 में अपनी जान की परवाह किए बगैर कोयल नदी में आठ लोगों को बचाने के बाद शहीद हो गए थे।
एबीएन डेस्क। भारतीय आॅलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। भारत के लिए छह टेस्ट, 14 वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बिन्नी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (टी-20) 27 अगस्त 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। बिन्नी ने बयान में कहा, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी मिली और मुझे इस पर गर्व है। बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, विभिन्न टीमों, साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में उनकी मदद की।
एबीएन डेस्क। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।
एबीएन डेस्क। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए। अविन लेखरा ने जीता गोल्ड : टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। कथुनिया ने जीता रजत : टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्था में भारत के योगेश कथुनिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर ने कांस्य पदक पर किया कब्जा : टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के देवेंद्र झाझारिया ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनके अलावा सुंदर सिंह गर्जुर ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। जबकि संदर ने 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।
नई दिल्ली। भारत के निषाद कुमार (Nishad Kumar) ने टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों (Tokyo Paralympics) में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने पुरुषों के ऊंची कूद T-47 इवेंट में देश को रजत पदक दिलाया। निषाद ने इस इवेंट के फाइनल में 2.06 मीटर की कूद लगाई और इसी साल के एशियन गेम्स रिकॉर्ड की भी बराबरी की। यह भारत का इन खेलों में दूसरा पदक है। इसी इवेंट के फाइनल में भारत के दूसरे पैरा-एथलीट रामपाल चाहर 5वें नंबर पर रहे. हालांकि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 1.94 मीटर की कूद लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पैरालंपिक समिति की प्रमुख दीपा मलिक ने निषाद को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है। निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीता, जिससे बेहद खुश हूं। वह उत्कृष्ट कौशल और मेहनत के दम पर एक बेहतरीन एथलीट बने हैं, उन्हें बहुत बधाई...। निषाद से पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल (Bhavina Ben Patel) ने सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के पदकों का खाता खोला था। भाविना को महिला एकल क्लाकस 4 के फाइनल में चीन की झाउ यिंग के हाथों उन्हें 11-7, 11- 5, 11-6 से हार का सामना करना पड़ा।
एबीएन डेस्क। हॉकी के इस देश में पिछले कई वर्षों से क्रिकेट का बोलबाला रहा है। मगर टोक्यो ओलंपिक के बाद से लोगों का ध्यान अन्य खेलों की तरफ भी बढ़ रहा है, जिनमें हॉकी, भाला फेंक, गोल्फ, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे खेल शामिल हैं। इसका मुख्य कारण है खेलों के महाकुंभ में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन। जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक में भारत का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत सात पदकों (एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज) के साथ अंकतालिका में 48वें स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी, भाला फेंक, गोल्फ, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे खेलों में जिस तरह का बेहतरीन प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है। अगर पिछले दो ओलंपिक पर एक नजर डालें तो 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल छह पदक जीते थे, जिसमें दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल था। वहीं, 2016 के रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। हिंदुस्तान की झोली में केवल दो पदक (एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज) ही आए थे। वहीं, टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह इतिहास बन गया। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि भविष्य में देश को इन खेलों से क्या उम्मीदें हैं? इसमें कोई शक नहीं है टोक्यो के बाद लोगों का रुझान अन्य खेलों की तरफ बढ़ रहा है और आने समय में और बढ़ेगा। टोक्यो ओलंपिक को खत्म हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। मगर खिलाड़ियों का ध्यान अभी से ही पेरिस ओलंपिक पर लग चुका है। इसके लिए वो अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं। टोक्यो में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें गोल्ड की आस थी, लेकिन सिल्वर से संतोष करना पड़ा, जिसकी टीस उन्हें अभी भी है। उन खिलाड़ियों का पूरा ध्यान अभी से ही पेरिस पर है। देश को भविष्य में भी इन खेलों से काफी उम्मीदें हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से तत्पर हैं। हाल ही में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों से बातचीत में कहा था कि हमें भारत में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए अपने तरीकों और प्रणाली में सुधार करते रहना होगा। पीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि सुगम्य भारत अभियान इस नई सोच का सबसे बड़ा उदाहरण है। बता दें कि मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल से न सिर्फ खेलों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने पैरा एथलीटों से बात करते हुए कहा था कि चाहे वे किसी भी खेल का प्रतिनिधित्व करते हों, वे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा, आप जिस भी राज्य, क्षेत्र से ताल्लुक रखते हों, जो भी भाषा बोलते हों, उन सबसे ऊपर, आज आप टीम इंडिया हैं। यह भावना हमारे समाज के हर क्षेत्र में होनी चाहिए, हर स्तर पर दिखनी चाहिए। पीएम मोदी के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि सरकार खिलाड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आइए एक नजर डालते हैं टोक्यो सहित पिछले दो ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, पदक और मेडल के रंग पर? 2020 टोक्यो ओलंपिक टोक्यो ओलंपिक में भारत का अब तक सबसे बड़ा दल शामिल हुआ था। 18 खेलों में 126 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत सात पदकों के साथ अंकतालिका में 48वें स्थान पर रहा। भाला फेंक इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म किया। नीरज ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद पदक जीता। वहीं, महिला हॉकी पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची। उधर, गोल्फ में अदिती अशोक ने हारकर भी इतिहास रच दिया। वह मामूली अंतर से पदक से चूक गईं। उन्होंने अपने दूसरे ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया। अदिती खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गईं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.