एबीएन डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल खेल गतिविधियों के प्रभावित होने के बाद बाद रोम के स्टाडियो ओलंपिको में महामारी के दौर के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक यूरो 2020 फुटबॉल चैम्पियनशिप शुक्रवार को शुरू हुई। एक साल की देरी से हो रहे इस टूर्नामेट का पहला मैच उसी देश में खेला गया जो एशिया के बाहर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और जिसने सबसे पहले पूरे देश में लॉकडाउन लगाया था। इटली ने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट के पहले मैच में तुर्की को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। कोरोना वायरस से यूरोप में 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई जिसमें इटली में ही मृतकों की सख्या 1.27 लाख से ज्यादा है। रोम में मैच देखने आये प्रशंसकों को स्टेडियम में आने के लिए वायरस के खिलाफ टीका लेने के प्रमाण के साथ कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट को दिखाना जरुरी था। यूरो 2020 का आयोजन अगर सफल तरीके से हुआ तो इससे तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों का हौसला भी बढ़ेगा, जिसे पिछले साल एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। तोक्यो 2020 का आगाज 23 जुलाई से होगा। 15 महीने पहले पूर्ण लॉकडाउन में जाने के बाद से इटली के उद्घाटन मैच ने देश में सबसे बड़ी संख्या में दर्शक एक साथ जमा हुए। स्टेडियम में हालांकि क्षमता के 25 प्रतिशत ही दर्शक थे। रोम के निवासी फेड्रिको रिवा में कहा कि यह बहुत भावनात्मक पल है, बहुत शानदार पल। यह माहौल ऐसा जो हम सभी याद रहेगा। प्रशंसकों से भरा स्टेडियम, हमें इस सब की जरूरत थी, हमें वास्तव में इसकी जरूरत थी।
एबीएन डेस्क। पहली बार रोलां गैरो का सेमीफ़ाइनल खेल रही खिलाड़ियों में 31वीं सीड अनास्तासिया पाव्ल्युचेंकोवा ने तमारा जिदानसेकको गुरूवार को एक घंटे 34 मिनट में 7-5, 6-3 से हराकर 52 प्रयासों में पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका मुकाबला पहली बार फ़ाइनल में पहुंची चेक गणराज्य की खिलाड़ी बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में यूनान की मारिया सक्कारी की चुनौती को तीन घंटे 18 मिनट तक चले कड़े संघर्ष में 7-5, 4-6, 9-7 से काबू किया। दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबला काफी संघर्षमय रहा। क्रेजीकोवा ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरा सेट गंवा दिया लेकिन निर्णायक सेट में उन्होंने 0-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सेट को 6-6 के स्कोर तक पहुंचाया और और फिर निर्णायक सेट को 9-7 से जीतकर पहली बार फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में जगह बना ली।
एबीएन डेस्क। UEFA यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप और UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप और यूरो कप 2020 टूर्नामेंट 11 जून से शुरू हो रहा है। पहला मैच तुर्की और इटली के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून को रात 12:30 बजे से शुरू होगा। इस बार मेन टूर्नामेंट यानी फाइनल्स में 24 टीमें आमने-सामने होंगी। सभी टीमों को 4-4 के 6 ग्रुप में बांटा गया है। 11 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा। 11 देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट इस बार यह टूर्नामेंट 11 देशों के 11 शहरों में खेला जाएगा। इनमें अजरबैजान के बाकू, डेनमार्कके कोपनहेगन, इंग्लैंड के लंदन, जर्मनी के म्यूनिख, हंगरी के बुडापेस्ट, इटली के रोम, नीदरलैंड्स के एम्सटरडैम, रोमानिया के बुखारेस्ट, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग, स्कॉटलैंड के ग्लास्गो और स्पेन के सेविल में मैच खेले जाएंगे। पुर्तगाल की टीम खिताब बचाने उतरेगी स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल खिताब बचाने उतरेगी। 2016 में पुर्तगाल ने फ्रांस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब तक हुए 15 यूरोपियन चैंपियनशिप टूर्नामेंट्स को 10 टीमों ने जीता है। जर्मनी और स्पेन ने सबसे ज्यादा 3-3 बार टूर्नामेंट जीता। फ्रांस ने 2 बार यूरो कप टाइटल को अपने नाम किया है। जबकि, सोवियत यूनियन, इटली, चेकोस्लोवाकिया, नीदरलैंड्स, डेनमार्क, ग्रीस और पुर्तगाल ने 1-1 बार टाइटल अपने नाम किया है। सेमीफाइनल और फाइनल लंदन में 6 ग्रुप की टॉप 2 टीमें प्री-क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके साथ ही सभी ग्रुप में से तीसरे स्थान पर रहने वाली टॉप-4 टीमें भी राउंड ऑफ-16 में पहुंचेंगी। प्री-क्वार्टरफाइनल के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। आखिरी 3 मैच लंदन के वेम्बली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
एबीएन डेस्क। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने क्वारंटीन के तीसरे दिन अलग-अलग समय पर जिम और खेल के मुख्य मैदान में दौड़ने की अनुमति मिलने के बाद प्रशिक्षण शुरू किए। सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जॉगिंग का एक वीडियो अपलोड किया। इससे यह पता चलता है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को स्वास्थ्य अधिकारियों से जरूरी अनुमति मिल गई है, जिससे मेहमान टीमों को प्रशिक्षण का अवसर मिल सके। पुजारा ने जॉगिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया, जिसमें लिखा था, लेट्स गो। खिलाड़ियों को तीसरे दिन अपने कमरे से बाहर आने की इजाजत थी, लेकिन अभी वे एक दूसरे से मिल नहीं सकते है। पुरुष और महिला खिलाड़ी जिम का उपयोग दौड़ने और अन्य शारीरिक प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए अलग-अलग समय पर कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कुछ दिनों बाद बगल के अभ्यास मैदान में शुरू होगा। रविवार को कमरे का पृथकवास खत्म होने की संभावना है, जिसके बाद वे छोटे समूहों में अपने जिम सत्र को कर सकते हैं। खिलाड़ियों को व्यायाम के लिए उनके कमरों में बुनियादी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
एबीएन डेस्क। जापान की सबसे प्रसिद्ध ओलंपियनों में से एक और जापानी ओलंपिक समिति की कार्यकारी सदस्य काओरी यामागुची का मानना है कि जापान कोविड-19 महामारी के दौरान टोक्यो खेलों के आयोजन को लेकर ‘पसोपेश’ में है। एक संपादकीय में यामागुची ने मुखर होकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), सरकार और स्थानीय आयोजक जापानी जनता के ओलंपिक के व्यापक विरोध की अनदेखी कर रहे हैं। अलग-अलग जनमत संग्रहों में जापान की 50 से 80 प्रतिशत जनता ने ओलंपिक आयोजन के खिलाफ मतदान किया है। यामागुची ने जापान की क्योदो समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, हम एक ऐसी स्थिति में फंस गए हैं, जहां अब हम रुक भी नहीं सकते। अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें नुकसान होगा और अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो भी हमें बहुत नुकसान होगा। ऐसा लग रहा है कि आईओसी के लिए जापान की जनता की राय कोई मायने नहीं रखती है। त्सुकुबा विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाली यामागुची ने 1988 ओलंपिक में जूडो में कांस्य पदक जीता था और वह पूर्व विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने सवाल किया, यह ओलंपिक क्यों और किसके लिए होगा। इस आयोजन का स्तर पहले ही कम हो गया है और मुझे लगता है कि हम इसे रद्द करने के मौके चूक गए हैं।
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय टीम गुरुवार को साउथम्पटन पहुंच चुकी है। भारतीय टीम यहां अगले 10 दिन तक क्वारंटीन में रहेगी, जिसमें से टीम को तीन दिनों तक होटल के अंदर कड़े क्वारंटीन में रहना है। हालांकि, उसके बाद खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की इजाजत होगी। साउथम्पटन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल के मैदान पर 18 से 22 जून तक खेला जाना है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा और जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। चार अगस्त से शुरू होगी इंग्लैंड सीरीज: पृथकवास पूरा करने और इसके बाद कोविड-19 जांच के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली पुरुष टीम 18 जून से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद टीम इंडिया नॉटिघंम में चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के सामने होगी। भारत कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए 20 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचा है। पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी आई है जो इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी-20 के अलावा एक टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरूआत 16 जून से ब्रिस्टल में होगी। महिला टीम का दौरा 15 जुलाई को समाप्त होगा।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल, भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर छह टेस्ट मैच खेलने हैं। अगर बुमराह सभी मैचों में खेलते हैं तो उनके पास विकेटों का शतक लगा सकते हैं। बुमराह अगर ऐसा करने में सफल रहते हैं तो वह भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इसी के साथ वह महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि कपिल सबसे तेज 25 टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। वहीं, बुमराह ने फिलहाल 19 टेस्ट मैचों में 83 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट तक भी बुमराह अपना विकेटों का शतक लगाने में सफल रहते हैं तो भी कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, क्योंकि कपिल ने 25 टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए थे, जबकि बुमराह के 24 टेस्ट में ही इतने विकेट हो जाएंगे।
एबीएन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर लगा सवालिया निशान आखिरकार हट गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को यूएई में करवाने का फैसला किया है. शनिवार को हुई बीसीसीआई की मीटिंग में आईपीएल को इंडिया के यूएई शिफ्ट करने पर सहमति बनी। पिछले कई दिनों से ही आईपीएल के 14वें सीजन के इंडिया से यूएई शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब तक बीसीसीआई इस बात पर कुछ भी बोलने से बच रहा था. शनिवार को आईपीएल 2021 के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई थी और पिछले साल की सफलता को देखते हुए यूएई को आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया। बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई और चेन्नई में हुआ था. करीब 25 दिन तक बीसीसीआई टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में कामयाब रहा. लेकिन जैसे ही टीमें अहमदाबाद और दिल्ली पहुंची तभी एक साथ कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीजन 14 में बाकी है 31 मैच : बीसीसीआई ने दो मैचों को टालने के बाद आखिरकार तीन मई को 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया. बीसीसीआई ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि वह 14वें सीजन के लिए नए विंडो की तलाश करेगा. 14वें सीजन में लीग राउंड और प्लेऑफ के कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं. टूर्नामेंट के स्थगित होने तक 29 मैचों का आयोजन हुआ था. अब बाकी बचे 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे. अगर बीसीसीआई आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं करवाता तो उसे करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ता. बीसीसीआई ने हालांकि टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीखों का एलान नहीं किया है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 18 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन हो सकता है
एसीसी ने बयान जारी कर कहा, बोर्ड ने हालात को देखते हुए बेहद सतर्कता से इस मुद्दे पर विचार किया और पैसला किया कि टूर्नामेंट को स्थगित करना ही विकल्प है। एशियाई क्रिकेट परिषद ने कहा, टूर्नामेंट के इस सत्र का आयोजन 2023 में कराना ही सही होगा क्योंकि 2022 में पहले ही एशिया कप का आयोजन होना है। समय आने पर इसकी तारीखों की पुष्टि की जाएगी। व्यस्त कार्यक्रम के चलते समय निकालना मुश्किल : एसीसी ने कहा कि एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना काफी मुश्किल है। दरअसल, इससाल टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले कराए जाने की उम्मीद थी। एशिया कप 2020 भी हुआ था एक साल के लिए स्थगित : बता दें कि एशिया कप 2020 का आयोजन कोरोना के चलते 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। मालूम हो कि पिछले दो एशिया कप में भारत ने खिताब जीता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.