एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप को रविवार को यहां एक नया चैंपियन मिलेगा। दरअसल यहां जारी टी-20 विश्व कप 2021 के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होनेवाले फाइनल में दो पड़ोसी आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आपस में भिड़ेंगे और इनमें से किसी के भी जीतने पर टी-20 विश्व कप को अपना नया चैंपियन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमें आज तक यह खिताब नहीं जीती हैं। आॅस्ट्रेलिया जहां दूसरी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया 2010 संस्करण के फाइनल में पहुंचा था, जिसमें उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। आइसीसी टूर्नामेंटों में सबसे सफल टीम होने के बावजूद आॅस्ट्रेलिया आज तक टी-20 विश्व कप खिताब सूखे को खत्म नहीं कर पाया है, लेकिन इस बार वह इसे खत्म करने से महज एक कदम दूर है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह 2007 और 2016 संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन वह क्रमश: पाकिस्तान और इंग्लैंड से हार गया था। न्यूजीलैंड हालांकि पिछले कुछ वर्षों से कंसिस्टेंट तरीके से क्रिकेट खेलते हुए एक मजबूत टीम के रूप में उभरा है। खासतौर पर मौजूदा वर्ष की बात करें तो इसमें उसने मजबूत टीम भारत को हरा कर आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीता है। पहली आइसीसी खिताब जीत से मिले हौसले को उसने मौजूदा टी-20 विश्व कप में भी बरकरार रखा है। उसका अबतक अभियान काफी शानदार रहा है और अब वह एक और आइसीसी खिताब यानी टी-20 विश्व कप खिताब से महज एक जीत दूर है।
एबीएन डेस्क भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी में ध्यान देने के लिए अन्य फॉर्मेट में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। उन्होंने हाल ही में टी-20 की कप्तानी छोड़ी है। भारतीय टीम की कप्तानी का दबाव बहुत ज्यादा होता है खासकर कोरोना के समय में दबाव बढ़ा है। ऐसे में विराट की बल्लेबाजी भी कप्तानी की वजह से प्रभावित हुई है। इसी वजह से उन्होंने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है। भारत के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने के साथ ही रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसी के साथ विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी है। हालांकि उन्होंने इसका एलान बहुत पहले ही कर दिया था। बायो बबल की थकान से निपटने के लिए विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट से आराम लिया है। वहीं इंडिया टुडे से बातचीत में रवि शास्त्री ने कहा कि विराट दूसरे फॉर्मेट में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। वो अपना वर्कलोड कम करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं। टेस्ट या वनडे की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट : शास्त्री ने कहा कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले पांच सालों में कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि विराट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए और मानसिक तौर पर खुद को आराम देने के लिए टेस्ट की कप्तानी छोड़ सकते हैं। यह तुरंत नहीं होने वाला पर ऐसा हो सकता है। वनडे की कप्तानी को लेकर भी ऐसा ही हो सकता है। यह उनके ऊपर नहीं है, बल्कि उनके दिमाग और उनके शरीर के ऊपर है कि वो कब तक दोनों फॉर्मेट की कप्तानी करेंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान से मिले 177 रन के टारगेट जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। बताते चलें कि पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (67) और फखर ज़मान (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 176 रनों के लक्ष्य रखा था। जवाबी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। एक समय पाकिस्तान की पकड़ मैच पर काफी मजबूत थी लेकिन मार्क स्टोइनिस (31 गेंदों पर 40 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (17 गेंदों में 41 रन) की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। अब रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी।
एबीएन डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अबूधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई इंग्लैंड की टीम ने मोईन अली की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवरों में 166 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 19 नंवबर को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर JSCA स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जेएससीए ने रांची में खेले जाने वाले मैच के लिए टिकटों के दर तय कर दिए हैं. रांची में टिकटों की बिक्री 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। रोहित शर्मा को कमान रोहित शर्मा को मंगलवार को औपचारिक रूप से विराट कोहली की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान चुना गया है. भारतीय टी-20 टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
एबीएन डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। जबकि केएल राहुल उप कप्तान बनाये गए हैं। वहीं, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। वहीं, युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल विकेटकीपर : ऋषभ पंत, ईशान किशन गेंदबाज: हर्षल पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मो. सिराज टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ी की वापसी हुई है। उन्होंने इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। ऋतुराज आईपीएल के दूसरे फेज में शानदार फॉर्म में थे। वे आईपीएल 2021 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मैच में 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने टी-20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत और ईशान किशन के रूप में टीम में दो विकेटकीपर रखे गए हैं। हर्षल पटेल और अवेश खान को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। ये दोनों आईपीएल 2021 के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हर्षल ने 15 मैच में 32 और अवेश 16 मैच में 24 विकेट झटके थे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वेंकटेश हैं हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट : हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म में दिखे थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। हार्दिक अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) जाकर फिटनेस पर काम करेंगे। वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। वेंकटेश ने आईपीएल के दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया था। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली थीं। आईपीएल 2021 के आठ मैचों में उन्होंने 37.85 की औसत और 123.35 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से तीन विकेट भी झटके थे।
एबीएन डेस्क। भारत ने जीत के साथ T-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर खत्म किया। भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में भारत ने 28 गेंद बाकी रहते एक विकेट खोकर 136 रन बना लिया। रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 54 और सूर्य कुमार यादव 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्वकप का 40वां मुकाबला ग्रुप 2 की दो टीमों न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच में अबुधाबी के मैदान में खेला गया। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजा का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी के लिए आई अफगानिस्तान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पर मध्यक्रम के बल्लेबाज जादरान के अर्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और कॉनवे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिला दी। विलियमसन ने 40 रन की पारी खेली तो वहीं कॉनवे ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। तेजी से रन बटोर रहे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड कर राशिद खान ने अफगानिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। गुप्टिल 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरूआत देने की कोशिश की। पर चौथे ओवर में मुजीब ने डेरिल मिचेल को 17 रन पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। अफगानिस्तान : आखिरी ओवर फेंकने आए जेम्स नीशम ने अफगान बल्लेबाजों को रन बनाने नहीं दिए। इस ओवर में नीशम ने राशिद खान को आउट कर न्यूजीलैंड को 8वीं सफलता दिलाई। अर्धशतक बनाकर खेल रहे नजीबुल्लाह जादरान को ट्रेंट बोल्ट ने अपना दूसरा शिकार बनाया। जादरान ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। इसी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने करीम को 2 रन पर आउट कर चलता किया। जादरान और मोहम्मद नबी के बीच की अर्धशतकीय साझेदाकी को तोड़ने का काम टिम साउदी ने किया। साउदी ने अफगानिस्तान के कप्तान नबी को 14 रन पर अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर टीम को पांचवी सफलता दिलाई। इस विश्वकप में शानदार गेंदबाजी कर रहे ईश सोढ़ी ने इस मैच में भी अपना कमाल दिखाया। सोढ़ी ने गुलाबदीन नईब को 15 रन पर आउट कर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज को टिम साउदी ने अपना शिकार बनाया। साउदी ने गुरबाज को 6 रन पर आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरी विकेट दिलाई।अफगानिस्तान की टीम को दूसरा झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को 2 रन पर आउट कर न्यूजीलैंड टीम को दूसरी सफलता दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई अफगानिस्तान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 8 रन पर टीम को पहला झटका लगा। एडम मिल्ने ने मोहम्मद शहजाद को 4 रन पर आउट कर पवेलियन लौटाया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड की जीत और अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारत का सपना टूट गया। टीम इंडिया अब टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज अफगानिस्तान को जीतना जरूरी था। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने अफगान को कोई मौका नहीं दिया। अफगानिस्तान के 124 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय फैंस उम्मीद लगाये बैठे थे कि अफगानिस्तानन टीम जीते और भारत सेमीफाइनल में पहुंचे। मगर फैंस की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया। न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.