Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
नंबर वन यामागुची को पस्त कर सिंधु सेमीफाइनल में
Published / 2022-05-20 13:00:34
नंबर वन यामागुची को पस्त कर सिंधु सेमीफाइनल में

एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की शीर्ष खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान की अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी अकाने यामागुची को शुक्रवार को तीन गेमों के कड़े संघर्ष में 21-15, 20-22, 21-13 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने यामागुची से यह मुकाबला 51 मिनट में जीता। सिंधु का सेमीफाइनल में तीसरी सीड चीन की चेन यू फेई से मुकाबला होगा। विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर की सिंधु ने रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी यामागुची के खिलाफ इस जीत के बाद अपना करियर रिकॉर्ड 14-9 कर लिया है।

तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने कांस्य पदक जीता
Published / 2022-05-19 12:56:28
तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने कांस्य पदक जीता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने गुरूवार को यहां विश्व कप चरण दो की रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या तीन कर दी। भारतीय पुरूष टीम को हालांकि अपने से निचली रैंकिंग की टीम फ्रांस से क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन रिद्धि फोर, कोमोलिका बारी और अंकिता भगत की टीम ने चीनी ताइपे को एक तरफा कांस्य पदक के प्लेआॅफ में 6-2 (56-52, 54-51, 54-55, 55-54) से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार कोरिया से 2-6 (53-55, 57-55, 51-53, 43-53) से हार मिली थी जिससे टीम को कांस्य पदक मुकाबला मिला। इससे पहले तरूणदीप राय और जयंता तालुकदार की अनुभवी जोड़ी के साथ पदार्पण कर रहे नीरज चौहान की तिकड़ी को 15वें वरीय फ्रांस से 2-6 (54-57, 55-52, 53-55, 47-53) से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को पुरूष कंपाउंड टीम ने फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर खाता खोला था।

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट : पहले दो मैचों के कप्तान बने बेन स्टोक्स, ब्रॉड-एंडरसन की होगी वापसी
Published / 2022-05-18 10:17:54
न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट : पहले दो मैचों के कप्तान बने बेन स्टोक्स, ब्रॉड-एंडरसन की होगी वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अगले महीने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इस सीरीज का पहला मैच 2 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड ने टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। फुल टाइम टेस्ट कप्तान के तौर पर यह बेन स्टोक्स का पहला असाइनमेंट होगा। इसके अलावा जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पिछड़ना पड़ा और फिर एशेज सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। जो रूट ने कप्तानी छोड़ दी, लेकिन वह खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े रहेंगे। पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड : बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, मैथ्यू पॉट्स, जैक क्रॉले, ओली पोप, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलेक्स लीस, जॉनी बेयरेस्टो, जेम्स एंडरसन, जो रूट, बेन फोक्स, जैक लीच, क्रेग ओवर्टन। इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल : पहला टेस्ट, लॉर्ड्स (लंदन), 2-6 जून, दूसरा टेस्ट, ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम), 10-14 जून, तीसरा टेस्ट, हेडिंग्ले (लीड्स), 23-27 जून।

बच्चों के लिए 1 जून से शुरू हो रही माही की पाठशाला!
Published / 2022-05-17 17:58:54
बच्चों के लिए 1 जून से शुरू हो रही माही की पाठशाला!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल खत्म होते ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी अपने एक और व्यवसाय को नया आयाम देने जा रहे हैं। बच्चों को बहुआयामी शिक्षा देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के खास स्कूल का 1 जून से आगाज हो रहा है। एमएस ग्लोबल स्कूल, जी हां यही नाम है माही के इस खास स्कूल का। कर्नाटक के बेंगलुरू में एचएसआर साउथ एक्सटेंशन कुडलू गेट के पास बने इस स्कूल में नई तकनीक के साथ शिक्षा पद्धति अपनाई जाएगी। जिसमें पढ़ाई के साथ साथ कई तरह की एक्टिविटी भी शामिल रहेंगी। इसके लिए एमएस ग्लोबल स्कूल ने माइक्रोसॉफ्ट और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की संस्था डांस विद माधुरी के साथ बतौर चैनल पार्टनर करार किया है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी स्कूल की मेंटर हैं, जबकि आर चंद्रशेखर स्कूल के चेयरपर्सन हैं। इस सत्र (2022-23) से पढ़ाई शुरू करने के लिए एडमिशन भी शुरू हो चुका है। अभी इसमें प्राइमरी स्तर की पढ़ाई होगी, नर्सरी से सातवीं क्लास तक की आधुनिक पद्धति के साथ शिक्षा मुहैया दी जाएगी। एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल अंग्रेजी मिडियम है, यहां सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई कराई जाएगी। 1 जून से एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल का आगाज किया जा रहा है। यह माइक्रोसॉफ्ट का शोकेस स्कूल होगा। इसके अलावा यहां एमएस धोनी स्पोर्ट्स एकेडमी की इकाई भी स्थापित की गयी है। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपनी नयी और इनोवेटिव सोच के लिए जाने जाते रहे हैं। इसके पहले भी माही ने रांची में ऑर्गेनिक खेती, डेयरी के साथ कड़कनाथ मुर्गा पालन समेत जैसे काम शुरू किया है। इतना ही नहीं धोनी की क्रिकेट अकादमी भी देश-विदेश में क्रिकेटर्स की नई पौध तैयार कर रही है।

विंबलडन से प्रतिबंधित होने के बाद एटीपी टूर में मेदवेदेव की वापसी
Published / 2022-05-16 16:27:48
विंबलडन से प्रतिबंधित होने के बाद एटीपी टूर में मेदवेदेव की वापसी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने यूक्रेन से जुड़ी हाल की खबरों को बेहद परेशान करने वाला बताया जिसके कारण विंबलडन के आयोजकों ने उन्हें और अन्य रूसी खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया। यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव जिनेवा ओपन में बात कर रहे थे। वह हर्निया का ऑपरेशन करवाने के कारण पांच सप्ताह बाद एटीपी टूर में वापसी कर रहे हैं। मेदवेदेव से पूछा गया कि जब वह नहीं खेल रहे थे तो क्या रूस के यूक्रेन के हमले पर करीबी नजर रखे हुए थे। उन्होंने कहा, जो कुछ हो रहा है उस पर गौर करने के लिये मेरे पास कुछ समय था। हां, यह बहुत परेशान करने वाला है। मेदवेदेव ने इससे पहले फरवरी में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद कहा था कि वह शांति चाहते हैं। अधिकतर ओलंपिक खेलों ने रूसी टीम और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर रखा है, लेकिन टेनिस ने खिलाड़ियों को अपने देश के प्रतिनिध नहीं बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भाग लेने की अनुमति दे रखी है। विंबलडन ने हालांकि तीन सप्ताह पहले ब्रिटिश सरकार के फैसले की तर्ज पर रूसी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था। मेदवेदेव ने कहा कि यदि परिस्थितियां बदलती हैं तो वह 27 जून से शुरू होने वाले विंबलडन में खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, यदि मैं खेल सकता हूं तो मुझे विंबलडन में खेलने में खुशी होगी। मुझे यह टूर्नामेंट पसंद है।

ऐतिहासिक जीत के बाद बोले श्रीकांत- यह करियर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक
Published / 2022-05-16 05:26:15
ऐतिहासिक जीत के बाद बोले श्रीकांत- यह करियर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बैडमिंटन टीम की थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में से एक किदाम्बी श्रीकांत ने इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में शुमार किया। भारतीय टीम ने 14 बार की चैम्पियन इंडोनेशिया पर 3-0 की जीत से पहली बार थॉमस कप जीता जिसमें श्रीकांत ने अहम भूमिका अदा की क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा। श्रीकांत ने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धायें हमेशा टीम स्पर्धाओं से अलग होती है और हमें मुश्किल से ही टीम स्पर्धायें खेलने को मिलती हैं और थॉमस कप फाइनल्स बड़ा टीम टूर्नामेंट है। इसलिए इतना बड़ा टूर्नामेंट जीतना वास्तव में बड़ा क्षण है। ऐसा वास्तव में हो गया है, इससे महसूस करने में समय लगेगा। मैं इसे अपनी सबसे बड़ी जीत में से एक करार करूंगा और मैं खुश हूं कि प्रत्येक खिलाड़ी बहुत अच्छा खेला। मुझे नहीं लगता कि यह व्यक्तिगत जीत है, यह सभी 10 खिलाड़ियों की जीत है, जब भी जरूरत पड़ी, प्रत्येक ने योगदान दिया। पिछले साल स्पेन में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत ने कहा कि वह अपनी जीत की तुलना नहीं कर सकते लेकिन यह उनके करियर की बड़ी जीत में से एक थी। मैंने दिसंबर में भी विश्व चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और यह एक अन्य टूर्नामेंट था जिसमें मैंने अच्छा किया। मैं अपनी इन जीत की तुलना नहीं कर सकता, मैं अपनी इन जीत को रैंक नहीं करना चाहता, ये सभी अहम हैं। श्रीकांत ने कहा कि यह निश्चित रूप से बड़ी जीत से एक है, टूर्नामेंट के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ और मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक। किसी भी बड़े टूर्नामेंट, चाहे राष्ट्रमंडल खेल हों, एशियाड, थॉमस और उबेर कप, विश्व चैम्पियनशिप, इन सभी में कोई पुरस्कार राशि नहीं होती। लेकिन जब आप इन टूर्नामेंट में जीतते हो तो ये देश के लिए होता है। हमारे जीतने के बाद लोगों ने कहा कि भारत ने थॉमस कप जीता, यह श्रीकांत या प्रणय की जीत नहीं थी, इसलिये यह खुद में ही इतना विशेष अहसास है।

पहली बार थॉमस कप जीतने पर बोले पीएम मोदी- पूरा देश उत्साहित
Published / 2022-05-15 17:08:02
पहली बार थॉमस कप जीतने पर बोले पीएम मोदी- पूरा देश उत्साहित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को रविवार को 3-0 से हराकर प्रतिष्ठित पुरुष बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता थॉमस कप को पहली बार जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है! हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। भारत ने पहले तीनों मैच जीतकर थॉमस कप पर कब्जा जमाया। लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत ने एकल मैच तथा सात्विकसैराज रन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच जीता। भारत ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए डेनमार्क को 3-2 से हराकर थॉमस कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई थी। भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। लक्ष्य सेन ने एंथनी गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराकर भारत की अच्छी शुरुआत की दिलाई। भारत ने पहली बार थॉमस कप जीतने के लिए 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य सेन ने एंथनी गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराकर भारत की अच्छी शुरुआत की। भारत की युगल जोड़ी सात्विक और चिराग ने अहसान-सुकामुल्जो को हराया। भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। भारतीय टीम का यह शानदार प्रदर्शन रहा, जिसने पांच बार की चैम्पियन मलेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर 43 साल के इंतजार को खत्म किया था। किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को हराया।

कार हादसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन
Published / 2022-05-15 06:34:26
कार हादसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 46 वर्षीय साइमंड्स की कार टाउन्सविले में सड़क से उतरी और दुर्घटना में क्रिकेटर की मौत हो गई। एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके प्रशंसक समेत खेल जगत में शोक की लहर है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने शेन वॉर्न को भी खोया था। क्वींसलैंड पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है, जो टाउन्सविले शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज में हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को जब अस्पताल लाया गया था तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने साइमंड्स को बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कैसे हुआ हादसा : क्वींसलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि रात करीब 11 बजे एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर एंड्रयू साइमंड्स की कार क्वींसलैंड दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जब तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में साइमंड्स को काफी गंभीर चोट आई थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। साइमंड्स के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया और लोगों की सहानुभूति और शुभकामनाओं की सराहना की और कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। हाल के वर्षों में साइमंड्स ने फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए एक टीवी कमेंटेटर के रूप में काम किया था और बिग बैश लीग के प्रसारण के लिए माइक्रोफोन पर नियमित थे। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 1462, 5088 और 337 रन निकले। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे। साइमंड्स फील्ड पर अपने आक्रामक अंदार और शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे।

रोहित-विराट की छुट्टी कर हार्दिक पंड्या बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान
Published / 2022-05-14 17:30:25
रोहित-विराट की छुट्टी कर हार्दिक पंड्या बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल के अलावा कई और सीनियर खिलाड़ियों को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को भी ब्रेक दिया जा सकता है। यह फैसला जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे को देखते हुए लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या में से किसी एक को दक्षिण अफ्रीका के साथ आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 की सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। पंड्या ने आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है। उनकी अगुवाई में गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज : बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में 9 जून को खेला जाएगा। जबकि बाकी मैच कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बैंगलुरू में होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन मुंबई में आईपीएल 2022 के लीग स्टेज के आखिरी दिन यानी 22 मई को होगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई पहले ही यह बता चुकी है कि खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को भी आराम दिया जाएगा। चयनकर्ताओं के साथ-साथ बीसीसीआई के लिए जुलाई की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा काफी अहम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.