Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 147
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
हेडिंग्ले में जीत से इंग्लैंड ने की एशेज में वापसी
Published / 2023-07-09 23:04:35
हेडिंग्ले में जीत से इंग्लैंड ने की एशेज में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार साल और सात टेस्ट बाद जीता इंग्लैंडएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने एशेज के रोमांच को तीसरे टेस्ट में खत्म नहीं होने दिया। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में तीन विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। अपने घरेलू मैदान पर 93 गेंद में 75 रन की पारी खेलकर हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 1-2 कर दिया।इंग्लिश टीम को चार साल और सात टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया पर जीत मिली है। उसे पिछली बार 2019 में ओवल ग्राउंड पर सफलता मिली थी। उसके बाद से सात टेस्ट में छह ऑस्ट्रेलिया ने जीता और एक मैच ड्रॉ पर छूटा।

स्पेन में हाकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित
Published / 2023-07-07 20:05:33
स्पेन में हाकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन में 25 जुलाई से शुरू होने वाले चार देशों के हाकी टूर्नामेंट के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम की घोषणा कर दी गयी। अनुभवी मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की जो 25 से 30 जुलाई तक टेरासा, स्पेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारत चार देशों के टूर्नामेंट में इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान स्पेन के खिलाफ खेलेगा जो बहुप्रतीक्षित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 से पहले भारतीय टीम के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में काम करेगा। टीम का नेतृत्व शीर्ष ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तानी शानदार मिडफील्डर हार्दिक सिंह करेंगे।

42 साल के हो गये रांची के राजकुमार माही
Published / 2023-07-07 14:29:11
42 साल के हो गये रांची के राजकुमार माही

चेन्नई के कप्तान धोनी की 1000 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थएबीएन सपोर्ट डेस्क। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई (शुक्रवार) को 42 साल के हो गये। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई को चेन्नई बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। रांची से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले धोनी का नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है। आईपीएल के पहले सीजन में सबसे खिलाड़ी बनने वाले धोनी को अभी चेन्नई सुपरकिंग्स से 12 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का नेटवर्थ 1070 करोड़ रुपये है।सलाना करीब 50 करोड़ कमाते हैं धोनीमाना जा रहा है कि धोनी हर महीने चार करोड़ रुपये कमाते हैं। वह साल भर में करीब 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह दो बार आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं। इससे उनकी ब्रांड वैल्यू काफी है। अगर वह अगले साल भी आईपीएल में खेलते हैं तो उनकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी।फुटबॉल टीम में भी है धोनी का शेयरभारत के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले धोनी न केवल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि फिटनेस उद्योग में भी कदम रखा है। वह पूरे देश में 200 से अधिक जिमों का मालिक है, जो स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत संचालित होते हैं। धोनी का फुटबॉल से काफी गहरा रिश्ता है। उनका शेयर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चेन्नईयन एफसी में भी है।

वर्ल्ड कप : क्वालीफाई करने वाली लास्ट टीम बनी नीदरलैंड
Published / 2023-07-06 23:24:39
वर्ल्ड कप : क्वालीफाई करने वाली लास्ट टीम बनी नीदरलैंड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नीदरलैंड ने बास डी लीड (पांच विकेट, 123 रन) के उच्चस्तरीय हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत विश्व कप क्वालीफायर के सुपर-6 चरण में गुरुवार को स्कॉटलैंड को चार विकेट से मात देकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली। स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मंसी (106) के शतक की मदद से नीदरलैंड के सामने 50 ओवर में 278 रन का लक्ष्य रखा। नीदरलैंड को एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिये क्वालीफाई करने की खातिर यह लक्ष्य 44 ओवर में प्राप्त करना था। डी लीड ने शतक जड़कर नीदरलैंड को 42.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाकर भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप 2023 में प्रवेश दिला दिया।

विंबलडन : मेदवेदेव ने की जीत के साथ वापसी
Published / 2023-07-06 23:07:36
विंबलडन : मेदवेदेव ने की जीत के साथ वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रूस के दानिल मेदवेदेव ने मेजबान ब्रिटेन के आर्थर फेरी को तीन सेट में हराकर बुधवार को अपने पहले विंबलडन खिताब की ओर पहला कदम बढ़ाया। मेदवेदेव ने दो घंटे 11 मिनट चले वर्षाबाधित मुकाबले में फेरी को 7-5, 6-4, 6-3 से मात देकर दूसरे चरण में कदम रखा। विंबलडन में मेदवेदेव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में आया था, जब वह चौथे चरण में पहुंचे थे। रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण 2022 में उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला था।

विंडीज दौरा : रोहित-विराट टी-20 टीम से बाहर, पंड्या को मिली कमान
Published / 2023-07-05 23:42:15
विंडीज दौरा : रोहित-विराट टी-20 टीम से बाहर, पंड्या को मिली कमान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। हार्दिक पंड्या की अगुआई में टीम मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान चुना गया है। आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को भी बड़ा इनाम मिला है। तिलक और यशस्वी दोनों को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है। भारत वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर है, जहां उसे मेजबान के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था, अब नये मुख्य चयनकर्ता के आने के बाद बुधवार को 15 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान किया गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टी-20 टीम का हिस्सा है। दोनों ने पिछला टी-20 मैच एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। उसके बाद से ही दोनों स्टार ने भारत के लिए कोई टी-20 मैच नहीं खेला। बीते दिने ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया था और मुख्य चयनकर्ता बनते ही अगरकर ने पहली टीम चुनी, जिसमें उनकी आगे की प्लानिंग साफ नजर आ रही है। भारत वेस्टइंडीज के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के अलावा फ्लोरिडा में भी खेलेगा।टीम इंडिया टी20 स्क्वॉडइशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

मलेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित दिव्यांगों को सीसीएल के निदेशक ने दी शुभकामनाएं
Published / 2023-07-05 20:21:49
मलेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित दिव्यांगों को सीसीएल के निदेशक ने दी शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित झारखंड के सात दिव्यांगजन खिलाड़ियों- प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामनी लकड़ा, महिमा उरांव, जय श्री, सनोज महतो, मुकेश कंचन को सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से दिव्यांग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और आशा जतायी के मलेशिया में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार दुर्घटना में घायल
Published / 2023-07-05 14:01:35
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार दुर्घटना में घायल

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और उनके बेटे का हुआ कार एक्सिडेंट, टैंकर ने मारी जोरदार टक्‍करएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा एक कार हादसे में बाल बाल बच गए जब उनकी एसयूवी को एक टैंकर ने जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे से पिछले साल ऋषभ पंत के भयावह कार हादसे की यादें ताजा हो गयी। भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 खेल चुके प्रवीण ने बताया कि वह और उनका बेटा ठीक हैं। उन्होंने कहा- यह और भयानक हो सकता था लेकिन भगवान के शुक्र से हम ठीक है। मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया था जब एक बड़े से ट्रक ने रात 9.30 के करीब मेरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह बड़ी कार थी तो हम बच गये। उन्होंने कहा- पहले मुझे लगा कि बम्पर टूटा होगा लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

भारत ने नौंवी बार जीती सैफ चैंपियनशिप
Published / 2023-07-04 23:36:15
भारत ने नौंवी बार जीती सैफ चैंपियनशिप

फाइनल में कुवैत को 1-1 (शूटआउट 5-4) से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने कुवैत को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। उसके 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding