Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
21 जुलाई को इंटर मियामी के लिए पदार्पण करेंगे मेसी!
Published / 2023-06-21 18:42:13
21 जुलाई को इंटर मियामी के लिए पदार्पण करेंगे मेसी!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दो सप्ताह पहले फ्रांस के पैरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब का दामन छोड़ने वाले लियोनेल मेसी 21 जुलाई को मेक्सिको के क्रूज अजुल के खिलाफ लीग्स कप मैच में इंटर मियामी के लिये पदार्पण कर सकते हैं। अमेरिकी मेजर लीग क्लब के सह-मालिक जॉर्ज मास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मेसी ने आठ मई को पीएसजी छोड़ने के बाद इंटर मियामी से जुड़ने की घोषणा की थी, जिसका आंशिक मालिकाना अधिकार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के पास भी है।

स्पेशल ओलंपिक में टी विशाल ने दिलाया भारत को पहला पदक
Published / 2023-06-20 21:01:59
स्पेशल ओलंपिक में टी विशाल ने दिलाया भारत को पहला पदक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पुडुचेरी के टी विशाल ने 2023 स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में पावरलिफ्टिंग में रजत जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोल दिया है। इस 16 वर्षीय भारोत्तोलक ने सोमवार को पुरुषों की स्क्वाट प्रतियोगिता (122.50 किग्रा), डेडलिफ्ट प्रतियोगिता (155 किग्रा), बेंच प्रेस (85 किग्रा) और संयुक्त प्रतियोगिता में रजत जीतकर प्रतियोगिता में भारत को पहला पदक दिलाया।

इंडोनेशिया ओपन के विजेता बने सात्विक-चिराग
Published / 2023-06-18 18:41:15
इंडोनेशिया ओपन के विजेता बने सात्विक-चिराग

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन 2023 के फाइनल में गत विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सूह वूईयिक को हराकर ऐतिहासिक खिताब जीत लिया। सात्विक-चिराग ने विश्व की नंबर तीन मलेशियाई जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराने में सिर्फ 43 मिनट का समय लिया। सात्विक-चिराग इंडोनेशिया ओपन का युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर बैडमिंटन में इस जोड़ी का पहला सुपर 1000 खिताब भी है। इस ऐतिहासिक जीत के लिये हालांकि भारतीय युगल को संघर्ष करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में सात्विक-चिराग की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जबकि मलेशियाई जोड़ी ने 7-3 की बढ़त ले ली। सात्विक-चिराग ने जल्द ही लय हासिल करते हुए 7-7 पर बराबरी की और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद सात्विक-चिराग ने अपने मलेशियाई प्रतिद्वंदियों को वापसी का मौका नहीं दिया और पहला गेम 21-17 से जीतने में सफल रहे। दूसरे गेम में भी आरोन-सूह ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन भारतीय युगल ने जल्द ही मुकाबले पर काबू पा लिया। स्कोर 6-6 पर बराबर होने के बाद सात्विक-चिराग ने दो पॉइंट स्कोर किये, जबकि मलेशियाई जोड़ी ने एक पॉइंट अपने पक्ष में किया। आरोन-सूह हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद बढ़त नहीं बना सके। सात्विक-चिराग 20-14 की बढ़त बनाकर चैंपियनशिप जीतने से सिर्फ एक पॉइंट दूर थे। मलेशियाई युगल ने इस समय आक्रामकता दिखाई लेकिन भारतीय जोड़ी को 21-18 से गेम और चैंपियनशिप जीतने से नहीं रोक सके।

स्पेशल ओलंपिक खेलों के भव्य उद्घाटन का गवाह बना ओलंपियास्टेडियन
Published / 2023-06-18 18:08:13
स्पेशल ओलंपिक खेलों के भव्य उद्घाटन का गवाह बना ओलंपियास्टेडियन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बर्लिन के प्रतिष्ठित ओलंपियास्टेडियन में जोरदार और उत्साही दर्शकों के बीच 255 सदस्यीय भारतीय दल ने शनिवार रात स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों के उद्घाटन समारोह में मार्च किया। जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर, चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और स्पेशल ओलंपिक के अध्यक्ष टिमोथी श्राइवर उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए।

झारखंड : सात वर्षीय आशाइन को कराटे में दो पदक
Published / 2023-06-18 18:07:40
झारखंड : सात वर्षीय आशाइन को कराटे में दो पदक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की 7 वर्षीय खिलाड़ी आशाइन जुरिएल मिंज ने कराटे में दो पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए रविवार का दिन खास रहा। झारखंड की खिलाड़ी आशाइन जुरिएल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सात वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशाइन ने कुमिते में श्रीलंका के खिलाड़ी को सेमीफाइनल राउंड में छह अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि फाइनल राउंड में बांग्लादेश के खिलाड़ी से एक अंक के अंतर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा आशाइन ने काता में कांस्य पदक जीता है।

वनडे वर्ल्ड कप : 18 जून से शुरू होंगे क्वालिफायर मुकाबले
Published / 2023-06-17 21:06:37
वनडे वर्ल्ड कप : 18 जून से शुरू होंगे क्वालिफायर मुकाबले

वनडे विश्व कप का इंतजार खत्म, दो स्थान के लिए 10 दावेदार एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफायर राउंड की शुरूआत 18 जून से हो रही है। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए आठ टीमें सीधे क्वालिफाई कर चुकी हैं। मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं, बाकी के दो स्थानों के लिए 10 दावेदार हैं। इन्हीं 10 टीमों के बीच 18 जून से नौ जुलाई तक क्वालिफाइंग राउंड होगा। दो स्थान के लिए इन 10 टीमों में टक्कर क्वालिफाइंग राउंड में खेलने वाली 10 टीमें जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान, नेपाल, अमेरिका और यूएई हैं। इनमें से वेस्टइंडीज और श्रीलंका के मुख्य राउंड में खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है, क्योंकि यही दो टीमें सबसे मजबूत हैं और पहले विश्व चैंपियन भी बन चुकी हैं। क्वालिफाइंग राउंड में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका को रखा गया है। ग्रुप-बी में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और यूएई को रखा गया है। मुख्य दौर में पहुंचेंगी फाइनल खेलने वाली टीमें दोनों ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी और दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर छह राउंड में जगह बनायेंगी। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और विश्व कप के मुख्य दौर में भी जगह बना लेंगी। यही दोनों टीमें भारत में होने वाले मुख्य राउंड में खेलेंगी। विश्व कप का क्वालिफाइंग राउंड जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है। सभी मैच जिम्बाब्वे के चार मैदानों में होंगे। ये मैदान हैं- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो एथलेटिक क्लब और बुलावायो का क्वींस स्पोर्ट्स क्लब। यहां की विजेता और उपविजेता टीम भारत में दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलेगी। विश्व कप के मुख्य राउंड का शेड्यूल भी जल्द जारी होने की संभावना है।

इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर : ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया
Published / 2023-06-17 21:01:23
इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर : ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया

सात्विक-चिराग की जोड़ी और प्रणय सेमीफाइनल मेंएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अरादियांतो की जोड़ी को हराकर इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष एकल में भारत के एच एस प्रणय ने जापान के कोदई नोराका को 21-18, 21-6 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब प्रणय की टक्कर डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और चीनी ताइपे के टिन चिन चोऊ के बीच होने मैच के विजेता से होगा। किदांबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।सातवीं वरीयता के सात्विक और चिराग ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 41 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया। अब भारतीय जोड़ी की टक्कर कोरिया के मिन हयूक कैंग और सियंग जेई सियो और इंडोनेशिया के लियो रोली कैरनेंडो और डेनियल मार्थिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।

बंगलादेश ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की तीसरी बड़ी जीत
Published / 2023-06-17 20:59:45
बंगलादेश ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की तीसरी बड़ी जीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नजमुल हुसैन शांतो (146, 124) के दो शतकों की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 546 रन से रौंदकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बंगलादेश ने अफगानिस्तान के सामने 662 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में अफगानिस्तान मैच के चौथे दिन शनिवार को 115 रन पर आलआउट हो गयी। यह इस शताब्दी की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है। इससे पहले इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 675 रन से (1928) जबकि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रन से (1934) हराया था। दिन की शुरुआत 45/2 से करने वाली अफगानिस्तान की हार बस औपचारिकता मात्र थी। इबादत हुसैन (22/1) ने नासिर जमाल को आउट कर विकेटों के पतन की शुरुआत की, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने लगातार ओवरों में अफसर जजई और बाहिर शाह को पवेलियन लौटाया। तीसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटे रहमत शाह और करीम जन्नत को तस्कीन अहमद (37/4) ने आउट किया। रहमत 73 गेंद पर दो चौकों के साथ 30 रन बनाकर अफगानिस्तान के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मेहदी हसन मिराज ने अमीर हमजा का विकेट निकाला, जबकि तस्कीन ने यमीन अहमदजई के रूप में अपना चौथा विकेट लिया। कोहनी में चोट लगने के कारण जहीर खान रिटायर हर्ट हुए और अफगानिस्तान की पारी 115 रन पर समाप्त हो गयी। इससे पूर्व, शांतो ने पहली पारी में शतक जड़कर बंगलादेश को 382 रन तक पहुंचाया था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 146 रन पर आलआउट हो गयी थी।

वियतनाम के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
Published / 2023-06-17 13:33:46
वियतनाम के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

एएफसी अंडर-17 एशियन कपएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एएफसी अंडर-17 एशियन कप के पहले मैच में भारतीय टीम वियतनाम के खिलाफ विजयी शुरुआत करने के इरादे से शनिवार को मैदान पर उतरेगी। भारत की अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम के एएफसी अंडर-17 एशियन कप अभियान की शुरुआत पथुम थानी के थमसैट स्टेडियम में होगी। भारत के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने अपने टीम के खिलाड़ियों में जीत की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर जोर दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.