खेल दिवस पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ करेगा प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को सम्मानित

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त 2026 को झारखंड जिम्नास्टिक संघ द्वारा खेलेगा इंडिया, तो जीतेगा इंडिया थीम के साथ विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। मौके पर झारखंड में जिम्नास्टिक खेल के विकास, प्रशिक्षण एवं निर्णयन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को सम्मानित किया जायेगा। 

संघ की ओर से डॉ दीपक साहु, जीतेंद्र सिंह, राजेश कुमार, हेमा कुमारी को आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, दीप कुमारी मांझी, को रिदमिक जिम्नास्टिक तथा एरोबिक्स जिम्नास्टिक के विकास में योगदान देने वाले विकास कुमार गोप को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा। 

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में जिम्नास्टिक को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रशिक्षकों, निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण और मेहनत से राज्य के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल रहा है। 

संघ का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल के विकास में निरंतर योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का उत्साहवर्धन करना तथा नयी पीढ़ी को खेलों से जोड़ना है। 

खेलेगा इंडिया, तो जीतेगा इंडिया के संदेश के साथ झारखंड जिम्नास्टिक संघ राज्य में जिम्नास्टिक के व्यापक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse