एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गयी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष सहित सभी शिक्षकों ने हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को देश भर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेलकूद को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। खेल बच्चों को तन-मन से स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही सहयोग, समूह में काम करना, सहनशीलता, नेतृत्व कौशल आदि का भी विकास करते हैं।