संगठन मजबूत होगा, तो जनता की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जायेगी : सुखदेव भगत

 

एसआईआर और संगठन विस्तार पर सांसद ने युवा कांग्रेस को दिए बूथ स्तर तक सक्रिय होने के निर्देश, जिला प्रभारी बलजीत बेदी ने की मुलाकात 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और जनता के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है। 

उन्होंने युवा कांग्रेस से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन विस्तार अभियान को तेज करने का आह्वान किया। शनिवार को युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी बलजीत बेदी ने लोहरदगा स्थित सांसद आवास पर सुखदेव भगत से शिष्टाचार मुलाकात की। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ कमेटियों के गठन तथा एसआईआर को लेकर विस्तृत रणनीतिक चर्चा हुई। इस दौरान बलजीत बेदी ने सांसद को जिले में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की कार्ययोजना भी साझा की। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और मजदूरों के अधिकारों जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर युवा कांग्रेस को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा।

उन्होंने जिला प्रभारी को निर्देश दिया कि बूथ स्तर तक संगठन का गठन जल्द पूरा किया जाये, सदस्यता अभियान को गति दी जाए तथा एसआईआर अभियान में युवा कांग्रेस की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही जनता का विश्वास मजबूत होगा और कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। 

जिला प्रभारी बलजीत बेदी ने सांसद के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देशों के अनुरूप लोहरदगा में युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील संगठन के रूप में विकसित किया जायेगा। मौके पर  एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद जिलानी युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse