एसआर डीएवी पुंदाग की वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा त्रिवेदी का विदाई समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग की वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा त्रिवेदी को भावभीनी विदाई दी गयी। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उन्हें स्मृति चिह्न, उपहार तथा  अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्पूर्ण समर्पण और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपने लगभग इकतीस वर्षों  के सेवा काल को पूर्ण करके अवकाश प्राप्त किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तथा उनके सहकर्मी गण ने उनके साथ के अपने कार्य काल के अनुभव को साझा किये। उन्होंने भी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि मैडम पुष्पा विद्यालय के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, जिन्होंने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है। 

उन्होंने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के समक्ष उनकी कार्यकुशलता को उदाहरण के रूप में रखा। उनके  योगदान से विद्यालय ने नयी ऊंचाइयों को छुआ है। विदाई समारोह में पूरे विद्यालय परिवार ने उपस्थित रह कर पुष्पा त्रिवेदी के आरोग्य, सुख- शांति, संपदा की कामना की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse