एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, कोयला मंत्री, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, को ट्वीट करते हुए लिखा कि कतरास क्षेत्र के लाल चौक जाने वाले रास्ते में बुधवार को अवैध कोयला लदा एक ट्रक पलट गया।
घटना के बाद कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा ट्रक को घेराबंदी करके रखा गया, ताकि घटनास्थल का वीडियो या फुटेज सामने न आ सके और चुपचाप कोयला हटाकर ट्रक को वहां से ले जाया जा सके, यह प्रशासनिक स्तर पर जांच का विषय है।
वहीं, जिला प्रशासन द्वारा अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई और टास्क फोर्स के गठन के बावजूद इस तरह अवैध कोयले की ढुलाई किये जा रहे हैं। यदि ट्रक में अवैध कोयला लदा था, तो यह पता लगाना जरूरी है कि कोयला कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
साथ ही, ट्रक पलटने के बाद उसे घेराबंदी कर रखने और कोयला हटाने की कोशिश की गयी या नहीं। इसकी भी जांच आवश्यक है। ये भी पता चला है कि वहां में दो महीना अवैध डिपो चला जा रहा था आखिर ये अवैध डिपो किसके संरक्षण में चलाया जा रहा था इसकी भी जांच कराया जाये।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रक की जांच, कोयले के स्रोत और कथित कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी किया जाये ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse