छात्रों के मार्च का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण : देवेंद्रनाथ महतो

 

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पर बोले देवेंद्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। देवेंद्रनाथ महतो और उनकी टीम ने नेमरा से भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरुआत की है। रात्रि विश्राम हजारीबाग में किया गया। हजारीबाग में उन्होंने सरकार को फिर से चेतावनी दी कि जो वादा किया है, उसे पूरा करें। इस यात्रा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरूआत 24 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमार गांव से हो चुकी है। 

रात्रि विश्राम के बाद हजारीबाग से उनकी यात्रा चतरा के लिए रवाना हो गयी। देर शाम हजारीबाग के गांधी मैदान में सभा का आयोजन होना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। अगर राजनीति करना है तो भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुधार लाने को लेकर होना चाहिए। 

वादे को सरकार करे पूरा : देवेंद्र नाथ महतो 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा छात्रों के द्वारा शुरू की गयी है। जिसमें अब गांव-गांव जाकर उनके अभिभावकों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई के आदेश पर कहा कि वे न्यायालय के हर एक आदेश का स्वागत करते हैं। लेकिन राज्य सरकार ने जो वादा किया है, वह वादा पूरा होना चाहिए। 

हजारीबाग के रहने वाले राजेश प्रसाद भी देवेंद्र महतो के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट दोनों के आदेश का सम्मान करते हैं। राज्य सरकार ने जो वादा किया है, वह पूरा होना चाहिए। राज्य सरकार बेहतर वकील के जरिए अपनी दलील पेश करें। अगर सरकार छात्रों को धोखा दिया तो पूरे राज्य भर में चक्का जाम कर दिया जायेगा।

छात्र अब सड़क पर उतर चुके हैं, ऐसे में झारखंड सरकार भी सचेत रहे। देवेंद्र नाथ महतो और उनकी टीम को आगामी 15 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण न्यायिक सुनवाई पर नजर है। यदि सरकार छात्रों के पक्ष को मजबूती से न्यायालय के सामने नहीं रखती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse