रामगढ़ : स्टील फैक्ट्री में अगलगी से तीन की मौत से कर्मियों में दहशत

 

स्टील फैक्ट्री में आधी रात को लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। इस घटना के कई दिनों बाद भी कर्मियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है। 

घायल कर्मचारी का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित स्टील फैक्टरी के कैप्टिव पावर प्लांट (स्वयं के उपयोग के लिए स्थापित बिजली संयंत्र) से आग फैल गयी। 

बरकाकाना थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse