गिरिडीह : सदर अस्पताल में पार्किंग को लेकर भिड़े परिजन

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर गाड़ी पार्किंग और प्रवेश को लेकर सुरक्षा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी बढ़ गयी और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की तक होने लगी। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल के मुख्य गेट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

पुलिस ने इस मामले में एक युवक  को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, इलाज कराने आए कुछ लोग अपने वाहन के साथ अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचे थे। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग और गेट से प्रवेश को लेकर सुरक्षा कर्मियों और परिजनों के बीच बहस शुरू हो गयी।  

क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी गेट पर व्यवस्था बनाए रखने और वाहनों के प्रवेश को लेकर लोगों को समझा रहे थे, जबकि दूसरी ओर परिजन वाहन पार्किंग और आने-जाने को लेकर अपनी बात रख रहे थे। विवाद तब बढ़ा जब सुरक्षाकर्मी ने वाहन को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं।  

धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी तेज हो गई और मामला बढ़ गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और मरीज के परिजन के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और बात मारपीट तक पहुंच गयी, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

लोगों ने कराया मामला शांत 

मुख्य गेट पर अचानक हंगामा होने से अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजन और अन्य लोग भी वहां जुट गए। लोग घटना को देखने के साथ-साथ दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आये, विवाद के कारण कुछ समय तक अस्पताल के मुख्य गेट पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मरीजों और उनके परिजनों को भी गेट के पास अफरा-तफरी के कारण असुविधा हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को किसी तरह सामान्य किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse