टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सभी सरकारी अस्पताल अब डिजिटल होंगे। सरकारी अस्पताल में सीसीटीवी और डैशबोर्ड से संबंधित एक एमओयू आज रॉडिक कंपनी के साथ किया गया। मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ स्कीम। इसी के तहत आज सीसीटीवी और डैशबोर्ड से संबंधित एमओयू किये गये हैं। इस एमओयू के बाद अब राज्यभर के अस्पतालों की मॉनिटरिंग कमांड सेंटर से की जा सकेगी। कमांड सेंटर के पास अब राज्य के अस्पतालों का पूरा डिटेल रहेगा कि कौन से मरीज आये हैं।
उनका कैसा इलाज हुआ है और कौन से डॉक्टर समय पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सभी सिविल सर्जन कार्यालय मेडिकल कॉलेज और राज्य के मुख्यालय में इस कमांड सेंटर को स्थापित किया जायेगा।
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए आज यह बड़ी उपलब्धि है। हम लोग लगातार प्रयास कर रहे थे कि स्वास्थ्य विभाग को डिजिटल कैसे किया जाये और इसी कड़ी में आज ये कदम बढ़ाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse