धनबाद : सांड़ के हमले में घायल नमकीन व्यवसायी की मौत, झरिया में शोक

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झरिया/ धनबाद। झरिया बाजार में सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता की इलाज के दौरान कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गयी। 

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बाजार क्षेत्र में सांड़ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार और मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड़ों को लेकर नाराजगी जतायी है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse