राशन कार्ड पर केंद्र के अल्टीमेटम से मंत्री इरफान अंसारी नाराज

 

3 दिन में राशन कार्ड सत्यापन के केंद्र के आदेश पर भड़के इरफान अंसारी, बोले-  किसी के दबाव में नहीं काटेंगे नाम 

टीम एबीएन, रांची। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए फर्जी और अपात्र राशन कार्डों का 3 दिनों के भीतर सत्यापन करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। इसके तहत राज्यों को आदेश दिया गया है कि सरकारी डेटाबेस मिलान के जरिए सामने आयी विसंगतियों की जांच कर अपात्रों के नाम तुरंत सूची से हटाये जायें। 

ऐसा न होने पर संबंधित राज्यों का अनाज कोटा रोका दिया जायेगा। बताते चलें झारखंड में 4.50 लाख से अधिक अपात्र राशन कार्डधारियों का वेरिफिकेशन बाकी है। इसी बीच अब केंद्र सरकार के इस आदेश पर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग केंद्र के ऐसे किसी भी मनमाने हुक्म को नहीं मानने वाला है। 

मंत्री ने कहा है कि उनके पास मैन पावर की कमी है, इस वजह से इतने लिमिटेड समय अवधि में लाखों कार्ड का सत्यापन करना मुश्किल है। हम राशन कार्ड से लोगों का नाम नहीं काट सकते, हमारे राज्य के लोग गरीब हैं। हम अपने तरीके से सत्यापन का काम करेंगे, किसी के प्रेशर में आकर हम कोई काम नहीं करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse