डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन कल

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल, रांची के तत्वावधान में डीएवी स्पोर्ट्स- 2026 (स्टेट लेवल) टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में किया जायेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: 9 बजे होगा। 

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के दो सौ से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (एचआर), सीसीएल, दरभंगा हाउस, रांची होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि संजय कुमार ठाकुर, चेयरमैन, एलएमसी सह जीएम (वेलफेयर), सीसीएल, दरभंगा हाउस, रांची की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। 

मौके पर एमके सिन्हा, एआरओ, झारखंड जोन-बी; तापस घोष, मैनेजर, एलएमसी; किरण यादव, क्लस्टर इंचार्ज, क्लस्टर-क तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार झा सहित विद्यालय परिवार एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहेंगे। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। 

उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर का पूरा विद्यालय परिवार इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्साहित है तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse