टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 23 अगस्त 2026 को पुत्रदा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया । प्रातः काल से भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी ।
इस अवसर पर प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनकर कर विभिन्न ताजे खुशबू दार फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया ।
वरदानी शीश का भव्य दर्शन कर भक्तगण अत्यन्त भाव विभोर हो रहे थे । रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की गई । श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरुवात की गई ।
१ *हम आज सभी मिलकर तुम्हें भजन सुनाएंगे*
२ *दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी*
३ *भरोसा है तेरा खाटू वाले*
*हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है*
४ *जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है*
५ *देता हरदम सांवरे हारे का तू साथ*
आदि भजनों की लय पर भक्तगण झूम रहे थे । इस अवसर पर श्री प्रभु को मिल्क केक , बादाम बर्फी , केसरिया पेड़ा, गुलाब जामुन , रबड़ी, कलाकंद विभिन्न प्रकार के फल एवम मेवा का भोग अर्पित किया गया । रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत , ओम जोशी , गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , प्रियांश पोद्दार , मनोज ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल , विकाश पाडिया , अभिषेक डालमिया , अजय साबू , नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा ।
नोट - कल दिनांक 24 अगस्त 2026 को द्वादशी के अवसर पर श्री श्याम प्रभु को संध्या 6:30 बजे से खीर चूरमा का भोग अर्पण किया जाएगा ।
सुमित पोद्दार
मीडिया प्रभारी
श्री श्याम मण्डल
श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ
रांची ।
फोन - 9835331112
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse