टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रांची में एक अनोखे भजन जैमिंग रास एवं रिदम का आयोजन 22 अगस्त शाम 7 बजे से डांगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्विट हॉल में किया गया।
राम आएंगे , राम राम राजा राम ,मीठे रस से भरी राधा रानी, शिव जी के पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के अंदाज़ में प्रस्तुत करने वाला यह कार्यक्रम युवाओं एवं महिलाओं के साथ वरिष्ठ सदस्यों के लिए ऊर्जा, उमंग उत्साह का रंग भरा आकर्षण का केंद्र बना रहा।
द लोकल जैमर्स जिनकी सबसे खास बात रही की वह नेपाल के प्रसिद्ध युवा जम्मेर्स है। बैंड के सदस्यों ने अपने सोलफुल म्यूजिक और ऊर्जावान प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने पारंपरिक भजनों को रॉक, फ्यूज़न और सूफी अंदाज़ में प्रस्तुत कर भक्ति को एक नए रिदम में पिरो दिया। उनके संगीत पर उपस्थित जनसमूह झूम उठे।
महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती विजयश्री साबू एवं युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनय मंत्री ने बताया कि इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य हैं युवाओं को भक्ति से जोड़ना आज की युवा पीढ़ी भजनों से दूर होती जा रही है। इसलिए भजनों को जैमिंग फॉर्मेट में प्रस्तुत करके उन्हें अपनी संस्कृति और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती वंदना मारू, श्रीमती सुमन चितलांगिया, श्री गौरव काबरा एवं श्री प्रतीक साबू ने काहा परंपरा और आधुनिकता का संगम है रास एंड रिदम , भक्ति को आधुनिक संगीत के साथ भी आनंद लिया जा सकता है।
रास एंड रिदम में आमंत्रित अतिथि संजय सेठ जी एवं श्रीमान अजय मारू जी इस कार्यक्रम को सरहाना देते हुए काहा समाज में एकता और उत्साह को एक मंच पर लाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करना इस आयोजन को सफल और पूर्ण करता है।
सभा अध्यक्ष श्री मुकेश काबरा जी, युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक मारु जी एवं श्री सौरभ साबू जी के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगों के साथ-साथ रांची के अन्य संगीत प्रेमी भजन जैमिंग के आनंद के साथ स्वादिस्ट व्यंजन का भी आनंद लिया।
रास एंड रिदम को सफल बनाने के लिए सभी ने लगभग पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत और अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया। माहेश्वरी महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता चितलांगिया, रांची समिति सचिव श्रीमती बिमला फलोर ,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती भारती चितलांगिया, नेहा साबू रश्मि मालपानी, खूशबू साबू ,विनीता चितलांगिया, पूनम राठी , विनीता बिहानि , सुमन बाहेती ,युवा संगठन सचिव हेमंत चितलांगिया ,पंकज साबू ,उत्सव मंत्री, हर्षित चितलांगिया , दिनेश काबरा, आयुष साबू,अंकुर दागा, सर्वेश माहेश्वरी, धीरेन्द्र राठी, आकाश चितलांगिया, अश्विनी साबू श्याम बिहानी, साकेत बिहानी, नीतेश लाखोंटीया, कुनाल बोरा, हार्दिक बिहानी सहित समाज तीनो इकाई के सदस्यों का साथ एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में माहेश्वरी महिला समिति एवं युवा संगठन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया तथा काहा भविष्य में भी ऐसे अनोखे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी और विनीता चितलांगिया ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse