चार और पांच सितंबर को श्री कृष्णमय होगी रांची : संजय सेठ

 

  • चार और पांच सितंबर को श्री कृष्णमय होगी रांची : संजय सेठ
  • नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उदघाटन झारखंड के राज्यपाल करेंगे
  • वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संध्या कुरेचा उपस्थित रहेंगी
  • मुंबई की सतीश कृष्णमूर्ति एंड पार्टी देगी कार्यक्रम के प्रस्तुति
  • वृंदावन की राजेश शर्मा एंड टीम द्वारा श्री कृष्णा के रास झांकियो का होगा मंचन
  • दो दिवसीय नमो दही हांडी प्रतियोगिता का होगा भव्य और विशाल आयोजन
  • श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी दो दिवसीय महोत्सव 4 व 5 सितंबर को    
  • विजेताओं के बीच नगद व शील्ड पुरस्कार दिया जायेगा

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति,रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को  श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,सी पी सिंह  व अजय मारू वही समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा है।

आज की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विधायक सी पी सिंह, अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव  समिति, रांची की ओर से अलबर्ट एक्का चौक ,मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। समिति के द्वारा 16 वर्षों से यह उत्सव हम मनाते आ रहे हैं।

प्रथम दिवस 4 सितंबर  को संध्या 3 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप की  झांकी यानि बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें 10 वर्ष तक के श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ  बच्चे ,बच्चियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। वही दुतीय दिवस 5 सितंबर को संध्या 3 बजे  से नमो दही- हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह- भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य व विशाल आयोजन रखा गया है।

नमो दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे। जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में  गोबिंदाओ की टीम को  करवाना अनिवार्य होगा। संरक्षक संजय सेठ ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। नमो दही हांडी प्रतियोगिता में कुछ नियम व शर्ते भी है। जिसके तहत बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं दही हाडी फोड़ प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए मेन रोड स्थित केडिया साइकिल में राजेंद्र केडिया एवं स्टेशन रोड, पटेल चौक पतंजलि के बाबा रामदेव के सेंटर में सतीष सिन्हा से प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। सतीश सिन्हा के मोबाइल नम्बर 9431101328 है। जिस पर संपर्क किया जा सकता है। संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा वंदेमातरम का 150 वर्ष   पूर्ण होने पर वंदेमातरम की थीम पर आयोजन स्थल को सजाया जाएगा। 

श्री सेठ ने बताया  झारखंड के माननीय राज्यपाल नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे एवम मुख्य अतिथि के रूप में श्री मति संध्या कुरेचा  उपस्थित रहेगी ।पूर्वी भारत की झलकियो के साथ ही नमो दही हांडी प्रतियोगिता इस बार रांची में आकर्षण का केंद्र बनेगी जिसे उत्साह और उमंग के साथ हम मनाएंगे।

संरक्षक अजय मारू और मुकेश काबरा ने बताया की मुंबई की सतीश कृष्ण मूर्ति एंड पार्टी के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी। वही वृंदावन से पधारे राजेश शर्मा एंड टीम के द्वारा श्री कृष्ण के रासलीला के नाट्य प्रस्तुति के संग भजनों का आप आनंद उठा सकेंगे। धनबाद के पिंटू शर्मा द्वारा भजनों की गंगा के अमृत वर्षा का आनंद आप उठा सकेंगे।

संरक्षक संजय सेठ, सी पी सिंह, अजय मारू व अध्यक्ष मुंकेश काबरा ने  कहा कि अगली बैठक में समिति के अन्य पदों व कार्यो के लिए सदस्यो के नाम के संग समिति का बृहत् विस्तार किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने में काफी संख्या में सदस्य लगे हुए हैं जो नियमित कार्यक्रम को सजाने में अपना समय दे रहे हैं।

आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से संरक्षक संजय सेठ, सी पी सिंह व अजय मारू, महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, अध्यक्ष मुकेश काबरा, कुणाल आजमानी,राम बांगड़, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ , रमेन्द्र कुमार,नीरज चौधरी, श्रीमती नीलम चौधरी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार,सतीश सिन्हा ,पूनम आनंद, कमलजीत सिंह शंटी, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया ,अमित चौधरी,ललन श्रीवास्तव, विपिन वर्मा, रतन अग्रवाल ,संजीव साहू हरविंदर सिंह बेदी, अशोक पुरोहित, शंकर दुबे, ललित ओझा,बिपिन वर्मा, राजू रजक, बबलू चौधरी, संजय सिंह लल्लू,जुगल दरगड, भीष्म सिंह, जवाहर तनेजा ,गौतम देव ,देवेश अजमानी, मनीष लोधा,  राहुल सिंह, राहुल सिंह चंकी ,वीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार ,नीतू सिंह, श्रीमती कुमुद झा, संजना शर्मा,अमन प्रकाश, विपिन वर्मा, विजय ओझा ,गुड्डू सिंह ,किशन साबु, नरेंद्र लखोटिया,मनोज कल्याणी, प्रकाश काबरा, ओम प्रकाश शर्मा, सोनू भारद्वाज, सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse