धनबाद : अनवी शर्मा के मुस्कान के लिए हाथ बढ़ाएं

 

  • धनबाद : अनवी शर्मा के मुस्कान के लिए हाथ बढ़ाएं

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। लोयाबाद कनकनी हनुमान बाजार  के रहने वाले अकलेश कुमार बैद की चार वर्षीय पुत्री अनवी शर्मा थैलीसीमिया मेजर रोग से पीड़ित है। 2022 में अनवी के दो वर्ष की उम्र में थैलीसीमिया मेजर होने का पता चला। 

अनवी चार साल की है और थैलीसीमिया मेजर से लड़ रही है। अनवी शर्मा का बॉर्न मेरो ट्रांसप्लांट कर जान बचाई जा सकती है जिसके लिए नारायण हेल्थ सिटी बैंगलोर में बॉर्न मेरो ट्रांसप्लांट का खर्च 40 से 45 लाख बताया गया है।

अनवी के पिता अकलेश कुमार बैद ने अनवी के इलाज के लिए सरकार और आम लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।अनवी के पिता आर्थिक रूप से कमजोर है। और वह फिलहाल अनवी अपने माता-पिता के साथ अपने नाना जीतेन्द्र  ठाकुर के घर ईस्ट बसुरिया दो नंबर इंदिरा चौक में रह रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse