गुमला : भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव को सांसद सुखदेव भगत ने दी शुभकामनाएं

 

बिशुनपुर की बेटी, भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव से हुई सांसद सुखदेव भगत से औपचारिक मुलाकात 

सांसद बोले - झारखंड में महिला फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता करूंगा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला/ लोहरदगा। फुटबॉल के क्षेत्र में गुमला और बिशुनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली, अंडर-17 महिला टीम की राष्ट्रीय कप्तान और वर्तमान में भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम की सदस्य अष्टम उरांव ने एक खेल कार्यक्रम के दौरान लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत जी से मुलाकात की। 

बताते चलें कि अष्टम उरांव बिशुनपुर प्रखंड की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनायी है। उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड में महिला फुटबॉल को आगे बढ़ाने, महिला टीमों को सशक्त करने और फुटबॉल के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 

अष्टम् उरांव ने सांसद को झारखंड में महिला खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों, बेहतर प्रशिक्षण, मैदान, संसाधन और प्रोत्साहन की आवश्यकता से अवगत कराया। इस पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अष्टम जैसी बेटियां हमारे पूरे लोहरदगा संसदीय क्षेत्र और झारखंड की शान हैं। बिशुनपुर जैसी सुदूर जगह से निकलकर भारतीय टीम तक का सफर तय करना इनके हौसले और कठोर परिश्रम को दर्शाता है। 

उन्होंने  कहा कि झारखंड की धरती में फुटबॉल की अपार संभावनाएं हैं। दो दिन पूर्व गुमला के बेटियों ने सुब्रतो कप अंडर 17 में चैंपियन बनकर गुमला सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। फुटबॉल को यहां आगे बढ़ाने के लिए और हमारी महिला टीम को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए मैं हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हूं। सांसद ने अष्टम उरांव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse