एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। बिशुनपुर प्रखंड के नरमा गांव में नव युवक सरना समिति के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट काफाइनल मुकाबला गोरा टोली बनाम तुसरूकोना टीमके बीच खेला गया। कांटे के टक्कर वाले रोमांचक फाइनल मैच में गोरा टोली टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत थे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा ढोल-मांदर और पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के साथ सांसद का भव्य स्वागत किया गया। सांसद ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कियाऔर उनका हौसला बढ़ाया।
पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में आपका जज्बा ही आपकी असली जीत है। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे आदिवासी क्षेत्रों में फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। यहां अपार प्रतिभा है। मेरी प्राथमिकता है कि इन प्रतिभाओं को सही मंच, मैदान और संसाधन मिले ताकि वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। मैं खेल और खिलाड़ियों के हित के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।
विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य अष्टम उरांव,पवन उरांव, कमला उरांव, सुशील मुंडा, वसनु उरांव, महात्मा उरांव, दयानंद उरांव, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू,बाबू सिंह, अनवर अंसारी, फूलदेव उरांव, मोती चौबे, धर्मेंद्र उरांव वीरेंद्र यादव आयोजन समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse