चांपी से धौरा, धौरा से जौरा और धौरा से असनापानी सड़क की मांग को लेकर जन जागरण अभियान शुरू

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिल के कुडु प्रखंड के अंतर्गत चांपी से धौरा तक की 6 किलोमीटर की सड़क जो कि पिछले 26 वर्षों से नहीं बन पायी है। सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है। इसे लेकर उस क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। 

इसको लेकर आज सामाजिक विचार मंच के संयोजक विनोद कुमार सिंह, संयोजक जतुरा मुंडा, एम ठाकुर, मनोज साहू, मिथिलेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण आज सलगी, चांपी, धौरा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। कहा कि अगर अविलंब सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है तो हम सभी आंदोलन करेंगे और जिला मुख्यालय का घेराव तक करेंगे। 

इसके लिए सभी ग्रामीणों ने कहा कि हमें अगर साइकिल से भी जाना पड़ेगा तो हम लोग आंदोलन में जायेंगे। आप लोग केवल शुरुआत कीजिये क्योंकि 26 वर्षों से हम इंतजार कर रहे हैं कि यहां सड़क बने। वहीं दूसरी ओर आज ग्रामीणों ने अपने पैसे खर्च कर विभिन्न अखबारों में छपी इस खबर को लेकर गांव में विभिन्न अखबारों का भी वितरण किया और आम जनता को जागृत किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse