खेल दिवस पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने प्रशिक्षकों और निर्णायकों को किया सम्मानित

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार, 29 अगस्त 2026 को झारखंड जिम्नास्टिक संघ द्वारा खेलेगा इंडिया, तो जीतेगा इंडिया थीम के साथ विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर झारखंड में जिम्नास्टिक खेल के विकास, प्रशिक्षण एवं निर्णयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को सम्मानित किया गया। 

सम्मानित होने वालों में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के लिए डॉ. दीपक कुमार साहु, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार एवं हेमा कुमारी, रिदमिक जिम्नास्टिक्स के लिए दीप कुमारी मांझी तथा एरोबिक जिम्नास्टिक्स के विकास में विशेष योगदान के लिए विकास कुमार गोप शामिल रहे। 

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में जिम्नास्टिक को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रशिक्षकों, निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण और सतत प्रयासों से राज्य के युवा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि खेलों के विकास में निरंतर योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का उत्साहवर्धन करना और नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करना भी है। 

खेलेगा इंडिया, तो जीतेगा इंडिया के संदेश के साथ झारखंड जिम्नास्टिक संघ राज्य में जिम्नास्टिक के व्यापक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse